चिकित्सकों-स्वास्थ्यकर्मियों व नगर परिषद कर्मियों ने काला बिल्ला लगाकर की ड्यूटी
रक्सौल।(vor desk) बिहार राज्य संयुक्त सेवा महासंघ के आह्वान पर स्वास्थ्य सेवा संघ से जुड़े चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों ने अपने विभिन्न मांगों को लेकर काला बिल्ला लगा कर ड्यूटी की। रक्सौल पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सह जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ0 शरत चंद्र शर्मा व संघ के सचिव डॉ0 एसके सिंह के नेतृत्व में काला बिल्ला लगाकर चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों ने अपनी एकजुटता दिखाते हुए सरकार से प्रोन्नति के मुद्दे समेत अन्य मांग को पूरी करने की मांग रखी।मौके पर डॉ0 राजीव रंजन,, डॉ. अमित जायसवाल ,डॉ. अजय कुमार सहित यूनिसेफ के बीएमसी अनिल कुमार,बीएचएम सतीश कुमार शाही,कम्प्यूटर अमरनाथ ,मूल्यांकन एवं अनुश्रवण सहायक विपुल कुमार समेत अन्य मौजूद थे।
इधर,रक्सौल नगर परिषद में भी नप कर्मी काला बिल्ला लगा कर ड्यूटी करते दिखे।ट्रेड यूनियन नेता चन्द्र शेखर सिंह के नेतृत्व में कर्...









