ड्रग्स के धंधे से अकूत संपत्ति अर्जित करने वाले रक्सौल के 10से ज्यादा तस्कर हुए हैं चिन्हित, संपति जब्त करने की चल रही है कारवाई: एसपी स्वर्ण प्रभात
पूर्वी चम्पारण के एसपी स्वर्ण प्रभात ने किया रक्सौल सहित हरैया और पलनवा थाना का निरीक्षण
रक्सौल।(vor desk)। नशा मुक्त बिहार अभियान को ले कर पूर्वी चंपारण में एसपी स्वर्ण प्रभात लगातार एक्शन मोड में हैं।वाइन के साथ ही नारकोटिक्स एंड ड्रग्स कारोबार और तस्कर के खिलाफ लगातार करवाई हो रही है।रक्सौल में इस कारवाई से खलबली है।इस बीच जनता के बीच हीरो की भूमिका में दिख रहे एसपी स्वर्ण प्रभात ने रक्सौल बॉर्डर का निरीक्षण किया।इसकी सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में उन्हें देखने और मिलने के लिए रक्सौल थाना पर उमड़ आए।गुरुवार की दोपहर पहुंचे एसपी श्री प्रभात ने यहां पहुंचने के साथ ही ड्रग्स माफियाओं को निशाने पर लिया और पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया की इस मामले में बिना कोई चूक के सख्त कारवाई करें।ड्रग्स से अकूत संपत्ति बनाने वालो ड्रग्स तस्करो की सूची बनाएं और इस दिशा में बीएनएस107 के तह...









