ऑन लाइन ठगी करने के आरोप में नेपाल के वीरगंज में तीन चीनी नागरिक गिरफ्तार,भारी मात्रा में कंप्यूटर और भारतीय सीम समेत अन्य उपकरण बरामद!
फोटो:चीनी नागरिकों द्वारा इसी मकान में चलाया जा रहा था दफ्तर
वीरगंज।(vor desk)।नेपाल के सीमावर्ती इलाकों में रहकर भारत में ऑनलाइन ठगी और अंतर्राष्ट्रीय काल बाईपास के धंधे से जुड़ कर नेपाल,भारत समेत विभिन्न देशों के नागरिकों को चुना लगाने के आरोप में नेपाल पुलिस ने बिहार के रक्सौल से लगे सीमावर्ती शहर बीरगंज से तीन चीनी नागरिकों को गिरफ्तार किया है।
बीरगंज पुलिस के प्रवक्ता डीएसपी कुमार विक्रम थापा ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से बिहार पुलिस की तरफ से उन्हें ठगी की शिकायत मिली थी। इनका संबंध बीरगंज से होने की जानकारी मिलने के बाद इन पर नजर रखी जा रही थी। थापा ने बताया कि कई दिनों के प्रयास के बाद खबर मिली कि बीरगंज के अलग-अलग स्थानों पर कुछ लोग संदिग्ध गतिविधि में संलग्न हैं। पुलिस ने बीती रात दबिश देकर तीन अलग-अलग स्थानों से तीन चीनी नागरिकों को गिरफ्तार किया है।इन्होंने वीरगंज के लक...









