Sunday, March 15

ब्रेकिंग न्यूज़

मंजू साह दुबारा बने राजद के जिला उपाध्यक्ष, मिल रही बधाई

मंजू साह दुबारा बने राजद के जिला उपाध्यक्ष, मिल रही बधाई

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk) रक्सौल निवासी मंजू साह को राजद द्वारा फिर एक बार भरोसा दिखाते हुए उन्हें जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। जिनका स्वागत फूलमाला से किया गया। जिलाध्यक्ष नूर अलम खान ने उन्हें मनोनीत करते हुए बधाई दिया है। उनके मनोनयन पर महागठबंधन के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रामबाबू यादव ने कहा कि उनके मनोनयन से पार्टी को मजबूती मिलेगी । उक्त कार्यक्रम लक्ष्मीपुर में आयोजित किया गया। इस दौरान युवा नेता भूलेन्द्र यादव के जन्मदिन पर केक भी काटा गया। वही बधाई देने वालों में जिला प्रवक्ता रवि मस्करा, जिला महासचिव राजेश साह, अवधेश यादव, अनुसूचित जाति के प्रखंड अध्यक्ष दिनेश राम, जितेंद्र कुमार, राहुल प्रसाद, धर्मलाल महतो, सुरेन्द्र महतो, धनेश्वर पंडित, एजाजुल हक, अनुरोध यादव, जयप्रकाश अग्रहरी, ओमप्रकाश दास, रामानंद यादव आदि शामिल थे। ...
रक्सौल चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष बने राकेश कुशवाहा तो महासचिव शम्भु प्रसाद चौरसिया

रक्सौल चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष बने राकेश कुशवाहा तो महासचिव शम्भु प्रसाद चौरसिया

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।रक्सौल चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के कार्यकारिणी व संस्थापक सदस्यों की बैठक हुई।बैठक में अध्यक्ष पद पर राकेश कुशवाहा और महासचिव पद पर शम्भु प्रसाद चौरसिया सर्वसम्मति से मनोनीत किए गए।मौके पर संरक्षक ध्रुव नारायण श्रीवास्तव एवं शिवपूजन प्रसाद,निवर्तमान अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता, महासचिव आलोक श्रीवास्तव,सचिव राज कुमार गुप्ता सहित सभी सदस्यों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की।इस दौरान एक सप्ताह के भीतर कैबिनेट का गठन करने पर चर्चा हुई।वहीं, नवनिर्वाचित अध्यक्ष राकेश कुशवाहा एवं महासचिव शम्भु प्रसाद चौरसिया ने चैम्बर के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए अपने संबोधन मे कहा कि आप सभी ने जो आशा एवं विश्वास हम पर जताया है उसपे शत-प्रतिशत खरा उतरने का प्रयास करते हुए चैम्बर की संवैधानिक प्रक्रिया को अक्षुण्ण रखते हुए कर्त्तव्यपरायणता के साथ व्यवसायिक व सामाजिक हितार...
शिव शक्ति इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने किया फॉर्मर मिट,बेहतर करने वाले फॉर्मर परमीत कुमार सहित कई हुए सम्मानित

शिव शक्ति इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने किया फॉर्मर मिट,बेहतर करने वाले फॉर्मर परमीत कुमार सहित कई हुए सम्मानित

