शिक्षक दिवस के अवसर पर रक्सौल टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन के द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले 101 शिक्षकों को किया गया सम्मानित!
रक्सौल।(vor desk)।"शिक्षक वो दीपक है, जो दूसरे को प्रकाशित करने के लिए, बच्चों के जीवन में उजाला लाने के लिए स्वयं जलता है।यह सच है कि गुरु के बिना ज्ञान नही मिलता।'उक्त बातें तिरहुत प्रमंडल के सेवानिवृत शिक्षा उप निदेशक ब्रजेश कुमार ओझा ने रक्सौल टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन के द्वारा राम जानकी मंदिर परिसर में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए 5 सितंबर 2024 रोज गुरुवार को कही। वहीं एसजीएम उच्च विद्यालय रामगढ़वा के सेवानिवृत शिक्षक सतगुरु शरण ने कहा किसर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती 5 सितंबर को देश भर में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन अपने शिक्षकों के समर्पण, मार्गदर्शन व योगदान के प्रति आभार प्रकट करने का दिन है। यह दिन गुरु और शिष्य के रिश्ते के लिए बेहद खास होता है। इस अवसर सेवानिवृत्ति आरडीडी ब्रजेश कुमार ओझा, सेवानिवृत्ति शिक्षक सतगुरु शरण, रक्सौल के नाम...









