Wednesday, August 5

ब्रेकिंग न्यूज़

पर्यटन मंत्री नारायण प्रसाद ने रक्सौल में किया बीजेपी के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का उदघाट्न!

पर्यटन मंत्री नारायण प्रसाद ने रक्सौल में किया बीजेपी के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का उदघाट्न!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। भारतीय जनता पार्टी के संगठन जिला रक्सौल के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन शहर के लक्ष्मीपुर स्थित वाई. एस. रिसॉर्ट के प्रांगण में किया गया है।जिसका शुभारम्भ शुक्रवार को हुआ।इस प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन सत्र को सम्बोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि बिहार के पर्यटन मंत्री सह नौतन विधायक नारायण प्रसाद ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रगतिपथ पर है।दुनियां में भारत एक महाशक्ति के रूप में स्थापित हुआ है।देश की जनता के दिलों में पीएम मोदी बसते हैं।उनका कोई विकल्प नही है।2024 में भी एनडीए दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगी। उन्होंने उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कहा कि कोविड काल मे टिकाकरण से देश को न केवल सुरक्षित किया,बल्कि,अपने पड़ोसियों व दुनियां के अनेक देशों को मदद भी की। कोरोना काल मे सरकार 80 करोड़ लोगों को राशन देती आई है। किसी को भी ...
नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियो को भाजपा विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने किया सम्मानित

नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियो को भाजपा विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने किया सम्मानित

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।जनता ने जिस उम्मीद व विश्वास के साथ आप सभी को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में विजय श्री दिलाया है ,उसे देखते हुए मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप जनता के भरोसे पर खरा उतरने का काम करेंगेसाथ ही जनहित में अपने अधिकार व कर्तब्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा व ईमानदारी पूर्वक करेंगे।उक्त बातें भाजपा बिधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने हरैया अपने निवास स्थान पर नवनिर्वाचित जन प्रतिनिधियो को सम्मानित करते हुए कहा ।उन्होंने कहा पंचायत के विकास के साथ -साथ आपसी सौहार्द,प्रेम सद्भाव व भाईचारा कायम रहे, इसका भी पूरा ख्याल रखे।जब जहाँ कही भी मेरी मदद की जरूरत हो,मुझे आवाज दे, मैं हमेशा आप सबो के मदद के लिये तैयार हूं । इस दौरान हरदिया पंचायत के मुखिया कबीर आलम,पुरन्दरा पंचायत के मुखिया श्रीराय नट, ,नोनेयाडीह के मुखिया पति अशोक कुमार, लक्ष्मीपुर लछुमनवा पंचायत के मुखिया पति अलखदेव राय,नोनियाड...
विधानसभा चुनाव में पार्टी से बगावत कर चुनाव लड़ने वाले पूर्व प्रत्याशी सुरेश यादव की पुनः राजद में हुई घर वापसी

विधानसभा चुनाव में पार्टी से बगावत कर चुनाव लड़ने वाले पूर्व प्रत्याशी सुरेश यादव की पुनः राजद में हुई घर वापसी

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।महागठबंधन से टिकट न मिलने के कारण 2020 में विधान सभा का चुनाव में पार्टी से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले राजद नेता सुरेश यादव की घर वापसी हो गई है।रक्सौल विधान सभा के राजद के पूर्व प्रत्याशी सुरेश यादव को राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव व नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के निर्देश पर पुनः राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के द्वारा राजद की सदस्यता प्रदान किया गया है। इसके बाद राजद कार्यकर्ताओ मे खुशी की लहर है। इनके घर वापसी पर प्रदेश महासचिव फखरुद्दीन आलम, प्रदेश महासचिव मदन गुप्ता, प्रदेश महासचिव हीरालाल साह, प्रखण्ड अध्यक्ष सैफुल आज़म, प्रखण्ड अध्यक्ष मुन्ना यादव, प्रखण्ड अध्यक्ष मुकेश गुप्ता, प्रखण्ड अध्यक्ष दिनेश राम, नगर अध्यक्ष प्रदीप रंजन, दुर्गेश साह, अरविंद कुमार, मनोज यादव, सरोज यादव, कमरुद्दीन मंसूरी, राज शर्मा व रशीद अहमद सह...
एसएसबी फिक्सिंग चेक पोस्ट के पास ई-रिक्शा चालक को अज्ञात बाइक सवारों ने चाकू मारा ,हुई मौत

