नेपाल पुलिस ने बिहार की आशा कार्यकर्ता को पकड़ा,बिना नाड़ कटे शिशु को अवैध तौर पर ले जा रही थी नेपाल !
रक्सौल।(vor desk)।बिहार की एक आशा कार्यकर्ता को नेपाल पुलिस ने एक नवजात बच्चे के साथ हिरासत में लिया है।मिली जानकारी के मुताबिक,शनिवार को बॉर्डर क्रॉस कर नेपाल जाने के क्रम में वीरगंज पुलिस ने मैती नेपाल संस्था के वॉलेंटियर के सहयोग से आशा कार्यकर्ता को नियंत्रण में लिया।वह नवजात शिशु के साथ पकड़ी गई। नवजात का नाड़ा भी नही कटा था।पुछ ताछ में बच्चे के बारे में घुमावदार जबाव देने के बाद शक के आधार पर पकड़ लिया गया।इस दौरान यह भी साफ हुआ कि बच्चा उसका अपना नही है,यानी की वह बच्चे की मां नही है।आशा कार्यकर्ता बिहार सरकार द्वारा अधिकृत ड्रेस में थी।इस मामले को नेपाल पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है।पुलिस के समक्ष पकड़ी गई महिला ने स्वीकार किया कि वह आशा कार्यकर्ता है।वो रक्सौल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत है।पुलिस सूत्रों ने बताया कि पकड़ी गई महिला ...