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
यहां के किसानों को जागरूक करने की है जरूरत: संजय गुप्ता रक्सौल।( vor desk ) ।भारत नेपाल सीमा को जोड़ने वाली एन एच 28 मझरीया में अवस्थित शिव शक्ति इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के प्रांगण में हुआ फॉर्मर्स मीट का आयोजन हुआ। आयोजन को संबोधित करते हुए मुर्गी दाना उत्पादक शिव शक्ति इंडस्ट्रीज, न्यूट्रिनो ब्रांड के मैनेजिंग डायरेक्टर संजय गुप्ता ने कहा कि बड़े ही दुःख की बात है कि हमारे पास संसाधन होते हुए भी अन्यत्र राज्यों से चिकेन का आयात चंपारण में करते हैं, जबकि जरूरी है कि हमारे यहां इसकी फार्मिंग हो और हम इसका निर्यात करें और खुद के लिए उपज करें, जबकि फीड यहां से बाहर राज्यों में जाता है। उन्होंने बताया कि पूरे चंपारण में शिव शक्ति इंडस्ट्रीज अकेला हैं, जहां से 45 प्रतिशत उत्तरप्रदेश, 25 प्रतिशत झारखंड एवं इसके अलावा बंगाल के कुछ क्षेत्रों के साथ पूरे बिहार में जाता है। अगर गुणव...
धर्मगुरुओं ने संभाली बाल विवाह रोकथाम की कमान,अक्षय तृतीया पर प्रयास संस्था की विशेष पहल जारी

धर्मगुरुओं ने संभाली बाल विवाह रोकथाम की कमान,अक्षय तृतीया पर प्रयास संस्था की विशेष पहल जारी

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
स्कूली छात्राओं/ नाई , हलवाई, टेंट हाउस,ने भी बाल विवाह रोक थाम हेतु किया समर्थन सशस्त्र सीमा बल 47 वीं एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम का भी मिल रहा साथ रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल स्थित कस्तुरबा बालिका उच्य विद्यालय के प्रांगण में छात्राओं के बीच अक्षय तृतीय पर होने वाले बाल विवाह रोक थाम हेतु जागरूगता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता एस एस बी 47वीं एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल के इंस्पेक्टर विकास कुमार के द्वारा किया गया ।उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बाल विवाह से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। बता दे कि पूर्वी चम्पारण जिले में बाल अधिकारों की सुरक्षा और बाल विवाह की रोकथाम के लिए कार्यरत प्रयास जुवेनाइल एड सेन्टर पूर्वी चम्पारण ने बाल विवाहों की रोकथाम के लिए धर्मगुरुओं एवं स्कूली छात्राओं के बीच जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। प...
लोहिया स्वच्छता मिशन के तहत कोरैया पंचायत में कचरा घर एवं कचरा उठाव गाड़ी का हुआ उद्घाटन

लोहिया स्वच्छता मिशन के तहत कोरैया पंचायत में कचरा घर एवं कचरा उठाव गाड़ी का हुआ उद्घाटन

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर।(Vor desk)।बिहार सरकार के लोहिया स्वच्छता मिशन के अन्तर्गत कोरैया पंचायत को सोमवार को कचरा मुक्त बनाने की पहल शुरू हुई है।ओडीएफ घोषित होने के बाद पंचायत में कचरा घर एवं पंचायत के अंदर सभी वार्डो के लिए कचरा उठाव वाहन (कचरा वाला गाड़ी) को पंचायत की मुखिया श्रीमति शकुन्तल देवी के द्वारा हरी झंड़ी दिखाकर उद्घाटन किया गया। यानी की अब पंचायत में घरों के कचरे 14 रिक्शे और ईरिक्शे के द्वारा उठाया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान 'कचरा वाला आया.. घर से गाड़ी निकाल' गाना फेम सिंगर श्याम बैरागी मध्यप्रदेश से ऑनलाइन कॉलिंग के माध्यम से पंचायत के लोगों का संबोधन किया और गाना गा कर भी सुनाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आदापुर प्रखंड विकास पदाधिकारी रणधीर कुमार मौजूद रहे। इनके अलावे मुखिया प्रतिनिधि चन्द्रमोहन यादव, पंचायत सचिव इंद्रजीत कुमार, चन्देश्वर प्रसाद यादव, रामईश्वर यादव, सुरेंद...
रक्सौल में कल्याण ज्वेलर्स अक्षय तृतीया के उपलक्ष्य पर आकर्षक ऑफर के साथ मना रहा मेंहदी उत्सव !

