कलयुगी पुत्र ने पीट पीट कर दी अपनी ही मां की हत्या,फरार पुत्र की पुलिस कर रही तलाश!
छौड़ादनो।(vor desk)।छौड़ादानो थानाक्षेत्र के कुदरकट गांव में एक कलियुगी पुत्र द्वारा अपनी हीं सगी मां का पीट-पीट कर हत्या कर देने का मामला प्रकाश मे आया है.घटना के बाद पुत्र फरार है.जिसकी पुलिस तलाश कर रही है.
बताया गया है कि मृतका सबिता देवी स्व. राजकिशोर तिवारी की पत्नी थी.पति की मृत्यु के पश्चात उसने अपने इकलौते पुत्र मुन्ना तिवारी का पालन पोषण किया था.सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उसके पुत्र मुन्ना तिवारी ने सोमवार की रात मे हीं अपनी माता की पीट-पीट कर हत्या कर दी और साक्ष्य छुपाने की नीयत से मृतका को कमरे मे बंद कर दिया.इसी बीच मंगलवार को किसी ग्रामीण ने मृतका की पुत्री रुचि देवी जो बारा नेपाल की रहनेवाली है,को घटना की सूचना दे दी.सूचना पर आनन फानन मे वह अपने मायके कुदरकट पहुंची.अपनी मां के बारे मे भाई से पूछा और बंद कमरे को खोलने का दबाव बनाया जिसके बाद मुन्ना तिवा...








