Wednesday, March 11

ब्रेकिंग न्यूज़

रक्सौल बॉर्डर 4 करोड़ 84 लाख रुपये के साइबर फ्रॉड मामले में वांछित मोहम्मद हाफिद गिरफ्तार!

रक्सौल बॉर्डर 4 करोड़ 84 लाख रुपये के साइबर फ्रॉड मामले में वांछित मोहम्मद हाफिद गिरफ्तार!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।रक्सौल बॉर्डर पर स्थित इमिग्रेशन कार्यालय के अधिकारियों ने 4 करोड़ 84 लाख रुपये के साइबर फ्रॉड मामले में वांछित मोहम्मद हाफिद को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक,केरल निवासी हाफिद पर बेंगलुरु में आईटी एक्ट और धोखाधड़ी के तहत मामला दर्ज है। वह थाईलैंड जाने की कोशिश कर रहा था लेकिन पासपोर्ट जांच में लुक आउट सर्कुलर जारी होने के कारण पकड़ा गया। उसे बेंगलुरु पुलिस को सौंप दिया गया है।हरैया थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान ने इसकी पुष्टि की है।मोहम्मद हाफिद के खिलाफ साइबर थाना बेंगलुरु में एफआईआर संख्या 100/0 22 दर्ज है, जिसमें आईटी एक्ट की धारा 66(सी), 66(डी) तथा भारतीय दंड संहिता की धारा 419 और 420 के तहत मामला चल रहा है।(रिपोर्ट:पीके गुप्ता) ...
आफत की बारिश के बाद बाढ़ का कहर, रक्सौल के निचले इलाके सहित नगर के कई वार्ड जलमग्न!

आफत की बारिश के बाद बाढ़ का कहर, रक्सौल के निचले इलाके सहित नगर के कई वार्ड जलमग्न!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।नेपाल के पहाड़ी क्षेत्रों में हुई भयंकर बारिश ने सीमावर्ती भारतीय जिले चंपारण (पूर्वी और पश्चिमी चंपारण) में हाहाकार मचा दिया है, जहां उफनती नदियों ने बाढ़ की स्थिति पैदा कर दी है। प्रकृति के इस दोहरे वार से दोनों तरफ के लोगों का जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है, लेकिन इस संकट के बीच मानवीय सहयोग और एकजुटता की उम्मीद की किरण दिखाई दे रही है।नेपाल में हुई मूसलाधार बारिश ने गंडक, बागमती जैसी प्रमुख नदियों को खतरे के निशान से ऊपर ला दिया है। एक और वीरगंज सहित नेपाल के कई सीमावर्ती शहर और गांव बाढ़ की चपेट में है और जन जीवन अस्त व्यस्त हो चुका है।वहीं,नेपाली नदियों का सारा पानी भारत के चंपारण और आस-पास के निचले इलाकों में घुस आया है, जिससे कई गाँव जलमग्न हो गए हैं और लोगों को अपना घर-बार छोड़कर सुरक्षित ठिकानों की तलाश में ऊंचे स्थानों पर शरण लेनी पड़ी है। रक्सौल...
रक्सौल में एक्टू के तत्वाधान में सफाई मजदूर सम्मान सामाजिक सुरक्षा अधिकार सम्मेलन आयोजित,मजदूर नेताओं ने लगाया सरकार पर सौतेले व्यवहार आरोप!

