Saturday, March 14

ब्रेकिंग न्यूज़

विधायक शशिभूषण सिंह ने ली अधिकारियों की क्लास, कहा अब लेट लतीफी व घूसखोरी नही चलेगी!

विधायक शशिभूषण सिंह ने ली अधिकारियों की क्लास, कहा अब लेट लतीफी व घूसखोरी नही चलेगी!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
फ़ोटो- अधिकारियों के साथ बैठक करते विधायकरामगढ़वा।(vor desk )।रामगढ़वा प्रखण्ड व अंचल के अधिकारी व,पीएचसी कर्मी अपने कार्यशैली में सुधार लाये वरना कार्रवाई के लिए तैयार रहे ,व समय पर कार्यालय पहुंचें जिससे दूर से आये लोग समय पर अपना कार्य निपटा कर अपने घर चले जाये। उक्त बातें सुगौली के राजद विधायक ई शशि भूषण सिंह ने बुधवार को आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान उपस्थित कर्मियों व अधिकारियों से कही ।विधायक श्री सिंह ने सभी पदाधिकारियों व कर्मियों को आम लोगो के काम में पारदर्शिता लाने को कहा। विधायक ने कहा मेरा पदाधिकारियों के साथ बैठक का उद्देश्य आम लोगो का काम मेरे विधानसभा क्षेत्र में बिना किसी परेशानी न हो,विधायक ने कहा कि सरकार प्रायोजित कार्यक्रमो व योजनाओ का लाभ प्रत्येक गरीबो को मिले ।बैठक के दौरान विधायक ने मनरेगा पीओ से पशु शेड किस किस पंचायत में बना है उसकी लागत क्या है उसकी जानकार...
अनियंत्रित ट्रक ने एक धुपवा टोला निवासी राहगीर को कुचला,डंकन हॉस्पिटल में जीवन-मौत के बीच संघर्ष जारी!

अनियंत्रित ट्रक ने एक धुपवा टोला निवासी राहगीर को कुचला,डंकन हॉस्पिटल में जीवन-मौत के बीच संघर्ष जारी!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk) । शहर के आईसीपी जाने वाली बाईपास रोड, रेलवे गुमटी के समीप बीआर 06 जी डी 0923 नंबर की एक अनियंत्रित ट्रक ने मंगलवार की शाम एक व्यक्ति को कुचल दिया। जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल व्यक्ति की पहचान हरैया ओपी थाना क्षेत्र के धुपवाटोला निवासी 50 वर्षीय महिंद्र पड़ित के रूप में हुई है। जिसे स्थानीय डंकन अस्पताल में भर्ती किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है की व्यक्ति का बच पाना बहुत मुश्किल है। ...
पूर्व के 121 लीज धारकों को स्टेशन रोड में नही मिला दुकान,तो,होगा आंदोलन:रणजीत सिंह

पूर्व के 121 लीज धारकों को स्टेशन रोड में नही मिला दुकान,तो,होगा आंदोलन:रणजीत सिंह

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )। मंगलवार को स्टेशन रोड के दुकानदारों की बैठक की गई। जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जब एक बड़े व्यापारी को लीज पर हजारों फिट जमीन आवंटित किया जा सकता हैं। तो गरीब मजबूर दुकानदारों को क्यों नहीं?जो सालों से1996 तक रेलवे को राजस्व देते आए है। 10-08-1996 तक यहाँ के दुकानदार अपना अपना रसीद कटा कर रेलवे को राजस्व देते आ रहे थे और 12-08-1996 को उन्हें उजाड़ दिया जाता हैं। ऐसे में कैसे आत्मनिर्भर होगा भारत? जब गरीब को रोजगार ही नहीं मिलेगा। स्टेशन रोड में चाय नास्ता की दुकान कर ये लोग अपना और अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। बच्चों को शिक्षित करते हैं। 121 लीजधारी के साथ ही हज़ारों लोगों का रोजगार अब छीन जाएगा। भूखे मरने की नौबत आने से पहले सरकार इनके रोजगार का व्यवस्था करें। अन्यथा हमलोग रक्सौल रेलवे स्टेशन के बाहर आमरण अनशन पर बैठने के लिए मजबूर हो जाएंगे...
विधायक व प्रशासन के साथ हुई बैठक में रक्सौल चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने सौंपा 10 सूत्री ज्ञापन!

