छठे दिन भी जारी रहा स्वच्छ रक्सौल के अध्यक्ष रणजीत सिंह का आमरण अनशन!
युवाओं व महिलाओं ने चलाया जन जागरण अभियान,शहर में आयोजित हुआ नुक्कड़ सभा
रक्सौल।(vor desk)।स्वच्छ रक्सौल संस्था के द्वारा 14 सूत्री मांगो को ले कर रविवार को युवाओ व महिलाओं ने नुक्कड़ सभा के साथ जन जागरण अभियान चलाया।जिसमे छात्रों , महिलाओं के द्वारा रकसौल बाजार मे पदयात्रा कर रकसौल वासियों से आंदोलन में सहयोग करने की अपील की गई । इसमें आह्वान किया गया कि मंगलवार के सुबह 8 बजे सभी दुकानदार एक होकर रक्सौल के विकास के लिये सड़क पर उतरें। अपने लिये ना सही अपने बच्चों के लिए आंदोलन को सफल बनायें। इस जनजागरण अभियान का नेतृत्व ओम कुमार साह, टुनटुन यादव, अंकित कुमार , प्रशांत कुमार, म. नासिर , म. तैमुल्लाह, राजू उपाध्याय आदि ने किया। इधर, स्वच्छ रक्सौल के अध्यक्ष रणजीत सिंह छठे दिन भी आमरण अनशन पर रहे ।जहाँ उनकी तबियत लगातार बिगड़ती जा रही है।इस क्रम में आयोजित धरना स्थल पर रवीन...









