Sunday, May 3

रक्सौल आसपास

नेपाल के जीतपुर सिमरा से बालक लापता,परिजन कर रहे तलाश

नेपाल के जीतपुर सिमरा से बालक लापता,परिजन कर रहे तलाश

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। नेपाल के बारा जिला के जीतपुर सिमरा से एक बालक लापता हो गया है,जिससे परिजन परेशान हैं।मिली जानकारी के मुताबिक,जीतपुर सिमरा के वार्ड7 शांति टोला से उक्त बालक सुबह दस बजे खेलते वक्त दरवाजे से गायब हो गया। बालक का नाम अंश चौधरी (3वर्ष)है। बताया गया है कि अंश रौतहट के दुर्गा भगवती वार्ड 1 का मूल वासी रितेश चौधरी और अंजलि जायसवाल का पुत्र है।जो अपने ननिहाल आया था ,इसी बीच यह बालक गायब हो गया।इसको ले कर बालक के मामा रंजन कुमार ने स्थानीय इलाका पुलिस कार्यालय,सिमरा में आवेदन दे कर गुमशुदा बालक के तलाश की मांग की है।फिलहाल, बालक के गायब होने से परिजन रो रो कर परेशान हैं। ...
गणतंत्र दिवस पर भारतीय महावाणिज्य दूतावास द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित,राजस्थान के कालबेलिया नृत्य ने बांधा शमां!

गणतंत्र दिवस पर भारतीय महावाणिज्य दूतावास द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित,राजस्थान के कालबेलिया नृत्य ने बांधा शमां!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।भारत के 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार की संध्या वीरगंज के भिस्वा होटल में नेपाल स्थित भारतीय महा वाणिज्य दूतावास द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम सह रात्रि भोज का आयोजन किया गया,जिसमे भारत से पहुंचे कलाकारों ने भारतीय संस्कृति और पहचान से जुड़े विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम और गीत संगीत की प्रस्तुति दे कर मंत्र मुग्ध कर दिया। राजस्थान से आए कलाकारों के द्वारा 'केसरिया बालम अवोनी ,पधारो म्हारो देश जी ..दमा दम मस्त कलंदर और कालबेलिया संपेरा नृत्य जैसी प्रस्तुति पर खूब तालियां बजीं और वाह वाही मिली। इस कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर करते हुए बतौर मुख्य अतिथि मधेश प्रदेश की गवर्नर सुमित्रा देवी भंडारी ने भारत की शांति,समृद्धि और प्रगति की कामना की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नेपाल और भारत के बीच सदियों पुराना सद्भाव और आत्मीय पूर्ण संबंध है। दोनो द...
कठिया मठिया टीम ने भेलाही को हरा शील्ड पर कब्जा जमाया

कठिया मठिया टीम ने भेलाही को हरा शील्ड पर कब्जा जमाया

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।भेलाही प्रीमियम लीग टी ट्वेंटी क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच कठिया मठिया व भेलाही टीम के बीच नथुनी दुर्गा उच्च विद्यालय पुरान्दरा भेलाही(पूर्वी चंपारण) के प्रांगण में खेला गया। जिसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुवे भेलाही की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 बेकेट खो कर 172 रन बनाई ,जिसके जबाब में कठिया मठिया टीम ने 17 ओवर में 6 विकेट खोकर 173 रन बना शील्ड पर कब्जा जमाया।विजेता टीम को लोजपा (आर)के प्रदेश महासचिव पंकज पांडेय उर्फ लोहा पांडेय उप विजेता टीम को एनयूजेआई अनुमंडल संयोजक बिपिन कुमार ने 4 फिट का शील्ड देकर सम्मानित किया । मैन ऑफ द मैच आनन्द कुमार ,मैन ऑफ द सीरीज सरफराज खान तथा बेस्ट बॉलर का खिताब महमद मतलूब को दिया गया।भेलाही टीम के कप्तान रतन रौनियार व कठिया मठिया टीम के कप्तान तनबीर बाहुबली के नेतृत्व में टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया। हजारों दर्...
वीरगंज स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास द्वारा मनाया गया 76वां गणतंत्र दिवस ,देशभक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रम की रही धूम

वीरगंज स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास द्वारा मनाया गया 76वां गणतंत्र दिवस ,देशभक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रम की रही धूम

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
वीरगंज।(vor desk)। नेपाल के वीरगंज स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने वाणिज्य दूतावास परिसर में 26 जनवरी 2025 को भारत का 76वां गणतंत्र दिवस धूम धाम से मनाया गया। समारोह सुबह 9 बजे भारतीय राष्ट्रीय ध्वज फहराने और भारतीय राष्ट्रगान के गायन के साथ शुरू हुआ। तत्पश्चात, महावाणिज्य दूत श्री डी.एस. मीना ने भारत के माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश पढ़ा। बीरगंज के 11 स्कूलों और कॉलेजों के 100 से अधिक विद्यार्थियों ने भारतीय देशभक्ति गीतों और नृत्यों पर आधारित मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। विदेश मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 11 नवंबर से 11 दिसंबर 2024 तक आयोजित 5वीं भारत को जानो क्विज के विजेताओं और गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर वाणिज्य दूतावास द्वारा आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। इस मौके प...
रक्सौल में धूम धाम से मना 76वां गणतंत्र दिवस, एसडीएम शिवाक्षी दीक्षित ने किया झंडोतोलन,कई कार्यक्रम हुए आयोजित!

