Sunday, September 6

रक्सौल आसपास

पोखरा के फेवा ताल हादसे में रक्सौल के राजद नेता राम बाबू यादव के भतीजे समेत दो की मौत, क्षेत्र में छाया मातम

पोखरा के फेवा ताल हादसे में रक्सौल के राजद नेता राम बाबू यादव के भतीजे समेत दो की मौत, क्षेत्र में छाया मातम

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
वीरगंज/रक्सौल।(Vor desk)। नेपाल के कास्की जिला स्थित पोखरा महानगरपालिका-18 गैरीचौतारा मोड़ पर एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जहां भारतीय नंबर प्लेट की कार फेवा ताल में गिर जाने से दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। मृतकों में महागठबंधन के पूर्व प्रत्याशी सह रक्सौल के राजद नेता राम बाबू यादव के भतीजे भी शामिल हैं। इस दुखद घटना की खबर मिलते ही पूरे सीमावर्ती क्षेत्र और रक्सौल में गहरा शोक व्याप्त हो गया है तथा हर तरफ मातम छाया हुआ है। यह दर्दनाक हादसा शुक्रवार सुबह करीब 4:50 बजे उस समय हुआ जब सेदी से लेकसाइड की ओर आ रही भारतीय नंबर की कार (BR 05 BB 6759) के चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया और वाहन सड़क से करीब 20 मीटर नीचे सीधे फेवा ताल में जा गिरा। सूचना मिलते ही वड़ा पुलिस कार्यालय बैदाम से पुलिस नायब उपरीक्षक सूर्यबहादुर बोगटी के नेतृत्व में 15 पुलिसकर...
भारती पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी की धूम, नन्हे कान्हा-राधा ने मोहा मन

भारती पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी की धूम, नन्हे कान्हा-राधा ने मोहा मन

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
कृष्ण-सुदामा नाटक ने दिया मित्रता और समानता का संदेश, रंगारंग प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ माहौल रक्सौल।(Vor desk)। शहर के नागा रोड स्थित भारती पब्लिक स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर भव्य एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्ले ग्रुप से लेकर कक्षा आठवीं तक के छात्र-छात्राओं ने राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों, नृत्य, गीत और अभिनय के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के जीवन एवं संदेशों को जीवंत कर दिया। नन्हे कान्हा और राधा के रूप में सजे बच्चों ने अपनी मासूमियत और आकर्षक प्रस्तुतियों से अभिभावकों व दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर परिषद रक्सौल की कार्यवाहक सभापति पुष्पा देवी, भारती फाउंडेशन की चीफ ट्रस्टी शारदा तिवारी, विद्यालय के निदेशक प्रो. मनीष दुबे और प्रधानाचार्य आमोद श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। अतिथि...
आदापुर प्रखंड कांग्रेस कमिटी की महत्वपूर्ण बैठक: संगठन मजबूती और ‘हर घर झंडा’ अभियान पर हुई चर्चा

आदापुर प्रखंड कांग्रेस कमिटी की महत्वपूर्ण बैठक: संगठन मजबूती और ‘हर घर झंडा’ अभियान पर हुई चर्चा

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर (vor desk)। मोतिहारी जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बुधवार को गांधी आश्रम स्थित कांग्रेस कार्यालय में आदापुर प्रखंड अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में प्रखंड कांग्रेस कमिटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जिलाध्यक्ष प्रोफेसर अखिलेश दयाल ने 'चलो पंचायत चलो वार्ड' और 'हर घर झंडा' अभियान पर जोर देते हुए कहा कि आने वाले एक महीने में पंचायत, गांव और वार्ड स्तर तक संगठन को मजबूत कर वर्ष 2029 में जननायक राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद आशिक ने कहा कि लंबे समय बाद आदापुर में इतने संगठित रूप से बैठक हुई है और कांग्रेस ही देश को सही विकास दे सकती है। वहीं कांग्रेस नेता मदन यादव ने कहा कि पार्टी की विचारधारा सदैव जन-कल्याण के लिए समर्पित रही है। कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष ने वरिष्ठ क...
एसएवी स्कूल में बच्चों ने रचाया रास: कृष्ण जन्माष्टमी पर मनमोहक झांकियों से भक्तिमय हुआ माहौल

एसएवी स्कूल में बच्चों ने रचाया रास: कृष्ण जन्माष्टमी पर मनमोहक झांकियों से भक्तिमय हुआ माहौल

