गणेश चतुर्थी पर निकली भव्य कलश यात्रा, रक्सौल में श्री मंगल मूर्ति पूजा समिति द्वारा आयोजित पांच दिवसीय गणेश महोत्सव शुरू
रक्सौल।(vor desk)।मंगलवार से रक्सौल में श्री गणेश महोत्सव का पांच दिवसीय आयोजन शुरू हो गया है।गणेश चतुर्थी पर अहले सुबह भव्य कलश यात्रा का आयोजन हुआ,जिसमे गाजे बाजे और भक्ति गीतों पर झूमते हुए साथ सैकड़ो की संख्या में नर,नारी,युवतियां, बच्चे शरीक हुए।इस दौरान गणपति बप्पा मोरया का नारा भी लगा। रक्सौल के बैंक रोड,स्टेशन रोड (ओल्ड आई ओ सी डीपो के सामने)श्री मंगल मूर्ति गणेश पूजा समिति के पंडाल में कलश जल पहुंचने और क्लश स्थापना उपरांत वैदिक मंत्रों के बीच विधिवित पूजा उपरांत पट खुला और श्रद्धालु दर्शन पूजन को उमड़ने लगे।पूजा पर यजमान उमाशंकर प्रसाद एवं मंजू देवी दंपत्ति बैठे ,वहीं,पुरोहित गोपाल मिश्रा ने विधिवित् पूजन कराया।कमिटी के सचिव कृष्ण कुमार पप्पू ने बताया कि क्लश यात्रा में करीब महिलाओ,युवतियों ने भाग लिया।
वहीं,संध्या 7बजे बनारस से आए कलाकारों ने गंगा आरती की तर्ज पर यह...









