केसीटीसी कॉलेज में ‘उन्नत बिहार-विकसित बिहार’ विषयक संगोष्ठी आयोजित,देश में अग्रणी बनने के लिए संसाधनों के बेहतर उपयोग व उन्नत तकनीक अपनाने पर बल
रक्सौल ।(Vor desk)।शनिवार को 'बिहार दिवस' के अवसर पर केसीटीसी कॉलेज में 'उन्नत बिहार - विकसित बिहार' विषयक संगोष्ठी संपन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य प्रो.(डॉ.) संत साह ने की। मुख्य वक्ता के रूप में मोतिहारी मुंशी सिंह कॉलेज के प्राध्यापक डॉ. अमित कुमार तथा मुख्य अतिथि के रूप में केबीसी विजेता सुशील कुमार एवं प्रो. (डॉ.) स्वयंभू शलभ मौजूद थे। इस मौके पर प्राचार्य ने कहा कि बिहार को विकसित बनाने के लिए अपने संसाधनों का बेहतर उपयोग करना सीखना होगा,तभी बिहार देश में अग्रणी बन सकेगा।इसके लिए हमें अनुत्पादक कार्य से बचना चाहिए। डॉ. अमित कुमार से कहा कि हमारा अतीत गौरवशाली रहा है परंतु सिर्फ अतीत का गौरवगान करने से नहीं होगा। हमें वर्तमान की चुनौतियों का सामना करने के लिए उन्नत तकनीक को अपनाना होगा। डॉ. शलभ ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि अपनी पढ़ाई और कैरियर के साथ...









