भारत-नेपाल की साझा आस्था का केंद्र: वीरगंज के घरीहरवा पोखरी में छठ की अभूतपूर्व तैयारी, जुटेंगे लाखों श्रद्धालु
वीरगंज।(नेपाल)।(Vor desk)। नेपाल की वाणिज्यिक राजधानी वीरगंज में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की तैयारी अपने चरम पर है, जहां का घरीहरवा पोखरी और उसमें बना सूर्य मंदिर भारत-नेपाल के सदियों पुराने साझा संस्कृति और अटूट आस्था का प्रतीक बन गया है। छठ पूजा नजदीक आते ही यह पूरा परिसर 'हे छठी मईया' और 'उग हो सूरज देव' जैसे पारंपरिक भोजपुरी-मैथिली गीतों से गुंजायमान हो रहा है।मधेश प्रदेश में सबसे प्रसिद्ध और भव्य माने जाने वाले इस छठ आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए जोर-शोर से सजावट का काम चल रहा है। पारंपरिक तौर पर कोलकाता से मंगाए गए रंग-बिरंगे फूलों, झालरों और बिजली-बत्ती से पूरे पोखरी को सजाया जा रहा है। श्री सोप्ता बनाने से लेकर रंग-रोगन तक की कवायद अंतिम चरण में है, जिस पर लगभग 22लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है।
यह आयोजन केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि भारत-नेपाल ...









