Tuesday, May 5

रक्सौल आसपास

चुनावी झलकियां:न गर्मी का बहाना,ना उम्र या असमर्थ होने की शिकायत : रक्सौल में दिव्यांग,बुजुर्ग और कुष्ठ रोगियों ने भी जम कर किया मतदान

चुनावी झलकियां:न गर्मी का बहाना,ना उम्र या असमर्थ होने की शिकायत : रक्सौल में दिव्यांग,बुजुर्ग और कुष्ठ रोगियों ने भी जम कर किया मतदान

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।पश्चिम चंपारण संसदीय क्षेत्र में 25 मई को हुए लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग में दिव्यांग एवं बुजुर्गो ने जम कर हिस्सा लिया और मताधिकार का प्रयोग कर लोक तंत्र के महापर्व में अपनी सहभागिता जताई।करीब44डिग्री सेल्सियस की भीषण गर्मी के बीच अनेकों ऐसे मतदाता हैं जिन्होने ना तो गर्मी का बहाना बनाया और ना ही उन्हे उम्र या शारीरिक असमर्थता रोक सकी।वे चाहते तो अपनी जिम्मेदारी से पीछे हटने की कोशिश कर सकते थे।लेकिन उन्होंने गांव से शहर तक के मतदान केंद्र पर जम कर वोटिंग में हिस्सा लिया और मिशाल पेश की।उन्हे सुरक्षा कर्मी से ले कर परिजन तक सहयोग करते दिखे। रक्सौल नगर परिषद के कर्मी शांति प्रकाश इलेक्ट्रॉनिक व्हील चेयर पर बैठ कर शहर के आर्य समाज स्थित बूथ पर वोट देने पहुंचे और दूसरों को भी प्रेरित किया।कहा की यह तो हमारा कर्तव्य है।तो, रक्सौल शहर के कोईरिया टोला निवासी 77...
चुनावी झलक:बुजुर्ग को मिली इमरजेंसी सेवा,चार मेडिकल टीम के साथ 177आशा कार्यकर्ता किट के साथ रही सक्रिय

चुनावी झलक:बुजुर्ग को मिली इमरजेंसी सेवा,चार मेडिकल टीम के साथ 177आशा कार्यकर्ता किट के साथ रही सक्रिय

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।छ्ठे चरण के लोक सभा चुनाव को ले कर चुनाव आयोग के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीम सक्रिय रही।इस बीच भीषण गर्मी के कारण पंटोका पंचायत के हरैया मिडल स्कूल स्थित मतदान केंद्र पर वोट देने पहुंचे सिंहपुर हरैया निवासी 70वर्षीय बुजुर्ग अमर मियां अचानक चक्कर खा कर बेहोश हो गिर पड़े।जिससे अफरा तफरी मच गई।सूचना मिलते ही एमबूलेंस के साथ मेडिकल टीम सक्रिय हो गई।उन्हे रक्सौल स्थित अनुमंडल अस्पताल लाया गया।मेडिकल ऑफिसर डा सेराज अहमद के नेतृत्व में जांच और इलाज कर ऑबजरवेशन में रखा गया।अस्पताल उपाधीक्षक डा राजीव रंजन कुमार ने बताया कि स्थिति सामान्य होने के बाद मरीज को घर भेज दिया गया। बूथ पर मेडिकल टीम रही सक्रिय रक्सौल।रक्सौल के हजारी मल हाई स्कूल स्थित आदर्श बूथ पर मेडिकल ऑफिसर डा वैदुल्लाह के नेतृत्व में मेडिकल टीम तैनात की गई थी।जिसमे जीएनएम हरि नंदन शर्मा...
पश्चिमी चंपारण में शाम 6 बजे तक 59.75 फीसदी हुआ मतदान,प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में लॉक..जीत हार पर चर्चा हुई तेज!

