विभेदकारी व महिला विरोधी नागरिकता विधेयक के खिलाफ जसपा का देश व्यापी विरोध प्रदर्शन,सड़क पर उतरा जन सैलाब !
काठमांडू/बीरगंज।(vor desk ) । जनता समाजवादी पार्टी( नेपाल) ने नागरिकता विधेयक के विरोध में मंगलबार को काठमांडू में जबर्दस्त विरोध प्रदर्शन किया है । माइतीघर मण्डला से शुरु प्रदर्शन नयां बानेश्वर पहुँचकर सभा में परिणत हो गया था ।उक्त सभा को सम्बोधन करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व प्रधानमन्त्री डा. बाबुराम भट्टराई ने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है, जनता विरोध में उतर कर सड़क पर आने लगी है।सरकार विरोधी जनता की मानसिकता को ड्राइभर्ट करने के लिए नागरिकता विधेयक लाया गया है । इसी तरह डा. भट्टराई ने कहा कि नागरिकता विधेयक जनता की भावना, महिला–पुरुष समानता और संविधान के मर्म विपरित भी है ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए डा. भट्टराई ने प्रधनमन्त्री केपीशर्मा ओली द्वारा सार्वजनिक कथन ‘भारत मुझे प्रधानमन्त्री से हटाना चाहता है’ की ओर संकेत करते हुए कहा कि यह भी उनकी एक चाल है...









