Monday, June 15

रक्सौल आसपास

‘रक्सौल- पाटलिपुत्र इंटरसिटी ट्रेन’ को रि स्टोर के लिए आंदोलन की घोषणा ,पूर्वी चंपारण और रेल प्रशासन ‘एलर्ट मोड’ पर!

‘रक्सौल- पाटलिपुत्र इंटरसिटी ट्रेन’ को रि स्टोर के लिए आंदोलन की घोषणा ,पूर्वी चंपारण और रेल प्रशासन ‘एलर्ट मोड’ पर!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल। (Vor desk)।रक्सौल से पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस को कोरोना काल में बंद कर दिया गया।अप्रैल में इस ट्रेन को मोतिहारी पाटलिपुत्र के नाम से मोतिहारी से चला दिया गया और रक्सौल वासी मुंह ताकते रह गए । कई सामाजिक संगठन और राजनीतिक दल ने इसके लिए पहल किया कि रक्सौल से इस ट्रेन को रि स्टोर किया जाए।लेकिन,कोई सुनवाई नही हुई। इस बीच,रेल मंत्रालय और रेल प्रशासन को ज्ञापन दे कर स्वच्छ रक्सौल के अध्यक्ष रणजीत सिंह ने साफ किया की 14मई तक इंटर सिटी ट्रेन नही चली तो 15मई से आंदोलन होगा। रणजीत सिंह ने सत्याग्रह एक्सप्रेस को रोकने,रेल ट्रैक पर खड़े हो कर चक्का जाम करने,क्रमिक आंदोलन के तहत धरना प्रदर्शन और आमरण अनशन की चेतावनी दी है। अब 15मई से आंदोलन शुरू होने की तैयारी है,जिसे टालने के लिए दबाव से ले कर जेल भेजने की धमकी शुरू हो गई है। खुद इस आशय का खुलासा रणजीत सिंह ने कि...
लायंस क्लब ऑफ रक्सौल डिस्ट्रिक्ट 322ई ने किया विराट रक्तदान शिविर का आयोजन

लायंस क्लब ऑफ रक्सौल डिस्ट्रिक्ट 322ई ने किया विराट रक्तदान शिविर का आयोजन

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।लायंस क्लब ऑफ रक्सौल डिस्ट्रिक्ट 322ई ने शुक्रवार को विराट रक्तदान शिविर का आयोजन किया।जिसमे 17लोगों ने रक्तदान किया।इसमें बृजु प्रसाद, प्रसाद,लक्ष्मी रुंगटा, रेणु रुंगटा, नारायण रुंगटा, सुमित भारतिया, पंकज वर्णवाल, सीमा वर्णवाल, गोविन्द कुमार, राजू कुमार गुप्ता, सारिका जलान, हरीश खत्री, भावना चौहान, सन्नी कुमार पटेल, नूतन चौरसिया, गणेश अग्रवाल, नितीश कुमार, रिची रोहन आदि ने मानवीय कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए स्वैच्छिक रक्तदान किया।वहीं सफलतम कार्यक्रम आयोजन मे समाजसेवी फूलचंद अग्रवाल की सराहनीय भूमिका रही। मौके पर संस्था के अध्यक्ष लायन शम्भु प्रसाद चौरसिया , सचिव लायन पवन किशोर कुशवाहा, कोषाध्यक्ष लायन मोहम्मद निज़ामुद्दीन, उपाध्यक्ष लायन गणेश धनोठिया, लायन राजू कुमार गुप्ता,लायन रमेश कुमार,लायन नारायण रुंगटा,लायन रेणु रुंगटा,लायन नूतन चौरसिया, लायन सु...
लायंस क्लब ऑफ रक्सौल के प्रतिनिधिमंडल ने अनुमंडलाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस उपाधीक्षक को किया सम्मानित

लायंस क्लब ऑफ रक्सौल के प्रतिनिधिमंडल ने अनुमंडलाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस उपाधीक्षक को किया सम्मानित