पश्चिमी चंपारण में शाम 6 बजे तक 59.75 फीसदी हुआ मतदान,प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में लॉक..जीत हार पर चर्चा हुई तेज!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल (vor desk)।लोकसभा चुनाव के छठे चरण का मतदान समाप्त शांतिपूर्ण ढंग से भय मुक्त वातावरण में हो गया है।चुनाव आयोग सूत्रों ने बताया कि पश्चिमी चंपारण में सुबह 7बजे से शाम 6 बजे तक 59.75 फीसदी वोटिंग हुई है।मतदान के लिए कुल 1756 मतदान केंद्र बनाए गये थे। मतदान को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखा गया।महिलाओ ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। वोटिंग को लेकर सुरक्षा के चाक चौबंद प्रबंध किए गए हैं,साथ ही भारत नेपाल सीमा को 72घंटे के लिए सिल किया गया था।केवल आपात कालीन और अनिवार्य सेवा के लिए छूट थी।हालाकि,भारतीय वोटरों को वोट देने के लिए पहचान पत्र दिखाने के बाद प्रवेश दिया जाता रहा। चुनाव खत्म होने के बाद बाद बोर्डर को खोल दिया गया है।जिसके बाद आवाजाही शुरू हो गई है। वोटिंग के बाद मतदान केंद्रों पर ई वी एम को सिल कर कड़े सुरक्षा के बीच स्ट्रॉन्ग रूम भेजा ग...
पश्चिम चंपारण में भीषण गर्मी के बीच3 बजे तक हुई 47.31% वोटिंग: इंडो-नेपाल बॉर्डर पर भी मतदान को लेकर वोटरों में उत्साह

पश्चिम चंपारण में भीषण गर्मी के बीच3 बजे तक हुई 47.31% वोटिंग: इंडो-नेपाल बॉर्डर पर भी मतदान को लेकर वोटरों में उत्साह

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।पश्चिम चंपारण संसदीय क्षेत्र में 1 बजे तक 47.31% मतदान हुआ है।वोटरों में उत्साह बना हुआ है।भीषण गर्मी और कड़ी धूप के कारण दोपहर में स्थिति प्रतिकूल दिखी।अनेकों मतदान केंद्रों पर दोपहर काल में इक्का दुक्का वोटरों की आवाजाही बनी हुई है। रक्सौल के एंबेसी स्थित बूथ समेत कई बूथ पर महिलाएं छतरी ताने वोटिंग में में हिस्सा लेती दिखीं।तपिश झेलते हुए कई महिलाएं अपने बच्चों के साथ बूथ पहुंची और मतदान किया।हालाकि,वोटर सुबह 7बजे के पहले से ही लाइन में लग गए थे। सुबह विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने अपने गृह पंचायत पंटोका के बूथ संख्या 21 पर मतदान किया और अपील किया कि राष्ट्र हित में जम कर मतदान करें। नेपाल सीमावर्ती पंटोका स्थित सिवान टोला में भी मतदाताओं में काफी उत्साह दिख रहा है। सिवान टोला गांव को दो देशों में बांटता है। सिवान टोला के वोटर एकडेरवा के बूथ संख्या 19...
पश्चिम चंपारण में कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग शुरू, जीत का चौका लगाएंगे डा० संजय जायसवाल या बाजी मारेंगे मदन मोहन तिवारी?

पश्चिम चंपारण में कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग शुरू, जीत का चौका लगाएंगे डा० संजय जायसवाल या बाजी मारेंगे मदन मोहन तिवारी?

