‘चम्पारण मांगे एयरपोर्ट’ हुआ सोशल मीडिया पर ट्रेंड,जानिए ..बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद डॉ0 संजय जायसवाल ने क्या कहा..!
रक्सौल।( vor desk )।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह पश्चिम चंपारण के सांसद डॉ0 संजय जायसवाल ने चम्पारणवासियों की मुहिम 'चंपारण मांगे एयरपोर्ट ' के छह घण्टे तक ट्रेंड करने और देश मे इसकी चर्चा शुरू होने के क्रम में अपनी चुप्पी तोड़ी है।
उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया में चंपारण के रक्सौल एयरपोर्ट को चालू करने पर फोकस किया है।उन्होंने इस मामले में अपना रुख साफ करते हुए कहा है कि- 2014 में हमारी सरकार बनने के साथ ही रक्सौल एयरपोर्ट के नवीकरण के लिए प्रधानमंत्री बिहार विशेष पैकेज के अंतर्गत ढाई सौ करोड़ रुपए मैंने रक्सौल हवाई अड्डे के लिए आवंटित करा लिए थे ।
फिर केंद्र सरकार ने यह निर्णय लिया कि हम उन्हीं एयरपोर्ट को बनाएंगे जहां हवाई कंपनियां जहाज उतारने का वादा करेंगी ।इन कम्पनीयों के बहुत सारे टैक्स भी माफ कर दिए जाएंगे ।अर्थात प्रति व्यक्ति उस हवाई कंपनी को 12 सौ रुपए की बचत होगी। इससे...