रक्सौल में धूम धाम से मना 76वां गणतंत्र दिवस, एसडीएम शिवाक्षी दीक्षित ने किया झंडोतोलन,कई कार्यक्रम हुए आयोजित!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(vor desk)। रक्सौल में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। अनुमंडल के नगर और ग्रामीण क्षेत्र के सभी सरकारी और गैर-सरकारी संस्थाओं में ध्वजारोहण के साथ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। रक्सौल अनुमंडल कार्यालय परिसर में एसडीएम शिवाक्षी दीक्षित ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।वहीं,अनुमंडल पुलिस कार्यालय में डीएसपी धीरेंद्र कुमार ने ध्वजारोहण किया।वहीं,प्रखंड कार्यालय में प्रखंड प्रमुख श्याम पटेल , रक्सौल थाना में पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष राजीव नंदन सिन्हा , रक्सौल नगर परिषद कार्यालय में सभापति धूरपति देवी ,अनुमंडल अस्पताल परिसर में उपाधीक्षक डा राजीव रंजन कुमार,बाल विकास परियोजना कार्यालय में सीडीपीओ राखी कुमारी,रक्सौल रेल सुरक्षा बल कार्यालय में निरीक्षक ऋतुराज कश्यप,रेल थाना में निरीक्षक सह थानाध्यक्ष पवन कुमार, ...
रक्सौल से जयनगर के बीच 25 साल बाद यात्री ट्रेन का हुआ शुभारंभ: सांसद डा. संजय जायसवाल ने उद्घाटन के मौके पर पर कहा-इंडो नेपाल बॉर्डर से जुड़े यात्रियों को होगा फायदा!

रक्सौल से जयनगर के बीच 25 साल बाद यात्री ट्रेन का हुआ शुभारंभ: सांसद डा. संजय जायसवाल ने उद्घाटन के मौके पर पर कहा-इंडो नेपाल बॉर्डर से जुड़े यात्रियों को होगा फायदा!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।सीमा क्षेत्र के रेल यात्रियों के लिए सुखद खबर है। रक्सौल जय नगर के बीच 25वर्षों बाद 25जनवरी से सीधी ट्रेन सुविधा का शुभारंभ किया गया है।एक समारोह के बीच शनिवार की शाम क्षेत्रीय सांसद डा संजय जायसवाल ने रक्सौल स्टेशन पर हरी झंडी दिखा कर इस उद्घाटन स्पेशल ट्रेन को रवाना किया है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस ट्रेन सेवा के शुरू होने से न केवल इंडो नेपाल बॉर्डर क्षेत्र के यात्रियों को सुविधा होगी,बल्कि जनकपुर धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को भी फायदा मिलेगा। डा. जायसवाल ने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रक्सौल स्टेशन का विकास होगा।इसके लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सेकेंड फेज में 54करोड़ रुपए स्वीकृत किया है। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा,पूर्व एमएलसी बबलू गुप्ता,पूर्व मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद,भाजपा के रक्सौल के जिलाध्यक्ष अशोक पांडे स...
लायंस क्लब ऑफ रक्सौल ने ठंड में ठिठुर रहे लोगों के बीच किया कम्बल वितरण

लायंस क्लब ऑफ रक्सौल ने ठंड में ठिठुर रहे लोगों के बीच किया कम्बल वितरण

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(vor desk)। देश की आजादी में सक्रिय भूमिका निभाने वाले प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128 वीं जयंती पर लायंस क्लब ऑफ रक्सौल के सचिव बिमल सर्राफ के नेतृत्व में क्लब कोषाध्यक्ष लायन मोहम्मद निजामुद्दीन,पूर्व अध्यक्ष लायन शंभू प्रसाद चौरसिया,पूर्व सचिव लायन पवन किशोर कुशवाहा,लायन नारायण रुंगटा,लायन डॉक्टर एस के सिंह,लायन हरीश खत्री,लायन अमित कुमार ने ठंड में ठिठुर रहे गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया ।घर से बाहर हाड़ कंपा देने वाली ठंड की रात में असहायों के बीच कंबल वितरण करना एक साहसिक कदम है। रात के अंधेरे में जब सारा जहां ठंड से अपने घरों में दुबके हों ऐसी परिस्थिति में असहायों की सुधि लेने के लिए लायंस क्लब के सचिव बिमल सर्राफ और उनकी पूरी टीम ने घर से बाहर निकल गरीबों का दर्द समझ सैकड़ों गरीबों व असहायों के बीच कंबल बांटे। कंबल वितरण के दौरान लायन सर्...
राजद ने भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर को किया याद,पूर्व विधान सभा प्रत्याशी राम बाबू यादव ने लिया कर्पूरी ठाकुर के पद चिन्हों पर चलने का संकल्प