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।छठे चरण के लोक सभा चुनाव के तहत पश्चिम चंपारण में वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है।वोटिंग को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।लोग अभी से ही लाइन लगाकर बूथों के बाहर खड़े हो गये हैं।महिलाओ,पुरुष मतदाता कतार बद्ध हो कर वोटिंग कर रहे हैं।युवाओं में भी उत्साह साफ दिख रहा है।वोटिंग को लेकर सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गये हैं। रक्सौल के हजारी मल हाई स्कूल में आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया है।इंडो नेपाल बोर्डर को सिल किया गया है।कड़ी चौकसी और निगरानी जारी है। फ़स्ट टाइम वोटरों में उत्साह, परिवार के साथ वोट देने पहुंचे मतदाता मतदाता सुबह के 7बजे से पहले ही मतदान केंद्रों पर पहुंच कर कतार बद्ध हो गए। रक्सौल के आर्य कन्या मध्य विद्यालय केंद्र पर मतदान करने के बाद गीता देवी और उनके पुत्र विक्रम कुमार ने बताया कि मतदान हमारा अधिकार है,...
रक्सौल के भेलाही बाजार में भीषण आगलगी में 4 दुकानें जली,मची अफ़रा तफरी

रक्सौल के भेलाही बाजार में भीषण आगलगी में 4 दुकानें जली,मची अफ़रा तफरी

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।रक्सौल के भेलाही बाजार में शुक्रवार की देर शाम करीब7.30 बजे चिकहट्टी में भीषण आग लग गई । खाना बनाते समय गैस सिलेंडर के रिसाव से आग लगने की सूचना है। स्थानीय लोगों की सूचना पर फायर बिग्रेड की टीम पहुच गई। फायरबिग्रेड टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर मशक्कत से काबू पाया। बताते है कि स्टेशन रोड स्थित रेलवे परिक्षेत्र में मांस मछली की दुकान है उसमें आग लगी है। तकरीबन चार दुकानों में आग लगी है। इसमें सैलून और पान की दुकान भी शामिल है।काफी नुकसान होने की संभावना है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जोगी ठाकुर, सिकंदर पटेल,वीरेंद्र प्रसाद व सेठ की दुकान बुरी तरह जल कर राख हो गई है।वहीं,लोगों में भी अफरा-तफरी का माहौल है। ...
तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने किया पश्चिम चंपारण के प्रत्याशी मदन मोहन तिवारी को विजयी बनाने की अपील!

तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने किया पश्चिम चंपारण के प्रत्याशी मदन मोहन तिवारी को विजयी बनाने की अपील!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।बनकटवा प्रखंड स्थित राम मनोहर लोहिया मैदान में महागठबंधन के उम्मीदवार मदन मोहन तिवारी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कांग्रेस उम्मीदवार मदन मोहन तिवारी को जिताने अपील की ।उन्होंने कहा कि जब तक पीएम नरेंद्र मोदी को बेड रेस्ट नही करा देते, मैं बेड रेस्ट नही करूंगा। हम बिहार ही नही देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने जा रहे हैं।भाजपा वाला सब 400 का नारा भूल गया,इंडिया एलाइंस 300पार जा रहा है। देश में महागठबंधन की सरकार बनी एक करोड़ युवाओं को रोजगार दूंगा। गैस सिलेंडर के दाम कम करेंगे, युवाओं को आर्थिक मदद करेंगे, महिलाओं के खाते में 8500 रुपये देंगे। ऐसे में एनडीए नेताओ के झांसे में नही आकर चुपचाप अपना मतदान कांग्रेस के पक्ष में कीजिए। क्योंकि एनडीए में सब झांसेबाज इक्ठ्ठा हो गया है। झूठ बोलना, सांप्रदायिक तनाव पैदा करना और रा...
मुख्यमंत्री का संदेश लेकर रक्सौल पहुंचे मंत्री श्रवण  पटेल, बैठक कर किया एनडीए को जिताने की अपील

मुख्यमंत्री का संदेश लेकर रक्सौल पहुंचे मंत्री श्रवण पटेल, बैठक कर किया एनडीए को जिताने की अपील

