Friday, March 13

ब्रेकिंग न्यूज़

शांतिपूर्ण तरीके से मुहर्रम पर्व मनाने को ले कर रक्सौल में निकला फ्लैग मार्च

शांतिपूर्ण तरीके से मुहर्रम पर्व मनाने को ले कर रक्सौल में निकला फ्लैग मार्च

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल (vor desk) मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर रक्सौल मे पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। शनिवार को रक्सौल शहर के एसडीपीओ धीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त टीम ने फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग नगर थाने से आरंभ होकर मेन रोड और लक्ष्मीपुर होते हुए कौडीहार चौक और वहां से स्टेशन रोड होते हुए पुनः थाना परिसर में संपन्न हुआ। मार्च के दौरान अधिकारियों ने लोगों से पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि ताजिया जुलूस के चिन्हित मार्गों का पूर्व निरीक्षण किया गया है, ताकि जुलूस में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है और अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फ्लैग मार्च में रक्सौल पुलिस इंस्पेक्टर विजय कुमार ,रक्सौल बीडीओ जय प्रकाश कुमार, रक्स...
रक्सौल बुनियाद केंद्र में दिव्यांगजनों के बीच ट्राई साइकिल का हुआ वितरण!

रक्सौल बुनियाद केंद्र में दिव्यांगजनों के बीच ट्राई साइकिल का हुआ वितरण!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल स्थित बुनियाद केंद्र  में सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सौजन्य से 60% से ऊपर  वाले दिव्यांगजन को रोजगार और शिक्षा के लिए मोटी ट्राई साइकिलका वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी  जयप्रकाश और कल्याण पदाधिकारी बृजेश कुशवाहा द्वारा हरी झंडी दिखाकर 25 दिव्यांग व्यक्तियों को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल दिया गया। बुनियाद केंद्र के प्रबंधक जिष्णु नाथ तिवारी द्वारा बताया गया कि बिहार सरकार के संबल योजना के अंतर्गत दिव्यांगजन सशक्तिकरण निदेशालय द्वारा मोटराइज्ड साइकिल का वितरण 18 वर्ष से ऊपर की दिव्यांग जनों को दिया जाता है । इस व्हाट्सएप पर बुनियाद केंद्र के फिजियोथैरेपिस्ट डॉक्टर इमराना खातून ,मिथिलेश कुमार आदि उपस्थित थे। समारोह में विजय यादव ,गुड्डू कुमार ,राजन कुमार सिंह ,विनोद शाह ,अमर बैठा ,सुजीत कुमार, चौखट राम ,खुशबू बाल...
रक्सौल विद्युत प्रमंडल में राजस्व वसूली को लेकर हुआ समीक्षा बैठक,अनपेड उपभोक्ताओं पर विशेष फोकस का निर्देश

रक्सौल विद्युत प्रमंडल में राजस्व वसूली को लेकर हुआ समीक्षा बैठक,अनपेड उपभोक्ताओं पर विशेष फोकस का निर्देश

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(Vor desk)। विद्युत प्रमंडल रक्सौल के सभागार में शनिवार को कार्यपालक अभियंता अजय कुमार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विभागीय अधिकारियों के साथ-साथ विभिन्न एजेंसियों के प्रतिनिधियों और कर्मचारियों ने भी हिस्सा लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रमंडल के कार्यों की बारीकी से समीक्षा करना, खासकर कृषि कनेक्शनों, राजस्व संग्रहण और समय पर बिलिंग से संबंधित कार्यों पर विशेष ध्यान दिया गया। बैठक के दौरान, कार्यपालक अभियंता अजय कुमार ने बड़े बकायेदारों और अनपेड उपभोक्ताओं से तत्काल राजस्व वसूलने के निर्देश दिए। उन्होंने स्मार्ट मीटर अधिष्ठापन के कार्यों में तेजी लाने के लिए संबंधित एजेंसियों को भी निर्देशित किया। कार्यपालक अभियंता ने सभी अधिकारियों को विभागीय निर्देशों के अनुसार दिए गए लक्ष्यों को हर हाल में पूरा करने की जिम्मेदारी सौंपी। साथ...
कुख्यात भुन्ना मियां की गला रेत कर निर्मम हत्या,एफएसएल टीम ने  क्राइम सीन की जांच कर इकठ्ठा किया साक्ष्य!

