रक्सौल में दो सौ मीटर पर मिला दो शव,कुहरा के कारण हुई दुर्घटना या साजिश?जांच शुरू !
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल में जोकीयारी गांव के पास अहले सुबह दो सौ मीटर की दूरी पर दो शव मिलने से सनसनी फैल गई।सूचना मिलते ही शव देखने ग्रामीण उमड़ पड़े।पुलिस को सूचना दी गई।जिसके बाद पुलिस टीम ने पहुंच कर जांच व आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
बताया गया कि एक सौ रक्सौल थाना क्षेत्र के बायपास सड़क पर मिला , जबकि, दूसरा शव बगल में दो सौ मीटर की दूरी पर रक्सौल सगौली रेल खण्ड पर मिला है। आईसीपी बायपास सड़क पर मिले शव को अज्ञात वाहन से ठोकर होने के कारण बताया जा रहा है क्योंकि उसका शव पूरी तरह क्षत विक्षत स्थित में है।
वही दूसरा शव जो रेलवे ट्रैक मिला है उसका भी पहचान नही हो पाई है। पुलिस ने बताया कि मृतक का उम्र करीब 25 वर्ष के करीब है। वह काला जैकेट व पेंट शर्ट पहने हुए था।देख कर लगता है मृतक ने किसी कारण सुसाइड किया है । मृतक के पास से कुछ भी बरामद नही हुआ है।
रेलवे...









