रक्सौल नगर परिषद : बूचड़खाना की जमीन खरीद घोटाला प्रकरण में प्राथमिकी दर्ज,आरोपी भूमिगत!
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल नगर परिषद के बूचड़खाना जमीन खरीद व शेड निर्माण में घोटाले व अनियमितता के मामले में रक्सौल थाना में दो प्राथमिकी दर्ज की गई है।इसके बाद नगर में हड़कम्प है।आरोपित तत्कालीन सभापति,उप सभापति व पार्षद गण मुहं चुराते हुए भूमिगत हो गए हैं।बताया जा रहा है कि इस घोटाले व प्राथमिकी से रक्सौल नगर परिषद की छवि दागदार हुई है और न मिटने वाला काला धब्बा लग गया है।
इस मामले में 4 माह पहले ही तत्कालिन कार्यपालक पदाधिकारी गौतम आनन्द निलंबित हो चुके हैं।तत्कालीन सभापति उषा देवी की कुर्सी छीन चुकी है।अब डीएम शीर्षत कपिल अशोक के निर्देश पर इस मामले में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सतीश रंजन ने प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
बताया गया है कि रक्सौल थाना में ऊक्त मामला दर्ज कराया गया है।जिसमे पहली प्राथमिकी में तत्कालीन नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी गौतम आनन्द , तत्कालीन रजि...