विधायक व प्रशासन के साथ हुई बैठक में रक्सौल चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने सौंपा 10 सूत्री ज्ञापन!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।अंतर्राष्ट्रीय महत्व का व्यवसायिक केन्द्र होने के बावजूद रक्सौल का आज तक अपेक्षित विकास नहीं होने के फलस्वरूप मंगलवार को अनुमंडल सभागार में शहर के प्रमुख व्यवसायियों एवं प्रबुद्ध नागरिकों की एक बैठक हुई।जिसमे विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा समेत प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।बैठक में तमाम बुनियादी सुविधा सहित रेल,सड़क,मेडिकल,शिक्षा एवं अन्य क्षेत्र में यथोचित सुविधा एवं समुचित विकास के लिए चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री रक्सौल के अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता ने 10 सूत्री बिंदुओं पर ध्यान आकृष्ट करते हुए बताया कि इस पर ससमय विचार एवं क्रियान्वयन पर ठोस पहल हो तो निश्चित रूप से न केवल शहर की सूरत बदलेगी बल्कि इस शहर के नागरिकों एवं व्यवसायियों के हितों की भी रक्षा होगी । जिसमे दिन भर पूरे शहर में आवारा पशुओं के विचरण एवं इनके हिंसक होने से अभी तक कईयों की मृत्यु एवं बहुतो...
नेपाल के नाग ढुङ्गा में 1 करोड़ 47 लाख 86 हजार रुपये के साथ भारतीय युवक गिरफ्तार!

नेपाल के नाग ढुङ्गा में 1 करोड़ 47 लाख 86 हजार रुपये के साथ भारतीय युवक गिरफ्तार!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।।नेपाल पुलिस ने 1 करोड 47 लाख 86 हजार रुपया नेपाली मुद्रा के साथ एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया है ।पुलिस सूत्रों ने बताया कि कपिलवस्तु से निजी कार से काठमांडू जा रहे 30 वर्षीय अमित कुमार गुप्ता को थानकोट पुलिस ने सोमवार की सुबह 4 बजे जांच के क्रम में चँदागिरी नगर पालिका के नाग ढुङ्गा से गिरफ्तार किया।साथ ही कपिलवस्तु निवासी नेपाली कार चालक संगम थापा( 30 वर्ष ) को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अमित कुमार गुप्ता गोरखपुर (यूपी) के घन्टा घर का निवासी है।जिस हुंडई कार से वे काठमांडू जा रहे थे,उसकी जांच में तीन बैग में रखे उक्त रकम को बरामद किया गया है।पुलिस मुख्यालय सूत्रों ने बताया कि मामले की गहन जांच पड़ताल जारी है।मुद्रा का वैध स्तोत्र नही बताने के कारण उन्हें गिरफ़्तार किया गया है।सन्देह है कि सटही के लिए उक्त रकम ले जाया जा रहा था।मामले ...
अनियंत्रित ट्रक ने रामगढ़वा के सिसवनिया में चलते राहगीर को कुचला,हुई मौत

अनियंत्रित ट्रक ने रामगढ़वा के सिसवनिया में चलते राहगीर को कुचला,हुई मौत

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
घटना के बाद पलटी ट्रकरामगढ़वा ।(vor desk )। रामगढ़वा थाना क्षेत्र के सिसवनिया धांगर टोली के समीप एनएच 28 पर गुरुवार की दोपहर साढ़े बारह बजे अनियंत्रित ट्रक ने सड़क के किनारे मुरला गाँव से रामगढ़वा बाजार की ओर आ रहे एक ग्रामीण को कुचल दिया और राहगीर को कुचलने के बाद चालक ने चलती गाड़ी से कूद कर भाग गया ।वही ट्रक से कुचले राहगीर की घटनास्थल पर मौत हो गयी । वही घटना की खबर सुनते ही रामगढ़वा थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा के नेतृत्व में जितेंद्र सिंह व पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंच कर मृतक के शव को उठा कर पोस्टमार्टम हेतु मोतिहारी भेज दिया ।पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि मृतक योगेंद्र साह रामगढ़वा थाना क्षेत्र के मुरला रामपुर टोला का निवासी बताया जाता है ।मृतक की उम्र करीब 50 साल थी ।वही दुर्घटना ग्रस्त ट्रक के पास चौकीदार की प्रति नियुक्ति कर दी गई है । (रि...
बेहतर कार्यों के लिए रामगढ़वा के बीडीओ राकेश कुमार को डीएम ने किया पुरस्कृत

बेहतर कार्यों के लिए रामगढ़वा के बीडीओ राकेश कुमार को डीएम ने किया पुरस्कृत

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रामगढ़वा ।( vor desk)।बिहार विधान सभा चुनाव सहित विकासात्मक कार्यों में बेहतर कार्यों के लिए बीडीओ राकेश कुमार को डीएम मोतिहारी ने पुरस्कृत किया है। मोतिहारी डीएम द्वारा विधानसभा क्षेत्र 11 सुगौली विधानसभा के लिए सहायक निर्वाची पदाधिकारी के रूप में बीडीओ के कार्यों की प्रशंसा की गई। पुरस्कृत पत्र में बताया गया कि निर्वाचन आयोग द्वारा आवंटित कार्यो का निष्पादन मापदंडों के अनुरूप किया गया। जिसके लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी को प्रशस्ति पत्र दिया गया। इस उपलब्धि को लेकर प्रमुख रीता कुमारी,सीओ मणिभूषण कुमार जीपीएस पप्पू कुमार,सहायक रामाधार कुशवाहा,हरेंद्र राम,जगत साह , सहित सभी कर्मी व जनप्रतिनिधियों ने हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है। ( रिपोर्ट:शेख मेराज आलम ) ...
कोविन वैक्सिनेशन को ले कर तैयारी पूरी, रक्सौल में बना तीन सत्र स्थल!