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।लायंस क्लब ऑफ रक्सौल द्वारा एसडीओ और डीएसपी का अभिनंदन सह सम्मान किया गया। संस्था के अध्यक्ष लायन शम्भु प्रसाद चौरसिया के नेतृत्व एक प्रतिनिधिमंडल ने अनुमंडल पदाधिकारी रविकांत कुमार सिन्हा एवं अनुमंडल पुलिस उपाधीक्षक धीरेंद्र कुमार से एक औपचारिक एवं शिष्टाचार मुलाकात की। इसी क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी एवं पुलिस उपाधीक्षक को पुष्प गुच्छ एवं लायंस इंटरनेशनल का प्रतीक चिन्ह लेपल पिन लगा कर स्वागत एवं सम्मानित किया। दोनों पदाधिकारियों को अपने कार्य के प्रति प्रतिबद्धता एवं उत्साहवर्धन के लिए सम्मान पत्र देते हुए लायंस क्लब ने अपने सामाजिक कार्यो में अपनी सक्रियता से अवगत कराया।संबंधित पदाधिकारीगण ने भी रक्सौल शहर में फैले अव्यवस्था को बिभिन्न संगठनों के साथ सामंजस्य बैठा कर,दुरुस्त करने पर अपनी सक्रियता का पूर्ण भरोसा दिया। औपचारिक मुलाकात के पश्चात् कर्तव...
कर्नाटक की प्रचंड जीत पर रक्सौल में युवा कांग्रेस ने मनाया जश्न,फूटे पटाखे, बंटी मिठाई!

कर्नाटक की प्रचंड जीत पर रक्सौल में युवा कांग्रेस ने मनाया जश्न,फूटे पटाखे, बंटी मिठाई!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।शनिवार को शहर के मुख्य मार्ग बाटा चौक पर रक्सौल युवा कांग्रेस प्रखंड कांग्रेस कमिटी के बैनर तले कर्नाटक की प्रचंड जीत पर अबीर गुलाल मिठाई और पटाखे उड़ाकर जश्न मनाया गया।बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव सह नगर प्रतिनिधि रक्सौल सदस्य बिहार विधान परिषद क्षेत्र संख्या 12 के प्रोफेसर अखिलेश दयाल ने कहा कि" जितनी गालियां गिनाई उतनी सीटें भी नही आई" कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी के द्वारा भारत जोड़ो यात्रा जो 750 किलोमीटर कर्नाटक से होकर गुजरी उसका सीधा असर कर्नाटक चुनाव में देखने को मिला। साथ ही 40% की बात जो कहीं वो कहीं ना कहीं जनता के दिलो-दिमाग पर असर किया आने वाले वक्त में पांच वादें जो श्री राहुल गांधी ने किया है वो पुरी करेगी । क्योंकि मतदान के दिन जिस प्रकार लोगों ने महंगाई, बेरोजगारी, भष्ट्राचार के मुद्दों पर गहरा प्रसार किया जिसके कारण 2...
पाथ बर्थिंग और प्लेटफॉर्म की कमी के कारण बापूधाम मोतिहारी पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस का रक्सौल तक विस्तार संभव नहीं : पूर्व मध्य रेलवे

पाथ बर्थिंग और प्लेटफॉर्म की कमी के कारण बापूधाम मोतिहारी पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस का रक्सौल तक विस्तार संभव नहीं : पूर्व मध्य रेलवे

रक्सौल आसपास, सीमांचल
● रक्सौल में पाथ बर्थिंग और प्लेटफॉर्म की कमी के कारण बापूधाम मोतिहारी पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस का रक्सौल तक विस्तार संभव नहीं : पूर्व मध्य रेलवे ● इस निर्णय में रेलवे द्वारा जनता के व्यापक हित को ध्यान में नहीं रखा गया, यह निर्णय तर्कसंगत नहीं, रेलवे द्वारा इस निर्णय पर पुनर्विचार किये जाने की आवश्यकता है : डॉ. शलभ रक्सौल।(vor desk)।मोतिहारी से आरंभ की गई इंटरसिटी एक्सप्रेस को रक्सौल जं. तक विस्तारित किये जाने को लेकर शिक्षाविद डॉ. (प्रो.) स्वयंभू शलभ द्वारा पीएमओ को भेजे गए जन परिवाद पर पूर्व मध्य रेलवे ने अपना पक्ष रखा है। बताया है कि मोतिहारी से शुरू की गई ट्रेन रक्सौल पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस के बजाय एक नई ट्रेन है। बोर्ड के निर्देशानुसार जीरो बेस टाइम टेबल के दौरान स्लिप सेवाएं वापस ले ली गई हैं। यह एक नई ट्रेन है और बोर्ड द्वारा पेश की गई है। रक्सौल में उक्त ट्र...
जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष भुवन पटेल बने प्रदेश महासचिव, दरभंगा विधान सभा का प्रभारी भी बनाया

जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष भुवन पटेल बने प्रदेश महासचिव, दरभंगा विधान सभा का प्रभारी भी बनाया

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk) ।जनता दल (यू.) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने पूर्वी चंपारण के पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव प्रसाद उर्फ भुवन पटेल को प्रदेश महासचिव बनाते हुए दरभंगा जिले के जाले विधानसभा का प्रभारी पद के लिए मनोनित किया है। इसके लिए भुवन पटेल ने कहा कि मैं पार्टी के सर्वमान्य नेता बिहार के विकास पुरुष लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए यह विश्वास दिलाता हूं कि जिस भरोसा,आशा एवं उम्मीद के साथ मुझे जो पद पर बनाया गया है, मैं उस उम्मीद पर तन मन धन से खड़ा उतरने का अथक प्रयास करूंगा।इधर, पूर्व मंत्री श्यामबिहारी प्रसाद, पूर्व विधायक वीरेंद्र कुशवाहा, भेलाही पंचायत की मुखिया सुमन पटेल, एमएलसी प्रतिनिधि मो. एहतेश्याम, जिला उपाध्यक्ष सुरेश कुमार, ...
अनुमंडल अस्पताल के पास अवैध निर्माण का मामला तूल पकड़ा, डीएम के निर्देश पर रक्सौल प्रशासन ने शुरू की जांच  और कारवाई!

अनुमंडल अस्पताल के पास अवैध निर्माण का मामला तूल पकड़ा, डीएम के निर्देश पर रक्सौल प्रशासन ने शुरू की जांच और कारवाई!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
जांच करते एसडीओ और सीओ रक्सौल।(vor desk)।अनुमंडलीय अस्पताल क्षेत्र अवैध अतिक्रमण से संकुचित हो गया है।इस परिक्षेत्र में लगातार हो रहे अवैध कब्जेवारी के कारण अस्पताल का मुख्य गेट ही संकुचित हो गया है,जिससे आवाजाही में भी दिक्कत होती है।आपातकालीन स्थिति में एंबुलेंस प्रवेश भी मुश्किल हो जाता है।जिसको ले कर जिला प्रशासन ने जांच और कारवाई का निर्देश दिया है। बताते है कि अस्पताल की भूमि में ही मुख्य गेट पर सुलभ शौचालय बनाया गया है और सामने ही नगर परिषद द्वारा दुकान शेड बनवा दिया गया है।इससे अस्पताल का रुख ही अतिक्रमण की भेंट चढ़ गई है।वही,अस्पताल गेट के बगल में प्रधान पथ पर स्थित हनुमान मंदिर के समीप भी अवैध रूप से पक्का निर्माण कराया जा रहा है।मंदिर के बगल में अवैध रूप से सरकारी भूमि में कराए जा रहे पक्का निर्माण ने अतिक्रमणकारियों के बीच होड़ उत्पन्न कर दिया है।अस्पताल भूमि के लगातार ...
डीएम को स्वच्छ रक्सौल और भारत विकास परिषद ने अनुमंडल अस्पताल की बेहतरी के लिए सौंपा ज्ञापन,मिला आश्वासन

डीएम को स्वच्छ रक्सौल और भारत विकास परिषद ने अनुमंडल अस्पताल की बेहतरी के लिए सौंपा ज्ञापन,मिला आश्वासन