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। पश्चिम चंपारण लोक सभा क्षेत्र में एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच आर पार की जंग है और दोनो ओर से जातीय समीकरण को साधने की होड़ मची हुई है।इसी बीच मुख्यमंत्री नीतीश के करीबी मंत्री श्रवण कुमार पटेल बुधवार को मुख्यमंत्री के संदेश लेकर रक्सौल पहुंचे उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।साथ उन्होंने कार्यकर्ताओं को गोलबंद होकर वाल्मीकि नगर से एनडीए प्रत्याशी सुनील कुमार बेतिया से संजय जायसवाल को भारी से भारी मतों को जिताने की अपील की।उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश व प्रदेश में चौमुखी विकास हुआ है।एनडीए की सरकार में देश में हरेक वर्ग का विकास हुआ है।मौके पर विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा, पूर्व मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद जेडीयू के प्रदेश महासचिव भुवन पटेल,मुखिया सुमन पटेल आदि उपस्थित थे। ...
25मई को होने वाले छठे चरण के लोक सभा चुनाव को ले कर 72घंटे के लिए भारत-नेपाल बॉर्डर हुआ सील: रक्सौल बॉर्डर पर वाहनों के प्रवेश पर रोक,चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबल तैनात

25मई को होने वाले छठे चरण के लोक सभा चुनाव को ले कर 72घंटे के लिए भारत-नेपाल बॉर्डर हुआ सील: रक्सौल बॉर्डर पर वाहनों के प्रवेश पर रोक,चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबल तैनात

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।छठे चरण के लोक सभा चुनाव को ले कर रक्सौल स्थित भारत- नेपाल बॉर्डर को सील कर दिया गया है।भारतीय कस्टम, एसएसबी और पुलिस मुस्तैद हो गई है।पूर्वी चंपारण और पश्चिम चंपारण में छठे चरण में 25 मई को मतदान होना है। मतदान को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए चुनाव आयोग के निर्देश पर भारत- नेपाल सीमा को 22मई से लेकर 25 मई शाम 6 बजे तक 72 घंटे के लिए सील कर दिया गया है। 25मई की शाम को खुलेगा बॉर्डर 25 मई को मतदान के बाद शाम 6 बजे से बॉर्डर को खोल दिया जाएगा। सीमा के सील रहने के दौरान हेल्थ सेवाएं सहित अन्य इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेगी। वाहनों का प्रवेश हुआ बंद बॉर्डर सील होने के बाद सभी प्रकार के वाहनों का आना और जाना बंद हो चुका है। वहीं, पैदल आने और जाने वाले लोगों को देखा गया है। भारत-नेपाल का मुख्य बॉर्डर मैत्री पुल, पंटोका, सीवान टोला, सहदेवा, महदेवा, मुशह...
चिराग,नित्यानंद,श्रवण और जमा खान ने डा. संजय के लिए मांगे वोट,कहा तीसरी बार मोदी को पीएम बनाने के लिए एनडीए को आपार समर्थन से विजयी बनाएं!

चिराग,नित्यानंद,श्रवण और जमा खान ने डा. संजय के लिए मांगे वोट,कहा तीसरी बार मोदी को पीएम बनाने के लिए एनडीए को आपार समर्थन से विजयी बनाएं!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
भावनरी,आदापुर।(पूर्वी चंपारण)।विकसित देश, मजबूत अर्थव्यवस्था एवं सशक्त राष्ट्र बनाने के लिए माननीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का पीएम बनना जरूरी है। इसके लिए हरेक व्यक्ति को एनडीए गठबंधन के पक्ष में मतदान करना होगा, ताकि विपक्षी खेमों के द्वारा भ्रम फैलाकर आम लोगों को गुमराह करने का दंड मिल सके। ये बातें बुधवार को स्थानीय प्रखंड के भवनरी स्थित खेल मैदान में एनडीए द्वारा आयोजित चुनावी जन सभा को संबोधित करते हुए लोजपा (आर )के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कही। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार के योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि इस देश का सौभाग्य है कि पीएम के पद पर मोदी जैसा व्यक्ति आसीन है जो दिल्ली में रहकर भी गांव के आम महिलाओं की चिंता करते हैं।पीएम ने 500साल से टेंट में रह रहे भगवान श्री राम का भव्य मंदिर बना कर अपने वायदे को पूरा किया।उन्होंने दुनिया में भारत को...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!