अंतर्राज्यीय शटरकटवा गिरोह से जुड़े यूपी के दो अपराधी आर्म्स व टूल्स के साथ गिरफ्तार
मोतिहारी।( vor desk )।पूर्वी चंपारण के पुलिस अधीक्षक डॉ• कुमार आशीष के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा हाल में संगठित अपराध गिरोहों की बड़ी तादाद में गिरफ्तारी करते हुए नकेल कसी गयी है।
ताजा घटनाक्रम में आदापुर (नकरदेई) थाना कांड संख्या 71/2022 दिनांक 28.02.2022 धारा 399/402 भादवि एवं 25(1-B)a/26/35 आर्म्स एक्ट में दिनांक 28.02.2022 को छापामारी करते हुए 02 अपराधकर्मियों विजय कुमार( पिता जगदीश प्रसाद) ग्राम बनारसीदास थाना औरैया जिला औरैया (उत्तर प्रदेश) एवंअमर सिंह (पिता शिव लाल सिंह) ग्राम भोजपुर नारायणपुर थाना कादरचौक जिला बदायूं (उत्तर प्रदेश)को गिरफ्तार किया गया है।अन्य 04 अपराधकर्मी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हुए एवं उन सभी के लिए आसूचना के आधार पर छापामारी जारी है।
पकड़ाये गए अभियुक्तों के द्वारा बताया गया कि यह सभी उत्तर प्रदेश के औरैया एवं बदायूं जिले से हैं तथा ...