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor deak)। पदस्थापना के बाद दूसरी बार रक्सौल पहुंचे पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने स्वास्थ्य विभाग की बेहतरी के लिए समीक्षात्मक बैठक की।वहीं,मरीजों और उनके परिजनों से बात कर फ़ीड बैक लिया। तो,समाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों की बात सुनी और स्करात्मक पहल का आश्वासन दिया। जिलाधिकारी को स्वच्छ रक्सौल और भारत विकास परिषद ने अलग अलग ज्ञापन सौप कर स्वास्थ्य व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की। स्वच्छ रक्सौल संस्था के अध्यक्ष रणजीत सिंह ने 9सूत्री ज्ञापन सौंपा। जिसमे रक्सौल में बल्ड बैंक की स्थापना करने,  अनुमंडलीय अस्पताल में एनालाइजर मशीन समेत सभी लैब के सुविधाओं को दुरुस्त करने,शिशु रोग, स्त्री रोग, हड्डी रोग, नेत्र रोग, दंत रोग सर्जन की अविलंब पदस्थापना करने, रक्सौल में मौडलर आपरेशन थियेटर में गर्भवती महिलाओं की  सुविधा मुहैया कराने, आई सी यू एवम डायलिसिस संचालित...
जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने किया रक्सौल  अनुमंडलीय अस्पताल का निरीक्षण, समीक्षात्मक बैठक कर दिए कई निर्देश

जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने किया रक्सौल अनुमंडलीय अस्पताल का निरीक्षण, समीक्षात्मक बैठक कर दिए कई निर्देश

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk) । पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने गुरुवार को रक्सौल पहुंच कर अनुमंडलीय अस्पताल का औचक निरीक्षण किया।इसके साथ ही अनुमंडल स्तरीय समीक्षात्मक बैठक किया।जिसमे स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न बिंदुओं पर गहन समीक्षा की गई और स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का निर्देश दिया गया। बैठक के दौरान डीएम श्री जोरवाल ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग चिकित्सकीय सेवा को बेहतर बनाने के लिए संकल्पित है।पब्लिक को बेहतर और त्वरित चिकित्सकीय सेवा उपलब्ध कराना है,इस पर पूरा फोकस होना चाहिए।कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कर्मी फील्ड में जाए व काम करें।स्वास्थ्य विभाग हर सुविधा संसाधन मुहैया कराएगी। उन्होंने कहा कि एईएस /जेई को हल्के में नही लेना है। पिछले 3-4 साल में वो स्थिति नही है, फिर भी सतर्क रहना है।इसके लिए गंभीरता पूर्वक तैयारी कर...
78 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच,भीषण गर्मी के कारण शिविर में संख्या घटी

78 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच,भीषण गर्मी के कारण शिविर में संख्या घटी

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत मंगलवार को रक्सौल स्थित अनुमंडलीय अस्पताल में शिविर आयोजित हुई।जिसमे भीषण गर्मी के कारण शिविर में गर्भवती महिलाओ की संख्या में कमी देखी गईं। शिविर में जांच के लिए पहुंचने वाली गर्भवती महिलाओ की संख्या करीब 78 रही।जबकि,पूर्व में यह संख्या तीन चार सौ तक पहुंच जाया करती थी।बताया गया की गर्भवती महिलाओं के लिए प्रत्येक माह यह शिविर प्रत्येक माह 9 तारीख को लगता है।क्रिटिकल केशो के लिए 21 तारीख को शिविर आयोजित होती है।अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ राजीव रंजन कुमार के देख रेख में डॉ प्रिया साह के नेतृत्व वाली मेडिकल टीम में शामिल डॉ प्रकाश मिश्रा,एल टी दीप राज,नवीन ,उज्ज्वल समेत,सी एचओ ,जीएनएम व एएनएम आदि ने गर्भवती महिलाओं का प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जांच  किया। प्रसव पूर्व गर्भवती महिलाओ के वजन,बीपी,हीमोग्लोबिन,एचआईवी,सुगर,आरपीआर,श...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!