Sunday, November 8

ब्रेकिंग न्यूज़

सरिसवा और मरलहिया नदी के प्रदूषण से सीमावर्ती क्षेत्र में बढ़ा पर्यावरणीय संकट!

सरिसवा और मरलहिया नदी के प्रदूषण से सीमावर्ती क्षेत्र में बढ़ा पर्यावरणीय संकट!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
● प्रदूषण के स्रोतों की जांच कर तत्काल रोक लगाने की उठी मांग रक्सौल।(vor desk )।सरिसवा और मरलहिया नदी के बढ़ते प्रदूषण के मद्देनजर स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर डॉ. स्वयंभू शलभ ने पीएमओ समेत मुख्यमंत्री बिहार, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय और राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को इस पर्यावरणीय खतरे से अवगत कराते हुए तत्काल कदम उठाने की मांग की है। डॉ. शलभ ने अपने मेल संदेश में बताया है कि नेपाल की पहाड़ियों से निकलने वाली सरिसवा नदी का पवित्र और निर्मल पानी भारत के सीमाई क्षेत्र रक्सौल तक पहुंचते पहुंचते जहरीला हो जाता है। वर्षों से सीमावर्ती क्षेत्र के लोग इस दंश को झेल रहे हैं। अभी तक यह दशा केवल सरिसवा नदी की थी अब इसके साथ मरलहिया नदी का नाम भी शामिल हो गया है जो सरिसवा से थोड़ी ही दूर पूरब में बहती है। यह नदी आगे चलकर बंगरी नदी से मिल जाती है जो आग...
लायंस क्लब ऑफ रक्सौल डिस्ट्रिक्ट 322ई के नये सदस्यों का शपथग्रहण समारोह आयोजित

लायंस क्लब ऑफ रक्सौल डिस्ट्रिक्ट 322ई के नये सदस्यों का शपथग्रहण समारोह आयोजित

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।विश्व की अग्रणी समाजसेवी संस्था लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322ई से संबद्ध संस्था लायंस क्लब ऑफ रक्सौल की मासिक बैठक आयोजित हुई।इस अवसर पर "अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस" के अवसर पर सभी महिलाओं को हार्दिक शुभकामनाएं दी गई। स्थानीय "एस ए भी स्कूल" रक्सौल में आयोजित बैठक में ध्वज वंदना एवं देशगान के उपरांत उपस्थित लायन सदस्यों अध्यक्ष लायन शम्भु प्रसाद चौरसिया की अध्यक्षता में सचिव लायन पवन किशोर कुशवाहा, द्वितीय उपाध्यक्ष लायन राजु कुमार गुप्ता, सह कोषाध्यक्ष लायनेस सुशीला धनोठिया, फैमिली वेलफेयर चेयरपर्सन लायनेस रेणु रुंगटा, लायनेस प्रियंका सोनी, सर्विस चेयरपर्सन लायन नारायण रुंगटा, मेंबरशिप चेयरपर्सन लायन साइमन रेक्स, मार्केटिंग एंड कम्युनिकेशन चेयरपर्सन लायन हेमंत अग्रवाल, क्लब डायरेक्टर लायन विवेकानंद सिन्हा, लायन पंकज वर्णवाल के साथ साथ नये सदस्यों लायन डॉ.प्...
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बैंक ऑफ बड़ौदा ने किया जीविका समूह को सम्मानित!

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बैंक ऑफ बड़ौदा ने किया जीविका समूह को सम्मानित!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा जीविका खाता धारियों को सम्मानित किया गया है।सम्मानित होने वाले समूह में कुंदन जीविका समूह,आसमा जीविका समूह,रीमा जीविका समूह,महात्मा गांधी जीविका समूह,लक्ष्मी जीविका समूह आदि शामिल हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, बैंक ऑफ बड़ौदा की रक्सौल शाखा में महिला दिवस पर बैंक के सभी जीविका खाता धारी को फूलों का गुलदस्ता और मिठाई देकर नारी शक्ति को सशक्त बनाने के लिए जागरुक किया गया। साथ ही नए जीविका समूह के लिए लोन भी दिया गया। ताकि वह स्वयं के पैरों पर खड़ा हो कर न केवल आत्म निर्भर बने ,बल्कि, देश व समाज मे स्वावलंबी होने का उदाहरण प्रस्तुत कर सके।इस मौके पर ब्रांच मैनेजर राजीव रंजन सिंह,सहायक मैनेजर अभय कुमार,मुख्य खजांची प्रभाकर कुमार,लिपिक अग्निवेश कुमार और शशांक शेखर समेत गार्ड अनिल गिरी आदि मौके पर उपस्थित थे। ...
विद्युत विभाग का राजस्व समीक्षा बैठक आयोजित, सुगौली व आदापुर जेई से मांगा स्पष्टीकरण

विद्युत विभाग का राजस्व समीक्षा बैठक आयोजित, सुगौली व आदापुर जेई से मांगा स्पष्टीकरण

