आदापुर: स्वर्ण व्यवसाई पर अपराधियो के समूह ने की फायरिंग,करोड़ो की ज्वेलरी लूट
रक्सौल।(vor desk)। बिहार में अपराधियो का मनोबल इस कदर बढ़ चला है कि दिन दहाड़े लूट पाट की घटना को अंजाम दे कर आराम से निकल भागते हैं और पुलिस लकीर पिटती रहती है।ताजा मामला सीमावर्ती आदापुर प्रखंड के श्यामपुर बाजार का है , जहां,रविवार की सुबह करीब 10.15बजे एक ज्वेलरी व्यवसाई संतोष कुमार से अपराधियो ने फायरिंग करते हुए करोड़ो रुपए का ज्वेलरी लूट लिया।मिली जानकारी के मुताबिक,श्यामपुर बाजार के राधे कृष्ण मंदिर पोखरा के पास घटित हुई।सूत्रों ने बताया कि अपाची बाइक पर सवार तीन अपराधियो ने व्यवसाई का पीछा करते हुए फायरिंग शुरू कर दी और ज्वेलरी से भरा दो बैग ले कर फरार होने में कामयाब हो गए।इस दौरान तीन राउंड फायरिंग की गई,जिसमे संतोष बाल बाल बच गए।वे बाइक पर अपने स्टाफ राजा के साथ सवार थे और दो झोला में ज्वेलरी आदि रखे हुए थे और दुकान आ रहे थे।घर पोखरा के पास ही है।घर से 50मीटर की दूरी पर ही ...