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। स्थानीय एसएवी (SAV) स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व अत्यंत श्रद्धा, उल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर पूरी तरह भक्ति के रंगों में सराबोर नजर आया। आयोजन के दौरान स्कूल के नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राओं ने भगवान श्रीकृष्ण और श्रीराधा रानी का मनमोहक रूप धारण कर आकर्षक झांकियां प्रस्तुत कीं। कान्हा के बाल स्वरूप में सजे बच्चों ने अपनी मासूम अदाओं, नटखट लीलाओं और मनमोहक प्रस्तुतियों से उपस्थित सभी लोगों का दिल जीत लिया। बाल-गोपाल के जन्म से लेकर उनकी विविध बाल-लीलाओं पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरा विद्यालय परिसर 'जय श्री कृष्णा' के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। विद्यालय के शिक्षकों ने इस अवसर पर कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक व धार्मिक आयोजनों से बच्चों को अपनी समृद्ध भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा...
विद्यालय प्रधानों की बैठक में शैक्षणिक एवं डिजिटल कार्यों की समीक्षा

विद्यालय प्रधानों की बैठक में शैक्षणिक एवं डिजिटल कार्यों की समीक्षा

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। प्रखंड क्षेत्र के सभी कोटि के विद्यालयों के प्रधान शिक्षक एवं प्रधानाध्यापकों की आवश्यक बैठक-सह-उन्मुखीकरण कार्यशाला बुधवार को नथुनी दुर्गा उच्च माध्यमिक विद्यालय, पुरन्दरा, भेलाही में आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड के सभी विद्यालयों के प्रधान शिक्षक एवं प्रधानाध्यापक शामिल हुए। साथ ही विद्यालय के कंप्यूटर शिक्षक एवं सूचना एवं संचार तकनीक प्रशिक्षक भी उपस्थित रहे।बैठक में विद्यालयों में संचालित विभिन्न शैक्षणिक, डिजिटल एवं जागरूकता कार्यक्रमों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। विद्यालय प्रधानों को पारिस्थितिकी क्लब के गठन का अधिसूचना अपलोड करने, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत लगाए गए कुल पौधों की संख्या, नवाचार के लिए प्रेरित पुरस्कार योजना में पंजीकृत बच्चों की संख्या आदि की जानकारी उपलब्ध कराने को कहा गया। इसके अलावा परियोजना आधारित शिक्षण एमआईपी-4 के त...
नटराज सेवा संगम की नई कार्यकारिणी का गठन: निखिल धनोठिया बने अध्यक्ष, दुर्गा पूजा की तैयारियों में जुटी समिति

नटराज सेवा संगम की नई कार्यकारिणी का गठन: निखिल धनोठिया बने अध्यक्ष, दुर्गा पूजा की तैयारियों में जुटी समिति

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल (VOR Desk)। रक्सौल की सबसे पुरानी सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था 'नटराज सेवा संगम' की वार्षिक बैठक राम जानकी मंदिर विवाह भवन के प्रांगण में संपन्न हुई। इस बैठक के दौरान संस्था की नई कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ और आगामी दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से रक्सौल के उद्योगपति व नटराज सेवा संगम के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय ललित धनोठिया के पुत्र निखिल धनोठिया को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं, मदन गुप्ता को उपाध्यक्ष, राजेश आर्य को सचिव, सूरज कुमार को उपसचिव, धीरज कुमार को कोषाध्यक्ष, दुर्गेश कुमार को अंकेक्षक तथा नारायण कुमार (सन्नी पटेल) को मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया। संस्था को मार्गदर्शन देने के लिए संरक्षक मंडल में ओमप्रकाश गुप्ता, जगदीश प्रसाद, सुभाषचंद्र प्रसाद, नारायण प्रसाद, पन्नालाल प्रसाद एवं श्यामा प्रसाद को...
वीरगंज:नारायणी अस्पताल से चोरी हुआ एक दिन का नवजात 16 घंटे बाद सकुशल बरामद, आरोपी महिला गिरफ्तार

वीरगंज:नारायणी अस्पताल से चोरी हुआ एक दिन का नवजात 16 घंटे बाद सकुशल बरामद, आरोपी महिला गिरफ्तार

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
वीरगंज (नेपाल)।(Vor desk): नेपाल के वीरगंज स्थित नारायणी अस्पताल में उस समय हड़कंप मच गया, जब सर्जरी के महज़ 24 घंटे बाद एक मां की आंचल से उसका एक दिन का नवजात शिशु चोरी हो गया। हालांकि, पुलिस की मुस्तैदी और रातभर चले सघन तलाश अभियान के कारण 16 घंटे के भीतर मासूम को सकुशल बरामद कर लिया गया। पुलिस ने इस वारदात में शामिल एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है। 'बच्चा खिलाने' के बहाने खेला छल का खेल घटना रविवार देर रात की है। सर्लाही जिला निवासी सिंकू देवी ने शनिवार रात करीब 11 बजे सिजेरियन ऑपरेशन (सर्जरी) के जरिए एक बेहद प्यारे बेटे को जन्म दिया था। पूरे परिवार में खुशी का माहौल था। रविवार रात अस्पताल परिसर में मौजूद शिशु की दादी के पास एक अज्ञात महिला आई। उसने आत्मीयता दिखाते हुए 'बच्चा खिलाने' के बहाने मासूम को अपनी गोद में लिया। जैसे ही नवजात उस महिला के हाथों में आया, वह पलक झपकत...
तीर्थ पर निकली बूढ़ी मां… नेपाल त्रासदी में बची जिंदगी, मगर छूट गया अपनों का साथ!

