देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत को दी गई भाव-भीनी श्रद्धांजलि!
रक्सौल।(vor desk )।देश के पहले सी.डी.एस जनरल बिपिन रावत उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत 11 सैन्य अधिकारियों के हेलीकाप्टर हादसे में निधन से दुःखी विभिन्न सामाजिक संगठनों,अधिकारियों , मीडियाकर्मियों व गण मान्य लोगों ने संवेदना प्रकट करते हुए भाव. भीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।
विदित है की प्रथम सी.डी.एस. जनरल बिपिन रावत , उनकी पत्नी व् 11 सैन्य अधिकारियों के निधन से देश में हर किसी की आंखे नाम हुईं हैं ।ऐसे में रक्सौल वासियों ने भी भारत के अमर सपूतों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया।तमिलनाडु के कुन्नूर में हुए हेलीकॉप्टर में हुई दुर्घटना से दुखी रक्सौल के लोगों द्वारा रक्सौल रेलवे पार्क में सोमवार की सन्ध्या एक कार्यक्रम के बीच सीडीएस जनरल बिपिन रावत के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।कैंडल जला कर उन्हें याद करते हुए उनके व्यक्तित्व व कृतित्व का स्मरण करते ...









