नगर परिषद ने तुमड़िया टोला शिव हनुमान मंदिर के पास वर्षो से जारी नाली बहाव को किया अवरुद्ध,छठ पूजा में हो सकती है परेशानी
रक्सौल।(vor desk)। छठ पूजा की तैयारी शुरू हो गई है और छठ घाटों की साफ सफाई और सजावट का कार्य शुरू हो गया है। रक्सौल नगर के कार्यपालक पदाधिकारी अनुभूति श्रीवास्तव ने पिछले दिनों घाटों का निरीक्षण भी किया गया।इसी बीच ताजा घटनाक्रम मे तुमड़िता टोला हनुमान मंदिर मंदिर के पास वर्षो से जारी नाला के बहाव को मिट्टी भर कर बंद कर दिया गया है।जिससे आक्रोश है।वहीं,जल जमाव से छठ पूजा के भी प्रभावित होने के आसार दिख रहे हैं।बताते हैं कि रक्सौल नगर के वार्ड नंबर एक के पार्षद और वार्ड नंबर दो, तीन, और पाँच के पार्षद बँटे दो खेमों में बंट गए हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक इस मंदिर परिसर में धूम धाम से छठ पर्व मनाया जाता है।रेलवे परीक्षेत्र अंतर्गत वार्ड एक, दो, तीन, पाँच के छठ व्रती शिव हनुमान मंदिर एवम यहां बने तलाब नुमा छट्ठ घाट पर पहुंचते हैं।प्रवेश मार्ग के उतरी क्षेत्र में नेपाली...