कुख्यात भुन्ना मियां की गला रेत कर निर्मम हत्या,एफएसएल टीम ने क्राइम सीन की जांच कर इकठ्ठा किया साक्ष्य!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल अनुमंडल अंतर्गत दरपा थाना क्षेत्र के पिपरा गांव में शनिवार की सुबह करीब 7बजे कुख्यात अपराधी भून्ना मियां की गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी गई।शरीर के आधा दर्जन जगहों पर जख्म के निशान पाए गए है। घटना पिपरा स्थित हाई स्कूल के समीप तब घटी,जब भुन्ना गांव के पोखरे में मछली को दाना डालने गया था।इसी बीच लौटने के क्रम में राजेंद्र पासवान के घर में छुपे अपराधियों ने घटना को अंजाम दे फरार हो गए।सूचना है कि पहले उसे गोली भी मारी गई और फिर शव को हाई स्कूल के पास फेंक दिया गया,हालाकि,गोली मारने की पुष्टि पुलिस ने नहीं की है।मृतक भून्ना मियां दरपा थाना क्षेत्र के ही पिपरा गांव का निवासी था। ।थाने में उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। उसका संबंध पूर्व में नक्सली गतिविधियों से भी रहा है।पुलिस उसे लगातार तलाश रही थी।उस पर बिहार पुलिस ने दस हजार का इनाम घो...
रक्सौल बॉर्डर पर अवैध घुसपैठ करते बांग्लादेशी  नागरिक कई देशों के विदेशी मुद्रा के साथ गिरफ्तार,नेपाल की ओर से बिना वीजा के  आते वक्त एसएसबी ने दबोचा!

रक्सौल बॉर्डर पर अवैध घुसपैठ करते बांग्लादेशी नागरिक कई देशों के विदेशी मुद्रा के साथ गिरफ्तार,नेपाल की ओर से बिना वीजा के आते वक्त एसएसबी ने दबोचा!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(Vor desk)। इंडो नेपाल बॉर्डर पर तैनात 47वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने रक्सौल वीरगंज को जोड़ने वाले मैत्री पुल से एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है।मिली जानकारी के मुताबिक, मैत्री पुल से कस्टम चौक की ओर आने के क्रम में संदिग्ध व्यक्ति को रोक कर जांच की गई।जांच में पता लगा कि वह नेपाल से भारत में बिना वैध भारतीय वीज़ा के पैदल अवैध रूप से सीमा पार करने का प्रयास कर रहा है। प्रारंभिक पूछताछ में उक्त व्यक्ति ने अपना नाम सईद इकबाल अहमद (आयु 43 वर्ष) बताया है। उसकी तलाशी के दौरान 50 अमेरिकी डॉलर, बांग्लादेशी एवं नेपाली करेंसी बरामद की गई है। पूछताछ में यह भी सामने आया है कि उसका उद्देश्य भारत में अवैध रूप से प्रवेश कर विभिन्न राज्यों के शहरों में घुसपैठ करना था। यह गतिविधि राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत गंभीर एवं संदिग्ध मानी जा रही है। उल्लेखनीय है कि...
लायंस क्लब ने किया डॉक्टरों और सीए को सम्मानित

लायंस क्लब ने किया डॉक्टरों और सीए को सम्मानित

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।नेशनल डॉक्टर्स डे एवं सीए डे के अवसर पर लायंस क्लब रक्सौल के द्वारा शहर के एसएवी स्कूल परिसर में एक कार्यक्रम के बीच डॉक्टरों व सीए को सम्मानित किया गय कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष विमल सर्राफ ने किया।मंच का संचालन प्रियंका सोनी ने किया।इस दौरान उपस्थित सभी डॉक्टरों एवं सीए को पुष्पगुच्छ एवं दोशाला ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष बिमल सर्राफ ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान देश में कार्यरत डॉक्टरों ने अपनी जान की बाजी लगा पीड़ितों का इलाज किया, हालांकि इस दौरान बड़ी़ संख्या में डॉक्टरों ने अपनी जान गंवायी थीउन्होंने कहा कि आज डॉक्टरों के इसी योगदान व बलिदान के सम्मान में देश भर में डॉक्टर्स डे मनाया जा रहा है। किसी भी बड़ी स्वास्थ्य संबंधी आपदा में अपने कर्तव्य का पालन करनेवाले डॉक्टरों क...
ब्राह्मणों के प्रवेश वर्जित वाले बोर्ड मामले में तीन पर प्राथमिकी,यूट्यूबर ने कहा-मोतिहारी पुलिस से ऐसी उम्मीद नहीं थी..!

ब्राह्मणों के प्रवेश वर्जित वाले बोर्ड मामले में तीन पर प्राथमिकी,यूट्यूबर ने कहा-मोतिहारी पुलिस से ऐसी उम्मीद नहीं थी..!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के आदापुर प्रखंड अंतर्गत टिकुलिया गांव में ब्राह्मणों का पूजा पाठ कराना सख्त वर्जित वाला बोर्ड लगाने के मामले में पुलिस ने सोशल मीडिया पर शोहरत के लिए सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश विफल करते हुए एक यूट्यूबर समेत तीन लोगों पर केस दर्ज किया है। दरअसल जिले के आदापुर थाना क्षेत्र के टिकुलिया गांव में “ब्राह्मणों का पूजा पाठ कराना सख्त वर्जित है,पकड़े जाने पर दंड के भागी होंगे!” लिखे बोर्ड ने सोशल मीडिया से लेकर स्थानीय समाज तक सनसनी फैला दी।बाद में एसडीओ मनीष कुमार के त्वरित पहल के बाद वहां मेरा भारत महान का बोर्ड लगा दिया गया था।इस बीच पुलिस जांच में सामने आया कि यह बोर्ड मंदीप कुमार नामक युवक (यूट्यूबर) द्वारा लगाया गया है, जिसका मकसद यूट्यूब पर फेमस होना और विवाद खड़ा करना था। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आदापुर थाना में...
बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट के विजन को जन जन तक पहुंचावें : लोहा पांडे

बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट के विजन को जन जन तक पहुंचावें : लोहा पांडे

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल। (Vor desk)।लोजपा आर के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान के बिहार फर्स्ट , बिहारी फर्स्ट के विजन को जन जन तक पहुंचाना है।यह बातें लोजपा आर के प्रदेश महासचिव पंकज कुमार पांडेय उर्फ लोहा पांडेय ने मंगलवार को शहर के एक आवासीय होटल परिसर में सांगठनिक जिला रक्सौल के युवा लोजपा आर के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष के सम्मान में आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहीं।कहा कि वर्तमान राजनीतिक परिवेश में युवाओं की भूमिका अहम है। युवा जागरूक होंगे तभी राष्ट्र की राजनीतिक दशा और दिशा दोनों बदलेगी।उन्होंने नव नियुक्त युवा जिला अध्यक्ष को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि इनके कुशल नेतृत्व में पार्टी का संगठन सबल एवं मजबूत होकर उभरेगा।कार्यक्रम के दौरान श्री पांडेय ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष को माला पहना और मनोनयन पत्र देकर सम्मानित किया।वहीं नव नियुक्त जिला अध्यक्ष मनप्रीत ठाकु...
यूपी की आग से बिहार में धधक, चम्पारण के इस गांव में चप्पे-चप्पे पर ब्राह्मणों को लेकर लिखी ये बात, मचा हंगामा!

यूपी की आग से बिहार में धधक, चम्पारण के इस गांव में चप्पे-चप्पे पर ब्राह्मणों को लेकर लिखी ये बात, मचा हंगामा!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।यूपी के इटावा में कथा वाचक मुकुट मणि सिंह के साथ दुर्व्यवहार और बदसलूकी की गूंज बिहार तक पहुंच चुकी है।नेपाल सीमा से लगे बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के आदापुर थाना क्षेत्र के टिकुलिया गांव के लोगों ने ब्राह्मणों के पूजा-पाठ पर बैन लगा दिया है। ग्रामीणों ने गांव में बोर्ड और बैनर लगाकर ब्राह्मणों को ऐसा करने से मना किया है। कहा गया है कि जिन्हें वेद ,धर्म और संस्कारों का पूरा ज्ञान होगा,उन्हें ही पूजा करने दिया जाएगा।चेताया गया है कि इसका उल्लंघन करते पकड़े जाने पर परिणाम भुगतना होगा।मामले की सूचना मिलने के बाद एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर पुलिस बल को गांव में भेजा गया है।पुलिस ने वहां लगे बोर्ड को मिटा कर 'मेरा भारत महान! 'लिख दिया है। रात में लगा बोर्ड,सुबह मचा कोहराम बता दे कि रात के अंधेरे में की गई इस बोर्ड लगाए जाने के बाद गांव के लोग जब सोमवार की सुबह...
भारत विकास परिषद रक्सौल ने मनायी प्रथम राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. सूरज प्रकाश की 105वीं जयन्ती

भारत विकास परिषद रक्सौल ने मनायी प्रथम राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. सूरज प्रकाश की 105वीं जयन्ती

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
. रक्सौल ।(Vor desk)। भारत विकास परिषद रक्सौल द्वारा परिषद के प्रथम राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. सूरज प्रकाश की 105 वीं जयन्ती समारोहपूर्वक मनायी गयी ।शहर के कौड़िहार चौक स्थित भारत विकास परिषद के कार्यालय में आयोजित जयन्ती समारोह कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलित कर वन्दे मातरम् गायन के साथ भारत माता एवं डॉ. सूरज प्रकाश जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर केक काटकर की गयी ।तत्पश्चात परिषद के संरक्षक अवधेश सिंह ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए डॉ. सूरज प्रकाश के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए इस बात को रेखांकित किया कि उनका समूचा जीवन मानवता को समर्पित था तभी तो जीवन के अंतिम पड़ाव तक उन्होंने परिषद के माध्यम से अपनी सेवा कार्य को किसी न किसी रूप से जारी रखा जो हम सबों के लिए प्रेरणादायी है ! परिषद के सचिव ने इस बात को रेखांकित किया कि हम सभी सदस्य सम्प...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!