रक्सौल के गमहरिया चौक पर ट्रक और स्कॉर्पियो में भीषण टक्कर,हादसे में स्कॉर्पियो सवार 7घायल,2 की हालत नाजुक
रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल सुगौली खंड के गमहरिया चौक पर स्कॉर्पियो और ट्रक के बीच हुए जबर्दस्त टक्कर में स्कॉर्पियो संख्या बीआर 22बीएन 6265 पर सवार 7 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं।दुर्घटना में 2घायलो की हालत काफी गंभीर बनी हुई है।इनका इलाज आईसीयू में जारी है।मिली जानकारी के मुताबिक,डायल 112 की पुलिस ने सभी घायलों को स्थानीय एसआरपी हॉस्पिटल में भर्ती कराया है।घटना मंगलवार की अहले सुबह करीब 3 बजे रक्सौल थाना क्षेत्र के गम्हरिया पेट्रोल पंप के पास घटी।दुर्घटना के शिकार लोगों में आदित्य कुमार,(पिता :बाल किशोर ठाकुर,शिवपुर)प्रिंस कुमार(पिता :मोहन लाल, पलनवा)आशीष राय (पिता:मनोज राय,पोखरिया,थाना कंगली )अमित कुमार(पिता रौशन यादव, कंगली थाना) ,डब्ल्यू कुमार(पिता:कमल किशोर, गाद गमहरिया),आदित्य कुमार(पिता :गोरख राम,कंगली थाना),अनुज तिवारी (मुन्ना तिवारी, जगधर पलनवा)शामिल हैं। डॉक्टरो के मुताबि...