रक्सौल में एक्टू के तत्वाधान में सफाई मजदूर सम्मान सामाजिक सुरक्षा अधिकार सम्मेलन आयोजित,मजदूर नेताओं ने लगाया सरकार पर सौतेले व्यवहार आरोप!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी संघ (ऐक्टू) रक्सौल के द्वारा रविवार को सफाई मजदूर सम्मान सामाजिक सुरक्षा अधिकार सम्मेलन का आयोजन किया गया।इस सम्मेलन में नगर परिषद के सभी सफाई कर्मियों, चालकों एवं मजदूरो की महत्वपूर्ण सहभागिता रही।सम्मेलन की अध्यक्षता राष्ट्रीय सचिव ए ऐक्टू सह महासंघ अध्यक्ष कामरेड आर.एन. ठाकुर ने की, जबकि संचालन महासचिव चंद्रशेखर कुमार ने किया।शहर के हजारीमल हाई स्कूल में आयोजन सम्मेलन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ (ऐक्टू) लंबे समय से सफाई मजदूरों की सेवा नियमितीकरण, समान कार्य के लिए समान वेतन, दैनिक मानदेय में बढ़ोतरी, आउटसोर्स कर्मियों की सेवा आयु 60 वर्ष तक निर्धारित करने, निजी संचिका खोलने, सेवा अभिलेख बनाने, एसीपी का लाभ देने, कार्य के दौरान मृत्यु पर आश्रितों को अनुकंपा पर नौकरी, 10 लाख ...
सीवान नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अनुभूति श्रीवास्तव निलंबित:आय से अधिक संपत्ति मामले में आरोप सत्य पाए जाने के बाद नगर विकास विभाग ने की कारवाई!

सीवान नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अनुभूति श्रीवास्तव निलंबित:आय से अधिक संपत्ति मामले में आरोप सत्य पाए जाने के बाद नगर विकास विभाग ने की कारवाई!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल/सिवान (vor desk)।भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों में पहले से जांच एजेंसियों के रडार पर रहे सीवान नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अनुभूति श्रीवास्तव को आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोपों के बाद निलंबित कर दिया गया है। नगर विकास एवं आवास विभाग ने यह कार्रवाई की है। अनुभूति श्रीवास्तव रक्सौल के कार्यपालक पदाधिकारी रह चुके थे और उनका कार्यकाल यहां काफी विवादास्पद रहा था।उनके खिलाफ उप सभापति पुष्पा देवी और समाजिक कार्यकर्ता नुरुल्लाह खान सहित कई लोगों ने शिकायतें की थी।इन्हीं के कार्यकाल के दौरान हुई अनियमितता और विभागीय नियम विरूद्ध कार्य को ले कर सभापति धुरपति देवी को नगर विकास विभाग ने पदमुक्त करने का आदेश जारी किया था।वैसे अनुभूति श्रीवास्तव के खिलाफ डुमरांव, भभुआ, हाजीपुर में कार्यपालक पदाधिकारी रहने के दौरान करोड़ों के गबन का आरोप रहा है। बता दे कि हाल ही में आर्थिक अपर...
वीरगंज : चरस और ब्राउन शुगर बरामद, एक भारतीय युवक समेत तीन गिरफ्तार!

वीरगंज : चरस और ब्राउन शुगर बरामद, एक भारतीय युवक समेत तीन गिरफ्तार!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(Vor desk)।पर्सा जिला के बंजारी इलाके से सशस्त्र पुलिस ने चरस की खेप बरामद किया है। मामले में एक भारतीय युवक को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान गुलाम मोहमद (31वर्ष) के रूप में हुई है, जो भारत के बिहार राज्य में पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया का रहने वाला है। सशस्त्र पुलिस के डीएसपी पुरनचन्द भट्ट ने बताया कि छिपहरमाई गांवपालिका के वार्ड नंबर 4 बंजारी स्थित भिस्वा–जानकी टोला सड़क खंड पर नाकाबंदी और चेकिंग के दौरान मोहमद को बीआर 22 जे 3550नंबर की भारतीय मोटरसाइकिल पर सवार पाया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से कुल 9किलो 522ग्राम चरस बरामद हुई, जिसके बाद उसे तुरंत हिरासत में ले लिया गया। ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार रक्सौल।दशहरा पर चलाए जा रहे विशेष सुरक्षा अभियान के तहत पुलिस ने वीरगंजमहानगरपालिका-वार्ड16 के शंकराचार्य गेट से दो युवकों को नशीली दवाओं के...
सेवा पखवाड़ा 2025′ के तहत विद्युत विभाग की अनूठी पहल: दुर्गा पूजा पंडालों पर हाईटेक ‘सेल्फी प्वाइंट’ का निर्माण

