केंद्र सरकार बिहार को राहत पैकेज देने को तैयार, राज्य सरकार सूखाग्रस्त क्षेत्र घोषित करने की जगह बाढ़ नियंत्रण का राग अलाप रही:डॉ0 संजय जायसवाल
*सांसद ने लगाया आरोप:'केंद्र सरकार विकास के लिए पैसे भेज रही है,बिहार सरकार घोटाले में जुटी है!'
रक्सौल।(vor desk)।भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह पश्चिम चंपारण सांसद डॉक्टर संजय जायसवाल ने कहा है कि बारिश नहीं होने से बिहार के किसान त्राहि त्राहि कर रहे हैं और राज्य सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है ।उन्होंने कहा कि बारिश न होने से किसानी प्रभावित हुई है।बारिश ना होना घोर चिंता का विषय है और अकाल का साया मंडरा रहा है।चंपारण कुछ ज्यादा ही प्रभावित है।उन्होंने कहा कि बिहार सरकार को सूखाग्रस्त राज्य की घोषणा करनी चाहिए,लेकिन,इसकी जगह बाढ़ नियंत्रण का राग अलाप रही है।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से राज्य सरकार ने इस बारे में ना तो कोई मदद नहीं मांगी है, ना कोई प्रस्ताव दिया है।यदि बिहार सरकार सूखाग्रस्त राज्य के नाम पर राहत पैकेज का मांग करती तो केंद्र सरकार जरूर राहत पैक...