राजद ने भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर को किया याद,पूर्व विधान सभा प्रत्याशी राम बाबू यादव ने लिया कर्पूरी ठाकुर के पद चिन्हों पर चलने का संकल्प

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और भारत रत्न से सम्मानित कर्पूरी ठाकुर जी की 101 वी जयंती राष्ट्रीय जनता दल रक्सौल के प्रधान कार्यालय में मनाया गया।इस मौके पर उन्हें याद करते हुए रक्सौल विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी राम बाबू प्रसाद यादव ने कहा कि जन नायक कर्पूरी ठाकुर जी गरीब शोषित वंचित पिछड़ा दलित की आवाज थे। जिन्होंने अपने नीति और सिद्धांत से राजनीति की दिशा बदल दी।इन्हीं के नीति और सिद्धांत पर हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव शोषित वंचित दलित अल्पसंख्यकों का आवाज बने ।लालू यादव ने उनके विचारधारा का अपनाया था की एक भी गरीब भूखे सोए नहीं ।उसी सिद्धांत को अपनाते हुए राष्ट्रीय जनता दल के युवा तुर्क तेजस्वी प्रसाद यादव माई बहन योजना लाए हैं,जिसे सरकार बनते ही पूरे बिहार में इसे सरकारी स्तर पर लागू करेंगे।उन्होंने कहा है कि हम सभी राष्ट्रीय जनता दल के जितने कार्य...
रक्सौल में मनी 101वीं कर्पूरी जयंती,पूर्व मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद ने बताया जन नायक कर्पूरी ठाकुर को सामाजिक न्याय का वास्तविक ध्वजवाहक!

रक्सौल में मनी 101वीं कर्पूरी जयंती,पूर्व मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद ने बताया जन नायक कर्पूरी ठाकुर को सामाजिक न्याय का वास्तविक ध्वजवाहक!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। रक्सौल स्थित कर्पूरी आश्रम में भारत रत्न स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर की101वीं जयंती आयोजित हुई। कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद ने दीप प्रज्ज्वलित और स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर की। इस मौके पर जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के व्यक्तित्व और कृतित्व को को नमन करते हुए पूर्व मंत्री श्री प्रसाद ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर जी ने अपने पूरे जीवन में समाज के शोषित, वंचित और गरीब वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। वह सामाजिक न्याय के वास्तविक ध्वजवाहक थे ,जिन्होंने पिछड़े और अति पिछड़े वर्गों को मुख्यधारा में लाने के लिए ऐतिहासिक कदम उठायेउनकी सादगी, ईमानदारी और त्याग हर भारतीय के लिए प्रेरणा स्रोत है।उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर जी ने अपने जीवन में न केवल सामाजिक समरसता का संदेश दिया, बल्कि समाज में समानता और समावेशिता के सि...
जिला शिक्षा कार्यालय के निर्देश पर वरीय शिक्षक मुनेश राम पंटोका मिडिल स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक बने,पद भार संभाला!

जिला शिक्षा कार्यालय के निर्देश पर वरीय शिक्षक मुनेश राम पंटोका मिडिल स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक बने,पद भार संभाला!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। शिक्षक मुनेश राम रक्सौल प्रखंड के पंटोका मिडिल स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक नियुक्त किए गए हैं।जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय के निर्देश पर विद्यालय के वरीय शिक्षक मुनेश राम ने गुरुवार को विधिवत पद भार संभाल लिया है।इस दौरान उन्होंने संकल्प जताया कि विद्यालय के पठन पाठन के माहौल को बेहतर बनाने के साथ विद्यालय के विकास के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।उन्होंने कहा कि मेरी प्राथमिकता होगी की इस विद्यालय को जिले का आदर्श विद्यालय का दर्जा मिले। बता दे कि वरीय शिक्षक मुनेश राम ने राज्य स्तर पर प्रधान शिक्षक के लिए हुई बीपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण की है और अब प्रधानाध्यापक के रूप में पोस्टिंग की प्रतिक्षा में हैं।इस बीच,प्रधानाध्यापक गीता रानी के सेवा निवृत होने के बाद विभाग के आदेश से वरीय शिक्षक श्री राम ने प्रभारी प्रधानाध्यापक का पद भार संभाल लिया है।प्रधानाध्यापक का पद ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!