रक्सौल में कल्याण ज्वेलर्स अक्षय तृतीया के उपलक्ष्य पर आकर्षक ऑफर के साथ मना रहा मेंहदी उत्सव !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल। (Vor desk)।भारत के प्रमुख आभूषण ब्रांडों में से एक कल्याण ज्वेलर्स के रक्सौल आउटलेट में भारतीय संस्कृति में सबसे अधिक पूजनीय अवसरों में से एक अक्षय तृतीया के उपलक्ष्य पर मेंहदी उत्सव का आयोजन 27अप्रैल से 29 अप्रैल तक मेंहदी उत्सव को आयोजित किया गया है। गौरतलब है कि अक्षय तृतीया के दिन दान पुण्य से लेकर स्वर्ण आभूषण खरीदने की परंपरा है जो समृद्धि, सौभाग्य और एक नयी शुरुआत का प्रतीक माना जाता है।इस मौके पर अपने ग्राहकों को सोने के जेवरों में मात्र 50 % मेकिंग चार्ज आकर्षक ऑफर के साथ अन्य जेवरों की खरीददारी की जानकारी देते हुए कल्याण ज्वेलर्स रक्सौल आउटलेट के मैनेजर निखिल पटेल ने बताया कि देश भर में कल्याण ज्वेलर्स के आउटलेट में विभिन्न तीज त्योहारों पर अपने ग्राहकों के साथ कार्यक्रम आयोजित किया जाता है । उसी कड़ी में अक्षय तृतीया के उपलक्ष्य में कल्याण ज्वेलर्स रक्सौ...
केरल का साइबर फ्रॉड अपराधी विदेश भागने के क्रम में रक्सौल बॉर्डर से गिरफ्तार,4.8करोड़ की ठगी कर बन गया है अंतराष्ट्रीय भगोड़ा!

केरल का साइबर फ्रॉड अपराधी विदेश भागने के क्रम में रक्सौल बॉर्डर से गिरफ्तार,4.8करोड़ की ठगी कर बन गया है अंतराष्ट्रीय भगोड़ा!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल बॉर्डर पर इंडियन इमिग्रेशन ने 'नटवरलाल' को गिरफ्तार किया है।उस पर आरोप है कि उसने साइबर फ्रॉड के जरिए 4.8 करोड़ रुपए उड़ा लिए थे।कुछ दिनों से नेपाल सहित विभिन्न देशों में छुप कर रह रहा था।रक्सौल के रास्ते नेपाल होते थाईलैंड भागने की फिराक में था।वह नेपाल के रास्ते थाई लैंड जाने के लिए रक्सौल स्थित इंडियन इमिग्रेशन कार्यालय एनओसी लेने पहुंचा।मशीन रीडेबल पासपोर्ट होने की वजह से पासपोर्ट की जांच में उस पर साइबर फ्रॉड का आरोप और एलओसी लागू होने की बात सामने आई,जिसके बाद हिरासत में ले लिया गया। पकड़े गए भारतीय व्यक्ति की पहचान मुहम्मद हाफीद चायाकोथ के रूप में हुई है,जो, कोझीकोट केरला के रहने वाला है। वो काठमाण्डू (नेपाल) से थाईलैंड जाना चाहने की जुगत में था। इस पर बैंगलोर साउथ ईस्ट थाना में 2022 में साइबर क्राइम का केस दर्ज था। इस बारे में इमिग्रेशन ...
लायंस क्लब ऑफ रक्सौल द्वारा पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए नागरिकों को दी गई श्रद्धांजलि

लायंस क्लब ऑफ रक्सौल द्वारा पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए नागरिकों को दी गई श्रद्धांजलि

