स्वामी विवेकानंद की जयंती पर भारत विकास परिषद ने वृक्षारोपण के साथ किया नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजन
मंदिर परिसर में जाली सहित आठ औषधीय एवं फलदार पौधे भी लगाये गये
रक्सौल ।(vor desk)। भारत विकास परिषद द्वारा शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई।इस अवसर पर उनके तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हे याद करते हुए उनके आदर्शो को अपनाने पर बल दिया गया।तुमड़ियां टोला शिव हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में वहां नीम , पाम , मोहगनी ,अमरूद एवं जामुन के आठ वृक्ष जाली सहित लगाये गये।वहीं, एसीटी पारा मेडिकल कॉलेज आरोग्य चेरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ परिषद के संरक्षक महेश अग्रवाल , डॉ. राजेन्द्र प्रसाद सिंह ,अवधेश सिंह,सेवानिवृत्त स्टेशन माल अधीक्षक बी.एन. सिंह एवं ओमप्रकाश मिश्रा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन से हुआ तत्पश्चात वन्देमातरम गीत के उपरांत भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के तैलचित्र पर पुष्प चढ़ा श्रद्धा -सुमन अ...