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।विद्युत विपत्र की बकाए राशि को हर हाल में वसूली के साथ साथ ऊर्जा चोरी करने वालों पर प्राथमिकी दर्ज कर वसूली जाएगी जुर्माना। राजस्व संग्रहण में तेजी लाने के साथ साथ बड़े बकायेदारों की लाइनें डिस्कनेक्शन में सख्ती बरती जाएगी। ये बातें मंगलवार को विद्युत आपूर्ति प्रमंडल रक्सौल स्थित सभागार में राजस्व समीक्षा बैठक में मौजूद पदाधिकारियों के बीच विद्युत अधीक्षण अभियंता गौतम गोविंदा ने कही। बैठक के दौरान मार्च लक्ष्य को पूरा करने हेतु जारी राजस्व संग्रहण के मद्देनज विद्युत कार्यपालक अभियंता प्रदीप कुमार सुमन व राजस्व पदाधिकारी शक्ति पांडये की उपस्थित में अधीक्षण अभियंता द्वारा सभी सेक्शनों का बारी बारी से रिव्यू किया गया। इस दौरान निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य मे लापरवाही को लेकर सुगौली व आदापुर जेई से स्पष्टीकरण की मांग की गई है। साथ ही अविलम्ब कार्य में प्रगति लान...
अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर रक्सौल में राइज संस्था द्वारा कार्यक्रम आयोजित !

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर रक्सौल में राइज संस्था द्वारा कार्यक्रम आयोजित !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सशक्तिकरण हेतु एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ।जिंसमे आमंत्रित महिलाओं व युवतियों ने जहां अपने विचार रखे ।वहीं,महिला उत्थान व सबलता से जुड़े प्रेरणादायक कार्यक्रम की प्रस्तुति से मन मोह लिया। रक्सौल के श्री सत्यनारायण मारवाड़ी पंचायती मंदिर परिसर में बालिकाओं एवं महिलाओं को बढ़ावा देने के उदेश्य से अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन रक्सौल इकाई एवं राइज ( रिसपोंसिबल इंडिभ्यूडूवल्स फॉर सोशल इम्पावरमेंट ) संस्था के संयुक्त तत्वावधान में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम का शुभारम्भ आगत अतिथियों का स्वागत पुष्प पौधाप्रदान कर किया गया । तत्पश्चात मुख्य अतिथि आइसीपी प्रबंधक धर्मपत्नी श्रीमती प्रियंका सिंह , एस .एस. बी. कमांडेंट विकास कुमार की धर्मपत्नी श्री मति अर्चना सिंह , विशेष आमंत्रित अतिथि पूर्व कमांडेंट प्रियवर्त शर्मा की धर्...
अब तक किसी एयरलाइंस कम्पनी ने रक्सौल से आरसीएस उड़ान के लिए नही लगाई है बोली!

अब तक किसी एयरलाइंस कम्पनी ने रक्सौल से आरसीएस उड़ान के लिए नही लगाई है बोली!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। रक्सौल हवाई अड्डे को ऑपरेशनल बनाये जाने को लेकर डॉ. स्वयंभू शलभ द्वारा भेजे गए पत्र के जवाब में प्रवर्त्तन निदेशालय, एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया ने बीते 4 मार्च को बताया है कि भविष्य में किसी भी एयरलाईन द्वारा रक्सौल को जोड़ने वाले मार्गों के लिए बोली प्रस्तुत करते ही उस पर क्षेत्रीय कनेक्टिविटी स्कीम के प्रावधानों के अनुसार विचार किया जाएगा। रक्सौल हवाई अड्डा क्षेत्रीय कनेक्टिविटी स्कीम दस्तावेज में असेवित हवाई अड्डों की सूची में उपलब्ध है। किसी भी एयरलाइन बोलीदाता ने रक्सौल हवाई पट्टी से आरसीएस उड़ान संचालित करने का प्रस्ताव अभी तक प्रस्तुत नहीं किया है। मेल में आगे बताया गया है कि आरसीएस-उड़ान के तहत एसएओ- चयनित एयरलाइन ऑपरेटर को वैध बोली और अवार्ड के माध्यम से असेवित और कम सेवा वाले हवाईअड्डों का पुनरुद्धार अथवा उन्नयन इसकी पहचान पर किया जाएगा। विदित है कि रक...
शटर तोड़ गिरोह की सक्रियता बढ़ी, रक्सौल में दुकान का शटर तोड़कर लाखों की चोरी!

