रक्सौल में कोविड टीकाकरण जारी,सोमवार को कुल 80 हेल्थ केयर वर्कर को लगा टीका!
टिका लेते उपाधीक्षक डॉ एसके सिंह
रक्सौल।( vor desk )।कोरोना से मुक्ति के लिए कोविशिल्ड का टीका दूसरी बार सोमवार को भी लगाया गया।रक्सौल के अनुमंडल अस्पताल परिसर में बने पीएचसी के सत्र स्थल पर कुल 40 व शहर के एसआरपी हॉस्पिटल में बने सत्र स्थल पर 40 हेल्थवर्कर को टिका लगाया गया।
टिका लेती एसआरपी हॉस्पिटल की डॉ0 भावना
सोमवार को अनुमंडलीय अस्पताल में खुद अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक सह पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एसके सिंह ने खुद टिका लिया।उसके बाद यूनिसेफ के बीएमसी अनिल कुमार,आईसीटीसी काउंसलर प्रकाश कुमार मिश्रा,संगणक अमरनाथ , फैमली प्लानिंग वर्कर नवल किशोर सिंह,जीएनएम राजननन्दिनी सिंह आदि ने टिका लिया।
टिका लेते फैमली प्लानिंग वर्कर नवल किशोर सिंह
उन्हें वैक्सिनेशन पदाधिकारी राज नन्दिनी सिंह व ज्योति कुंमारी ने टिका दिया।टीकाकरण देर शाम तक जारी रहा।इसमे आशा कार...









