हैट्रिक लगा चुके डा संजय जायसवाल को भाजपा ने घोषित किया पश्चिम चंपारण संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार,विपक्ष में अब तक कोई उम्मीदवार नही!
रक्सौल।(vor desk)।भारतीय जनता पार्टी ने हैट्रिक लगा चुके डा संजय जायसवाल को एक बार फिर अपना पार्टी प्रत्याशी घोषित किया है।वे एनडीए प्रत्याशी के तौर पर 2024 के लोक सभा चुनाव में चौथी बार चुनाव लडेंगे।भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह मोदी सरकार के इस्टीमेट कमेटी के अध्यक्ष डा संजय जायसवाल के समक्ष अब तक कोई विपक्षी उम्मीदवार घोषित नही है, जबकि,उनकी तैयारी और जन संपर्क अभियान विगत कई महीनो से लगातार जारी है।उनके पिता स्व डा मदन प्रसाद जायसवाल भी यहां से हैट्रिक लगा चुके थे।बीच 2004के चुनाव पंडित रघुनाथ झा की जीत हुई थी।उन्होंने डा मदन जायसवाल को हराया था।वर्ष2009के चुनाव में डा संजय जायसवाल ने हार का बदला लेते हुए जीत हासिल की और तब से यह सीट लगातार भाजपा के खाते में है और डा संजय जायसवाल सांसद चुने जाते रहे।
कमजोर कैंडीडेट बनाम जीत का जादू
इण्डिया या महा गठबंधन ने अब तक यहां से उ...









