कटे होंठ तालु वाले बच्चों के ईलाज की हुई शुरुआत अभिभावकों के चेहरे पऱ लौटी मुस्कान!
जिले के 40 बच्चों की हुई स्क्रीनिंग
रक्सौल।(Vor desk)। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत रक्सौल में कटे होंठ तालु वाले बच्चों के ईलाज की शुरुआत हुई। इससे अभिभावकों के चेहरे पऱ मुस्कान देखी गई। जिले के कटे होंठ व तालु वाले बच्चों का ईलाज और सर्जरी रक्सौल डंकन हॉस्पिटल में शुरुआत की गईं है।कार्यक्रम का उद्घाटन सोमवार को जिले के सिविल सर्जन डॉ रविभूषण श्रीवास्तव ने किया। मौके पर सीएस सहित डीपीएम ,डंकन हॉस्पिटल के प्रबंधक, आरबीएसके डीसी ने वार्ड में जाकर बच्चों के स्क्रीनिंग, ईलाज व्यवस्था की जानकारी डॉ, परिजनों एवं स्टॉफ नर्स से जानकारी लीं।मौके पर सीएस ने कहा की कटे होंठ व तालु वाले बच्चों के निःशुल्क ईलाज से अभिभावकों के चेहरे पऱ मुस्कान देखी जा रही है, उन्होंने बताया की यह काफ़ी ख़ुशी की बात है की अपने जिले में ही ईलाज की सुविधाएं उपलब्ध है। ऐसे में लोग परेशानीयों से ब...









