डा संजय जायसवाल अपने पिता का रिकॉर्ड ब्रेक कर चौथी बार बने सांसद,कहा-मेरी जीत पीएम मोदी की जीत!
बेतिया/रक्सौल।(vor desk)।बिहार के पश्चिम चंपारण लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. संजय जायसवाल ने चौथी बार 1,36,568 वोटों से जीत दर्ज की है।जीत के बाद एनडीए कार्यकर्ताओं और समर्थकों में हर्ष का माहौल है।क्षेत्र में जश्न का माहौल है।रंग गुलाल के साथ पटाखे फोड़ने और मिठाई बाटने की होड़ है।
पिता का रिकॉर्ड तोड़ा
जीत के साथ ही इस बार उन्होंने अपने पिता स्व डा. मदन जायसवाल के हैट्रिक का रिकॉर्ड भी तोड़ा है।उनके पिता साल 1996 से 2004 तक पश्चिम चंपारण के सांसद रहे। वे 1996,1998और1999का चुनाव जीत कर हैट्रिक लगाया था।वर्ष 2004 में उन्हें राजद के रघुनाथ झा ने मात दी थी।हालांकि, 2009 में संजय जायसवाल ने पिता के निधन के बाद भाजपा के टिकट पर चुनाव जीता था।वर्ष2014के चुनाव में रघुनाथ झा को हरा कर पिता के हार का बदला भी लिया था। इसके बाद उन्होंने लगातार चौथी बार जीत हासिल किया है। इस बार उन्हो...