तीर्थ पर निकली बूढ़ी मां… नेपाल त्रासदी में बची जिंदगी, मगर छूट गया अपनों का साथ!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रसुवा और भोटे कोसी–त्रिशूली की जल त्रासदी में तीन दिन भटकी राजस्थान की महिला; भूगोल से अनजान, सदमे में जुबां खामोश—रक्सौल ने थामा हाथ, आधार कार्ड और भारतीय सिम वाला मोबाइल बना घर से जुड़ने का सहारा रक्सौल। (Vor Desk)वह तीर्थ और पर्यटन के लिए नेपाल गई थी। मन में अपनों के साथ लौटने की खुशी थी। लेकिन नेपाल की रसुवा त्रासदी और भोटे कोसी–त्रिशूली की जल तबाही ने उसकी जिंदगी का पूरा मंजर बदल दिया। जान बच गई, मगर अपनों का साथ छूट गया। तीन दिन तक अनजान भूगोल में भटकती रही। भूख-प्यास, डर और सदमे ने उसे इतना तोड़ दिया कि पूछने पर भी वह ठीक से कुछ बता नहीं पा रही थी।राजस्थान से नेपाल घूमने आए 10 लोगों के दल में शामिल यह बुजुर्ग महिला सीता देवी (66वर्ष)आपदा के बाद अपने परिजनों से संपर्क नहीं कर सकी। मोबाइल पर अपनों की आवाज सुनने की बेचैनी थी, लेकिन हालात ने जैसे हर रास्ता बंद कर दिया था। वह नेप...
राहुल गांधी पर FIR के खिलाफ रक्सौल में गरजे कांग्रेसी, PM-HM का फूंका पुतला; विरोध में निकाला सांकेतिक मार्च

राहुल गांधी पर FIR के खिलाफ रक्सौल में गरजे कांग्रेसी, PM-HM का फूंका पुतला; विरोध में निकाला सांकेतिक मार्च

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल (पूर्वी चंपारण)।(Vor desk)।उत्तराखंड में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज हुई प्राथमिकी (FIR) के विरोध में मंगलवार को पूर्वी चंपारण के रक्सौल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। मोतिहारी जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर रक्सौल प्रखंड अध्यक्ष बिकेश चंद्रवंशी की अध्यक्षता में शहर के चौधरी चरण सिंह गोलंबर चौराहे पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान आक्रोशित कांग्रेसियों ने सांकेतिक मार्च निकाला और केंद्र सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। आरएसएस और भाजपा की मानसिकता पर उठाए सवाल कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए मोतिहारी जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष प्रो. अखिलेश दयाल ने केंद्र सरकार और उत्तराखंड पुलिस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्...
सात दिन तक बेटे की तलाश, फिर कुश के पुतले को दी मुखाग्नि

सात दिन तक बेटे की तलाश, फिर कुश के पुतले को दी मुखाग्नि

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
नेपाल की बाढ़ में लापता रक्सौल के राहुल का नहीं मिला शव, पिता ने नम आंखों से किया प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार रक्सौल। (Vor Desk) नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ ने रक्सौल के एक परिवार से उसका बेटा छीन लिया। सात दिनों तक परिजन और रेस्क्यू टीम राहुल कुमार सिंह की तलाश करते रहे, लेकिन न जिंदगी की कोई खबर मिली और न शव बरामद हो सका। आखिरकार उम्मीद और इंतजार के बीच परिवार को ऐसा फैसला लेना पड़ा, जिसकी कल्पना किसी पिता ने नहीं की होगी। राहुल के पिता धर्म सिंह ने मंगलवार को कुश से बनाए गए प्रतीकात्मक शरीर को मुखाग्नि देकर बेटे का अंतिम संस्कार किया। रक्सौल प्रखंड की पंटोका पंचायत के भरतम्ही वार्ड संख्या-3 निवासी धर्म सिंह का पुत्र राहुल कुमार सिंह नेपाल के त्रिशूली में एंडीज कंपनी के अधीन संचालित 216 मेगावाट की परियोजना में सुरंग के भीतर काम करता था। सुरंग में अचानक घुसा पानी, मलबे ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!