फर्जी एसपी बन कर कॉल करने वाला आमोदेई का महम्मद इमरान गिरफ्तार,भेजा गया जेल!
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल पुलिस ने वांटेड 'फर्जी एसपी' को गिरफ्तार कर लिया है।यह गिरफ्तारी पूर्वी चंपारण के एसपी नवीन चन्द्र झा के निर्देश पर रक्सौल एएसपी चन्द्र प्रकाश की निगरानी में हुई है।
मोतिहारी के फर्जी एसपी बन कर कॉल करने वाला रक्सौल अनुमण्डल के रामगढ़वा थाना क्षेत्र के आमोदेई निवासी मोहम्मद यतीम के पुत्र महम्मद इमरान है,जिसे गिरफ्तार किया गया है।
एसपी नवीन चन्द्र झा ने बताया है कि इसने रितेश सिंह के कहने पर फर्जी एसपी के रूप में कॉल किया था।
रक्सौल के गम्हरिया निवासी रितेश सिंह को रक्सौल के सुप्रसिद्ध स्वर्ण व्यवसायी कपिल देव सर्राफ व उनके पोते चन्दन के मर्डर कांड का प्लान रचने के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है।रितेश की भूमिका प्रोपर्टी डीलिंग,सट्टेबाजी,तस्करी,मुखबिरी से जुड़ा रहा है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि दिनेश महासेठ को यह फर्जी...