सेवा पखवाड़ा 2025′ के तहत विद्युत विभाग की अनूठी पहल: दुर्गा पूजा पंडालों पर हाईटेक ‘सेल्फी प्वाइंट’ का निर्माण

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
सेवा पखवाड़ा 2025' के तहत विद्युत विभाग की अनूठी पहल: दुर्गा पूजा पंडालों पर हाईटेक 'सेल्फी प्वाइंट' का निर्माण रक्सौल,एक संवाददाता। 'सेवा पखवाड़ा 2025' के अंतर्गत विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं को सेवाएं देने और जागरूक करने के लिए विशेष आयोजन किए। इन आयोजनों के उपरांत अब विभाग ने दुर्गा पूजा के उत्सव में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक हाईटेक सेल्फी प्वाइंट की पहल शुरू की है। सुरक्षा के साथ मनोरंजन का संगम रक्सौल अनुमंडल में चिन्हित दुर्गा पूजा स्थलों पर विभाग द्वारा आकर्षक और हाईटेक सेल्फी प्वाइंट्स का निर्माण किया जा रहा है। कार्यपालक अभियंता अजय कुमार ने बताया कि पूजा में हिस्सा लेने वाले श्रद्धालुगण मां दुर्गा के प्रतिमा दर्शन के बाद इन प्वाइंट्स पर यादगार तस्वीरें ले सकेंगे। सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए, उन्होंने यह भी जानकारी दी कि आमजनों की सुरक्षा के...
सशक्त स्थायी समिति की बैठक बुलाने की मांग,दो माह से नहीं हुई है बैठक

सशक्त स्थायी समिति की बैठक बुलाने की मांग,दो माह से नहीं हुई है बैठक

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।नगर परिषद रक्सौल में सशक्त स्थायी समिति की बैठक बुलाने का अनुरोध किया गया है। इसको ले कर वार्ड नंबर 6 के पार्षद और सशक्त स्थायी समिति के सदस्य घनश्याम प्रसाद के नेतृत्व में सदस्यों ने नगर परिषद रक्सौल के कार्यवाहक अध्यक्ष को पत्र लिखा है।सशक्त स्थाई समिति सदस्य घनश्याम प्रसाद,अंतिमा देवी और डिम्पल चौरसिया ने संयुक्त रूप से जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि पिछले  दो महीने से सशक्त स्थायी समिति की बैठक नहीं बुलाई गई है, जिससे जन उपयोगी योजनाओं और अन्य आवश्यक विषयों पर निर्णय नहीं लिया जा सका है,जिसको देखते हुए अविलंब बैठक बुलाई जाए,ताकि  वार्डों में समरसेबिल  पंप की समीक्षा व पेयजल संकट का स्थाई समाधान, चयनित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, छठ पर्व को देखते हुए छठ घाटों और घाटों तक पहुंच पथ के निर्माण, दिवाली में छठ पर्व पर बिजली व्यवस्था, नगर में साफ-सफाई व्...
राजद के राष्ट्रीय सचिव संतोष जायसवाल का दावा:बिहार में परिवर्तन का मूड बना चुकी है जनता,बनेगी तेजस्वी की सरकार!

