भाजपा के प्रदेश स्तरीय भर्चुअल मीटिंग में शामिल हुए विधायक,बनी कार्यक्रमो की रूप रेखा!
रक्सौल।(vor desk)। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक प्रदेश कार्यालय पटना में हुई। इस बैठक में संगठन जिला रक्सौल इकाई के पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता रक्सौल पार्टी कार्यालय से भर्चुअल माध्यम से जुड़े। बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों तथा सांगठनिक विषयों के बारे में सांसद सह प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल, गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय तथा संगठन महामंत्री भीखुभाई दलसानिया व नागेंद्र नाथ त्रिपाठी का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को प्राप्त हुआ।वहीं,बैठक में पार्टी से जुड़े आगामी कार्यक्रम की योजनाएं बनाई गई। इस अवसर पर रक्सौल पार्टी कार्यालय में विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा , जिलाध्यक्ष वरुण सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश गुप्ता, जिला महामंत्री गणेश यादव सहित अन्य प्रमुख कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।
...









