नेपाल में भीषण सड़क हादसा: मकवानपुर में खाई में गिरी टाटा सूमो, पटना और बेगूसराय के दो नागरिकों समेत 6 की मौत
वीरगंज(vor desk)। काठमांडू से हथौड़ा की ओर आ रही एक टाटा सूमो रविवार को मकवानपुर जिले के भीमफेदी में भीषण दुर्घटना का शिकार हो गई। इस हृदयविदारक हादसे में कुल 6 लोगों की जान चली गई है, जिनमें दो भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, भीमफेदी-कुलेखानी-काठमांडू सड़क खंड पर जूरीखेत के पास ना 1 ज 1778 नंबर की सूमो अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 100 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी।
हादसे के वक्त सूमो में चालक समेत 9 यात्री सवार थे। स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने तत्काल बचाव कार्य शुरू कर घायलों को हेटौंडा अस्पताल पहुँचाया, लेकिन वहां इलाज के दौरान 6 यात्रियों ने दम तोड़ दिया। मृतकों में बिहार की राजधानी पटना के रहने वाले 42 वर्षीय रजनीश कुमार और बेगूसराय जिले के 50 वर्षीय अरबिंद कुमार की पहचान हुई है। इनके अलावा मृतकों में हेटौंडा निवासी 40 वर्षीया सबिता लम्साल और ...









