रक्सौल में ई-रिक्सा ने रेल फाटक में मारी टक्कर,बड़ा हादसा होते होते बचा,केस दर्ज!
रक्सौल।(vor desk)। रक्सौल में पश्चिमी रेल गुमटी यानी परेऊवा रेल गुमटी पर बड़ा हादसा होते होते बचा।शनिवार की सुबह एक ई रिक्शा की लापरवाही से खतरा बन आया।स्थिति ऐसी बन गई की बिना गुमटी बन्द किए माल ट्रेन पास कराना पड़ा।ऐसे में बड़ा हादसा हो जाता तो कोई आश्चर्य नहीं।क्योंकि,ना तो कोई सूचना जारी कर आगाह किया गया था और ना ही पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था दिखी।
मिली जानकारी के अनुसार,रक्सौल स्टेशन के पश्चिम साइड में स्थित फाटक संख्या 34 ए स्पेशल के उतर साइड वाले रेलवे की गुमटी की बुम (बैरियर)को एक लापरवाह ई-रिक्सा चालक ने टक्कर मार दी। जिससे फाटक को बंद करने वाला बुम क्षतिग्रस्त हो गया।घटना सुबह के करीब 8 बजकर 55 मिनट की बतायी गयी है. इस मामले में गेटमैन के द्वारा स्टेशन मास्टर को सूचना दिये जाने के बाद मौके पर पहुंची आरपीएफ की टीम ने ई-रिक्सा को जब्त करते हुए आरोपी चालक पंटोका पंचायत के भरत...