शटर तोड़ गिरोह की सक्रियता बढ़ी, रक्सौल में दुकान का शटर तोड़कर लाखों की चोरी!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।शहर में चोर व शटर तोड़ गिरोह नित नए कारनामों को अंजाम दे रहे हैं,वहीं,पुलिस निष्क्रिय बनी हुई है। ताजा मामले मे शहर के बैंक रोड से लगे ओल्ड आईओसी गेट रोड प्रोफेसर विनोद अग्रवाल के मकान में स्थित कॉस्मेटिक दुकान राधिका स्टोर में चोरों ने ताला तोड़कर लाखों रुपये की चोरी कर ली।गिरोह ने गेट ग्रिल तोड़ कर मार्किट में घुस कर दुकान का ताला तोड़ा,और चोरी कर आसानी से चंपत हो गये। प्रतिष्ठान संचालक अनिल कुमार खेतान के अनुसार चोरों ने घटना को रात एक बजे के बाद अंजाम दिया। क्योंकि एक पड़ोसी भोला प्रधान ने बताया कि वे एक बजे तक जगे थे तो सबकुछ ठीक था। उसके बाद सोने चले गये जिसके बाद घटना को अंजाम दिया गया हो। इधर,पुलिस का दावा है कि रात भर पुलिस जीप गस्ती करती रहती है साथ ही पैदल गश्ती की जा रही है।बावजूद,बीच बाजार में चोर गिरोह निडरता के साथ घटना को आसानी से अंजाम दे दिया। ...
एलआरडीसी राम दुलार राम को एक बार फिर मिला रक्सौल नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी का प्रभार

एलआरडीसी राम दुलार राम को एक बार फिर मिला रक्सौल नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी का प्रभार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।आगामी विधान परिषद चुनाव की महत्ता को देखते हुए जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने अवर निबंधन पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह को कार्यपालक पदाधिकारी के कार्य से मुक्त करते हुए एलआरडीसी रामदुलार राम को नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया है। साथ ही पत्र में यह भी लिखा गया है कि अगर नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा कार्यपालक पदाधिकारी का पदस्थापन नही होता है तो उक्त चुनाव के समाप्ति के बाद आगामी 08 अप्रैल से पुनः संतोष कुमार सिंह दैनिक एवं वित्तीय प्रभार में रहेंगे।बता दे कि डीसीएलआर राम दुलार राम तत्कालीन नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी गौतम आनन्द के बूचड़खाना घोटाला में फंसने के बाद पदमुक्त होने पर प्रभार में थे।उनकी रिपोर्ट पर ही घोटाले की कलई खुली थी। ...
बारात में जा रही बलेरो साइफन में गिरी,एक बालिका की मौत,दो घायल!

बारात में जा रही बलेरो साइफन में गिरी,एक बालिका की मौत,दो घायल!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर।( vor desk )।आदापुर प्रखण्ड के हरपुर थाना क्षेत्र के चिलझपट्टी के समिप जीबीसी मुख्य पथ के साइफन में द्रुतगति बोलेरो गिर जाने से घटनास्थल पर ही एक 6 वर्षीय बच्ची तारा खातून की मौत हो गयी है जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल है,जिनका इलाज डंकन में जारी है।सभी बाराती बताये जाते है जो शिवहर जिले के पुरनहिया थाना क्षेत्र के बराही जगदीशपुर से नेपाल के लिए जा रहे थे।बारात की बोलेरे सीधे साइफन में घुस गई।मौके पर नकरदेई थाना व हरपुर की पुलिस पहुंची है।रेस्कयू जारी है।घायलों में दूल्हे के पिता मो.सलीम,एकबाली गिरी, अलीजफ्फर शमिल है,जबकि मो.मदीन की स्थिति नाजुक है।पुष्टि हरैया थाना के एएसआई कृष्णा ने करते हुए बताया कि मामले की तफ्तीश जारी है। ...
पटना से नेपाल पहुंची बाइक राइडर्स टीम ,भारत-नेपाल मैत्री रिश्ते की मजबूती व रोड सेफ्टी का दिया संदेश

पटना से नेपाल पहुंची बाइक राइडर्स टीम ,भारत-नेपाल मैत्री रिश्ते की मजबूती व रोड सेफ्टी का दिया संदेश

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।भारत/नेपाल के द्विपक्षीय रिश्ते,पर्यटन व सड़क सुरक्षा चेतना प्रवर्द्धन के उड़ेध्य से भारतीय बाइकर्स की एक टीम पटना से वीरगंज बॉर्डर पहुंची।जहां उसका स्वागत हुआ।बिहार से 25 सदस्यों वाले बाइक राईडर्स 25 बाइक से नेपाल के प्रदेश 3 अंतर्गत मकवानपुर के हेतौड़ा के लिए रवाना हुए हैं।जहां फोर नेपाल द्वारा नेपाल राइडर्स मिट आयोजित है।'ब्रोदर्स हुड राइडर्स एस्क्वायड 'की टीम राष्ट्रीय-अंतराष्ट्रीय बाइक राइडिंग पर जाती रहती है।लगातार चौथी बार यह बाइक राइडर्स टीम नेपाल गई है।बीआरएस के लीडर एमएम आजम ने बताया कि हम पिछले चार वर्ष से नेपाल के निमंत्रण पर यहां आते रहते हैं।जिसका उद्देश्य आपसी रिश्ते - मैत्री की मजबूती, पर्यटन प्रवर्द्धन के साथ आम लोगों को ट्रैफिक नियमो की जानकारी दे कर दुर्घटना से बचाव के लिए जगरुक्त करना है।हेतौड़ा में इसी उद्देश्य से नेपाल राइडर्स मिट आयोजित है।जिंसम...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!