रक्सौल रेलवे स्टेशन पर बच्चों की ट्रैफिकिंग के खिलाफ चलाया गया जागरूकता अभियान
कोई नहीं सुनता जब वो चीखती है हर रोज़ कही कोई लड़की बिकती हैं।
रक्सौल। (Vor desk)।30 जुलाई 2023 को अंतरराष्ट्रीय मानव व्यापार निषेध दिवस के अवसर पर प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर पूर्वी चंपारण एवम एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट क्षेत्रक मुख्यालय एसएसबी 47th वाहिनी पंटोका रक्सौल, रेलवे सुरक्षा बल रक्सौल, राजकीय रेल पुलिस रक्सौल के संयुक्त तत्वावधान हजारों की संख्या यात्रियों को शपथ दिलाते हुए उनके बीच जन जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
रेलवे सुरक्षा बल रक्सौल सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार मिश्रा द्वारा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा गया कि मानव तस्करी एक घृणित अपराध है जिसकी नियंत्रण के लिए हमारी टीमससमय तत्पर हैं। आप सभी की सहायता से ही इसे रोका जा सकता है।वही रेल पुलिस रक्सौल एएसआई जयचंद्र कुमार द्वारा बताया गया कि मानव तस्करी एक संगठित एवं सुनियोजित अपराध ...









