पीएम मोदी के आह्वान पर एकजुट लोगों ने जलाया असंख्य दीप-नारा लगा-‘गो कोरोना गो!’
रक्सौल।(vor desk )।घड़ी ने जैसे ही रात के नौ बजाए, लोगों के घरों की बत्तियां बुझ गईं। एकाएक घर घर छतों पर रखे तेल के दीपक टिमटिमाते दिखाई देने लगे। कहीं कहीं मोमबत्ती की श्रृंखला भी नजर आई। क्या हिन्दू और क्या मुसलमान। ये टिमटिमाते दिए सभी धर्मों के बीच भेदभाव को मिटाने की भूमिका निभाते नजर आ रहे थे।
पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा दीप जलाने के आह्वान के बाद देश मे व्यापक और अभूतपूर्व जन समर्थन मिला।
https://youtu.be/pt--m6F72-g
लॉक डाउन में बिना घरों से निकले लोगों ने सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखते हुए घरों में दीप जलाए।टॉर्च के लाइट जलाए।कैंडिल जलाए।
रक्सौल बॉर्डर समेत भारत नेपाल सीमावर्ती इलाको में कुछ यही दृश्य था।रात के अंधेरे में दीपक की लौ ज्योति फैला रही थी।ऐसा लग रहा था मानो एकजुट देशवासियों ने कोरोना रुपी अंधेरे की इति श्री कर दी हो।
रविवार रात नौ बजे नौ...









