एसपी नवीन चन्द्र झा ने किया रक्सौल बॉर्डर का निरीक्षण,सुरक्षा कड़ी!
पूर्वी चंपारण एसपी नवीन चन्द्र झा
एसपी नवीन चन्द्र झा के अचानक पहुचने से पुलिस महकमे में रहा हड़कंम्प,खुली सीमा व सुरक्षा बंदोबस्त को ले कर हुई समीक्षाएसपी ने मैत्री पुल व सरहदी ग्रामीण क्षेत्रो का भी किया दौरा,लॉक डाउन व बॉर्डर सील को ले कर किया निरीक्षण
रक्सौल।(vor desk )।पूर्वी चंपारण के एसपी नवीन चन्द्र झा ने शनिवार की दोपहर रक्सौल बॉर्डर का निरीक्षण किया।उन्होंने खुली सीमा के रास्ते किसी कीमत पर किसी नागरिक आवाजाही को नही होने देने के लिए सख्त निर्देशित किया।वहीं,ग्रामीण क्षेत्रो पर सघन निगरानी व पेट्रोलिंग का निर्देश दिया।लॉक डाउन के अनुपालन को भी सख्ती से अनुपालन का निर्देश दिया।
एसएसबी द्वारा खुली सीमा के रास्ते घुसपैठ की सूचना को ले कर अलर्ट के बीच उनका रक्सौल दौरा सुरक्षा दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
लॉक डाउन व सीमा सील होने के क्रम में सुरक्षा को ले कर...