कोविन वैक्सिनेशन को ले कर तैयारी पूरी, रक्सौल में बना तीन सत्र स्थल!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में कोविड 19 के टीकाकरण को लेकर बैठक आयोजितरक्सौल ।(vor desk )।प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रक्सौल में कोविन टीकाकरण की सफलता हेतु सोमवार को प्रखंड स्तरीय कार्य दक्षता बल ( बीएकटीएफ)की बैठक आयोजित हुई।जिसकी अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी संदीप सौरभ ने की ।बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ संदीप सौरभ ने कहा कि कोविन टीकाकरण को ले कर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।यह टिका पूर्णतः सुरक्षित है।टीकाकरण की सफलता हेतु सभी पदाधिकारी , संस्थाएं ,तथा समाज के हर वर्ग के लोगों से सहयोग और सक्रिय भागीदारी की भी आवश्यकता है । साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कोविड टीकाकरण तीन चरण में लगाया जाएगा ।पहले चरण मेंं स्वास्थ्यकर्मियों को टीका देना है।इसके लिए तीन स्थल का चयन किया गया है। प्रत्येक स्थल पर दो वैक्सीनेशन पदाधिकारी उपस्थित रहेगे। साथ ही उनके सहयोग के लिए सुरक्षा गार्ड,डाटा इन्...
सबका साथ -सबका विकास के मूलमंत्र के साथ विकास हमारी प्राथमिकता:प्रमोद सिन्हा

सबका साथ -सबका विकास के मूलमंत्र के साथ विकास हमारी प्राथमिकता:प्रमोद सिन्हा

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )। विधायक प्रमोद सिन्हा ने कहा कि मैं विधायक नहीं आपका भाई - भतीजा- साथी हूँ।हम आप लोगों के हमेशा से साथ रहा हूँ और रहूंगा।उक्त बातें उन्होंने जनता दल यू के आदिवासी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों के साथ रविवार को नव वर्ष के अवसर पर एक बैठक के दौरान कही। उन्होंने कहा कि मैं सभी जाति,धर्म व बर्ग के लोगों को साथ ले कर चलने में विश्वास रखता हूँ।पीएम नरेंद्र मोदी के सबका साथ ,सबका विश्वास के मूल मंत्र का अनुसरण करते हुए विकास कार्यों को धरातल पर उतारना मेरी प्रथमिकता होगी। ।इस क्रम में सभी का स्वागत किया गया।वहीं, प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष राज किशोर ठाकुर,जिला प्रवक्ता कुनाल पटेल ,जिला महासचिव चितरंजन शर्मा,जिला उपाध्यक्ष अखिलेश शर्मा,रक्सौल के नगर अध्यक्ष सुरेश कुमार,प्रखण्ड अध्यक्ष विनोद ठाकुर, शिक्षक प्रकोष्ठ के निरंजन शर्मा ,बीजेपी विकास एसटी मोर्चा के प्रदेश का...
रक्सौल के ई रिक्शा चालक ध्रुप सहनी की बीरगंज में दुर्घटना में मौत,परिजन रो-रो कर बेहाल!

रक्सौल के ई रिक्शा चालक ध्रुप सहनी की बीरगंज में दुर्घटना में मौत,परिजन रो-रो कर बेहाल!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।सीमा पार बीरगंज में रक्सौल के ई रिक्शा चालक की सड़क की दुर्घटना में मौत हो गई।मिली जानकारी के मुताबिक,बीरगंज महा नगर पालिका के वाहन संख्या ना 1ग766 ने ई रिक्शा संख्या ना 2 ह 3478 में ठोकड मार दी।जिसमे उक्त ई रिक्शा चालक बुरी तरह जख्मी हो गया।उसे रक्सौल के डंकन अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया,जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।इसकी पुष्टि बीरगंज के इंस्पेक्टर राजेश राज पूरी ने की।इधर,मृतक की पहचान रक्सौल के नागा रोड, पिपराघाट निवासी हीरालाल सहनी के 36 वर्षीय पुत्र ध्रुप सहनी के रूप में की गई है।बताया गया कि सूचना मिलते ही परिजनों में मातम छा गया।मृतक बीरगंज में ही ई रिक्शा चलाता था।बीरगंज स्थित नारायणी हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौप दिया गया है।घटना के बाद उसकी पत्नी, बच्चे, पिता व परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!