चुनावी झलक:बुजुर्ग को मिली इमरजेंसी सेवा,चार मेडिकल टीम के साथ 177आशा कार्यकर्ता किट के साथ रही सक्रिय
रक्सौल।(vor desk)।छ्ठे चरण के लोक सभा चुनाव को ले कर चुनाव आयोग के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीम सक्रिय रही।इस बीच भीषण गर्मी के कारण पंटोका पंचायत के हरैया मिडल स्कूल स्थित मतदान केंद्र पर वोट देने पहुंचे सिंहपुर हरैया निवासी 70वर्षीय बुजुर्ग अमर मियां अचानक चक्कर खा कर बेहोश हो गिर पड़े।जिससे अफरा तफरी मच गई।सूचना मिलते ही एमबूलेंस के साथ मेडिकल टीम सक्रिय हो गई।उन्हे रक्सौल स्थित अनुमंडल अस्पताल लाया गया।मेडिकल ऑफिसर डा सेराज अहमद के नेतृत्व में जांच और इलाज कर ऑबजरवेशन में रखा गया।अस्पताल उपाधीक्षक डा राजीव रंजन कुमार ने बताया कि स्थिति सामान्य होने के बाद मरीज को घर भेज दिया गया।
बूथ पर मेडिकल टीम रही सक्रिय
रक्सौल।रक्सौल के हजारी मल हाई स्कूल स्थित आदर्श बूथ पर मेडिकल ऑफिसर डा वैदुल्लाह के नेतृत्व में मेडिकल टीम तैनात की गई थी।जिसमे जीएनएम हरि नंदन शर्मा...









