अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन की रक्सौल इकाई द्वारा ‘सुरंगों सावन’ महोत्सव आयोजित!
रंग-बिरंगे सजावटी सामान , डिजाइनर कपड़ों , राखियों के स्टॉल लगे,चटपटी व्यजनों का लोगों ने उठाया लुत्फ़
रक्सौल ।( vor desk )।शहर के श्रीसत्यनारायण मारवाड़ी पंचायती मंदिर परिसर में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के तत्वावधान में "सुरंगों सावन" थीम के साथ सावन महोत्सव मनाया। कार्यक्रम का उद्घाटन महिला सम्मेलन की प्रांतीय अध्यक्ष मीना तोदी , श्रीसत्यनारायण मारवाड़ी मंदिर ट्रस्ट रक्सौल के सचिव कैलाश चन्द्र काबरा, महिला सम्मेलन रक्सौल इकाई की अध्यक्षा श्रीमती वीणा गोयल , सचिव सोनू काबरा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित किया ।श्रीमती तोदी ने उपने सम्बोधन में महिला सम्मेलन रक्सौल की सेवा कार्यों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की तथा आगे भी रक्तदान शिविर समेत मानवता को समर्पित कार्यक्रम करने की सलाह दी ।वहीं रक्सौल अध्यक्षा वीणा गोयल ने श्रीमती तोदी का कार्यक्रम में सहभागी हो उत्साह वर्धन के...