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(Vor desk)। कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी घटना और नृशंस हत्या के प्रति रक्सौल में विरोध में जताया गया। लायंस क्लब ऑफ रक्सौल के तत्वाधान में कैंडल जला कर मारे गए सभी26 लोगों को श्रद्धांजलि दी गई ।साथ ही दो मिनट का मौन रख कर उनके आत्मा की शांति की प्रार्थना की गई। क्लब सदस्यों ने इस जघन्य नृशंस हत्या की भर्त्सना की एवं भारत सरकार से दोषियों को कठोरतम सजा देने की माँग की।कहा कि कश्मीर भारत का स्विट्जरलैंड है,हमेशा पर्यटकों का जमावड़ा रहता है ऐसे में वहां पूरी सुरक्षा हो।क्लब के सदस्यों में लायन बिमल सर्राफ,लायन मोहम्मद निजामुद्दीन,लायन नारायण रुंगटा,लायन पवन किशोर कुशवाहा, लायन पंकज बरनवाल,लायन अजय हिसारिया,लायन अमित कुमार,लायन सीमा बरनवाल,लायन सुशीला धानोठिया,लायन गीता कुशवाहा,लायन दीपा कुमारी,लायन नीलम हिसारिया उपस्थित थे।जिसकी जानकारी लायंस क्लब ऑफ रक्सौल के सचिव सह मीडिया प्...
रक्सौल:दलित बस्ती में लगी आग से दर्जन भर घर जल कर हुए खाक

रक्सौल:दलित बस्ती में लगी आग से दर्जन भर घर जल कर हुए खाक

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(Vor desk)।शहर के मेन रोड में रेलवे गुमटी संख्या 33 से सटे वार्ड नम्बर सात के दलित बस्ती में मध्य रात्रि तकरिबन साढ़े बारह बजे लगी भीषण आग से करीब दर्जन भर घर जल कर पूरी तरह खाक हो गए। आग की भयावहता इतनी थी कि मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों को भी आग पर नियंत्रण पाने में ढाई से तीन घंटे का समय लग गया।स्थानीय लोगों और एसएसबी टीम की सक्रियता से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। आग पर नियंत्रण के बाद पीड़ितों ने बताया कि इस आग से उनके घर के साथ साथ उसमे रखे सारे समान, अन्न और नगदी रुपये पैसे सब कुछ जल कर खतम हो गया।यहां तक कि शादी के समान भी जल गए,जो,बेटियों के ब्याह के लिए इकट्ठा किए गए थे।वे अब एक आशियाने के साथ साथ खाने पीने और पहनने के लिए भी मोहताज हो गए हैं। आग से मानवीय क्षति की सूचना नही है।इस बीच,सीओ शेखर राज ने बताया कि क्षति का आकलन किया जा रहा है।प्रभावित प...
पहलगाम आतंकी हमले के बाद बॉर्डर पर रेल पैंडल खोल कर ट्रेन डिरेल करने की साजिश..?दर्जनों पैंडल के साथ मदरसा के दो छात्र धराए,जांच शुरू

पहलगाम आतंकी हमले के बाद बॉर्डर पर रेल पैंडल खोल कर ट्रेन डिरेल करने की साजिश..?दर्जनों पैंडल के साथ मदरसा के दो छात्र धराए,जांच शुरू

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(Vor desk)। इंडो नेपाल बोर्डर से बड़ी खबर सामने आ रही है।कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले को ले कर बॉर्डर पर एलर्ट के बीच दो लड़कों को रक्सौल दरभंगा रेल खंड में रेल ट्रैक के पैंडल के साथ दबोचा गया है।दोनो मदरसा में पढ़ने वाले है।दोनो के पास से पैंडल बरामद हुए हैं।आशंका है कि ट्रेन दुर्घटना को अंजाम देने की देश विरोधी प्लानिंग के तहत पैंडल खोला जा रहा था।इस सूचना से हड़कंप है।खुफिया और सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार पूर्वी चम्पारण के नेपाल सीमावर्ती के कुण्डवा चैनपुर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर दो दर्जन पैंडल के साथ दो मदरसे के छात्रों को आरपीएफ पुलिस ने हिरासत में लिया है।रेलवे लाइन के कई पेंडल खुले हुए पाए गए हैं, जिससे आशंका है कि यह ट्रेन को नुकसान पहुंचाने की नीयत से की गई नापाक कोशिश हो सकती है। सूत्रों ने बताया कि इस शंकासपद गतिविधि ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!