राजद के राष्ट्रीय सचिव संतोष जायसवाल का दावा:बिहार में परिवर्तन का मूड बना चुकी है जनता,बनेगी तेजस्वी की सरकार!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।बिहार की राजनीति में हलचल तेज है और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय सचिव संतोष कुमार जायसवाल का दावा है कि इस बार जनता ने बड़े बदलाव का मन बना लिया है। रक्सौल विधानसभा क्षेत्र के मौजे चौक और परसौना तपसी सहित कई गांवों में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में उन्होंने यह बात जोर देकर कही।​श्री जायसवाल ने साफ शब्दों में कहा कि तेजस्वी प्रसाद यादव के नेतृत्व में ही अगली सरकार बनेगी, क्योंकि लोग अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शासन से पूरी तरह ऊब चुके हैं। उन्होंने दावा किया कि सिर्फ बिहार में ही नहीं, बल्कि रक्सौल विधानसभा सीट पर भी परिवर्तन की लहर है और इस बार राजद का विधायक जीत हासिल करेगा। उन्होंने राजद और इंडिया गठबंधन की नीतियों को जनता के सामने रखते हुए आश्वासन दिया कि यदि उनकी सरकार बनती है, तो उनकी प्राथमिकता महिला सम्मान को सुनिश्चित करना और नौजवानों के लिए रोज...
रनिंग रुम में रेल अधिकारियों की लापरवाही से गई लोको पायलट की जान, एडीआरएम आलोक झा के नेतृत्व में हुई जांच के बाद तीन अधिकारी सस्पेंड!

रनिंग रुम में रेल अधिकारियों की लापरवाही से गई लोको पायलट की जान, एडीआरएम आलोक झा के नेतृत्व में हुई जांच के बाद तीन अधिकारी सस्पेंड!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(Vor desj)।समस्तीपुर रेल मंडल के रक्सौल स्थित रनिंग रूम के अंदर एसी पाइप में लीकेज से फर्श पर पानी जमा होने के कारण फिसलकर लोको पायलट प्रमोद कुमार चौधरी की मौत मामले की जांच में दोषी पाए जाने के बाद तीन रेलवे अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। रनिंग रूम में सुविधाओं की कमी पाई गई और कई लापरवाही भी सामने आई ।मामले की उच्चस्तरीय जांच शुरू होने से खलबली है और करवाई का दायरा बढ़ सकता है।इस मौत को काफी गंभीरता से लिया जा रहा है। अब तक के जांच में सामने आया है कि बीते शनिवार को लोको पायलट प्रमोद कुमार चौधरी (41) की मौत एसी पाइप में लीकेज से फर्श पर गिरे पानी में फिसलने के कारण हुई थी। एडीआरएम आलोक कुमार झा की जांच रिपोर्ट में इसके लिए प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर रेलवे के तीन अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।निलंबित होने वाले में सीनियर सेक्शन इंजीनियर (...
वीरगंज के प्रसिद्ध गहवामाई मन्दिर में फुलापाती पर खोइछा भरने के लिए उमड़ी श्रदालुओं की भीड़,डोला यात्रा के पहुचने पर नेपाल सेना ने दी सलामी

वीरगंज के प्रसिद्ध गहवामाई मन्दिर में फुलापाती पर खोइछा भरने के लिए उमड़ी श्रदालुओं की भीड़,डोला यात्रा के पहुचने पर नेपाल सेना ने दी सलामी

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk )। शारदीय नवरात्र के सप्तमी पर नेपाल के प्रसिद्ध शक्ति पीठ की मान्यता रखने वाले वीरगंज स्थित प्रसिद्ध गहवा माई मन्दिर में फुलापाती उत्सव का भव्य आयोजन किया गया।वहीं,इस अवसर पर आयोजित मेला में सीमाई क्षेत्र समेत नेपाल- बिहार के हजारों श्रद्धालुओँ की भारी भीड़ उमड़ी।इस बीच,नेपाल के सबसे बड़े पर्व बड़ा दशहरा के सप्तमी को फुलापाती के अवसर पर अहले धूम धाम से माता का डोला निकला।पुष्प वर्षा और माता की जय जय कार के बीच नेपाल सेना के चंडी प्रसाद गण बैरक से गाजे बाजे के साथ शोभा यात्रा मालपोत कार्यालय पहुंचा। जहां निशान भगवती के मंदिर से माई के डोला के गहवामाई मन्दिर परिसर पहुचने पर नेपाल सेना के अधिकारियों व जवानों ने सलामी दी।तदोपरांत, फुलापाती स्वरूप केला, धान, हल्दी,मान वृक्ष, बेल,अशोक ,जयंती आदि नामकरण किए गए नव पत्र और नौ देवी की विशेष पूजा अर्चना के बाद आम श...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!