हत्या कर घर में दफन किए गए बालिका का शव किया बरामद,ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने की करवाई
voiceofraxaul.com
रामगढ़वा।(vor desk)।परिजनो ने घर के बेटी को आंगन में दफन कर दिया।इस हैरतंगेज मामले का राज खुलने से सनसनी है।लोग तरह तरह की चर्चा कर रहे हैं।मिली जानकारी के मुताबिक,घटना थाना क्षेत्र के मुरला पंचायत के मुरला गांव की है, जहां 14 वर्षीय रानी कुमारी को घर वाले ही जान से मारकर शव को अपने ही घर में गढ़ा खोदकर छुपा देने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस को जानकारी मिलते हीं मृतक रानी कुमारी के घर पहुंच शव को घर से निकाल पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है।वहीं,बालिका के दादा राधा शरण को गिरफ्तार कर थाना लाया ।इस बाबत सब इंस्पेक्टर कृष्णा राय ने पुष्टि करते हुए बताया कि मृतका के घर मे उसके दादा के अलावे कोई नही था। मामले को लेकर पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है ।
*पुलिस की सख्ती के बाद मृतका के दादा ने उगला राजपुलिस ने जब थोड़ी कड़ाई की तो राधा शरण ने बताया कि...