एसएसबी फिक्सिंग चेक पोस्ट के पास ई-रिक्शा चालक को अज्ञात बाइक सवारों ने चाकू मारा ,हुई मौत

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। भारत-नेपाल मैत्री पुल के पास अवस्थित एसएसबी फिक्सिंग चेक पोस्ट एरिया में एक नेपाली ई-रिक्सा चालक को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गुरुवार की शाम करीब 4 बजे चाकू मार दिया गया।जिससे उसकी मौत हो गई।एसएसबी जवान मूकदर्शक बने रहे।पुलिस नदारद रही। इस घटना से आक्रोशित ई रिक्शा चालकों ने देर शाम आक्रोश जताते हुए विरोध प्रदर्शन किया और कुछ देर आवाजाही भी अवरुध्द कर दिया।बाद में पुलिस के समझाने बुझाने पर मामला फिलहाल शांत हुआ। घटना में मृतक ई रिक्शा चालक की पहचान मुजफ़्फ़रपुर जिला के मोतिपुर थाना के जगरनाथपुर निवासी जोगेन्द्र साह के पुत्र सुशील कुमार साह के रूप में हुयी है। चर्चा रही कि मृतक नेपाल का रहने वाला है।वह नेपाली ई रिक्शा चलाता था। जिस कारण नेपाल पुलिस को इसकी सूचना दी गयी।जिससे नेपाली पुलिस भी पहुंची।जांच पड़ताल किया गया। जांच में स्पष्ट हुआ कि मृतक भार...
पूर्व सैनिक व लौकरिया मुखिया के भाई को अपराधियो ने मारी गोली,जांच पड़ताल जारी!

पूर्व सैनिक व लौकरिया मुखिया के भाई को अपराधियो ने मारी गोली,जांच पड़ताल जारी!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रामगढ़वा। ( vor desk)।रामगढ़वा थाना क्षेत्र के भैंसड़ा एनएच 28 पर बुधवार की देर रात्रि अज्ञात अपराधियो ने सुगौली चीनी मिल के सिक्युरिटी सुपरवाइजर सह पूर्व सैनिक नन्दकिशोर सिंह को गोली मार कर घायल कर दिया है ।गोली लगने के बाद गम्भीर रूप से जख्मी पूर्व सैनिक को पुलिस के सहयोग से रक्सौल स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।इस बाबत मिली जानकारी के अनुसार पलनवा थाना क्षेत्र के लौकरिया गाँव निवासी बताए जाते है जो लौकरिया पंचायत के नव निर्वाचित अशोक सिंह के बड़े भाई है ।जो सैनिक से सेवानिवृत्त होने के बाद सुगौली चीनी मिल के सुपरवाइजर पद पर कार्यरत है ।बता दे कि चुनाव बाद हुए जीत हार के बाद पलनवा थाना क्षेत्र में हिंसक झड़प शुरू हो गयी है ।वही इस संदर्भ में थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान ने गुरुवार को बताया कि गोलीबारी को लेकर फर्दबयान दर्ज किया गया है ।उसी आधार पर जांच की जा रही है।डीएसपी चन...
स्वागत समारोह का आयोजन कर  कांग्रेस नेता रामबाबू यादव ने किया नव निर्वाचित जन प्रतिनिधियों का अभिनन्दन!

स्वागत समारोह का आयोजन कर कांग्रेस नेता रामबाबू यादव ने किया नव निर्वाचित जन प्रतिनिधियों का अभिनन्दन!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल प्रखंड में त्रिस्तरीय पंचायत राज के नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का स्वागत समारोह लक्ष्मीपुर में महागठबंधन के नेता रामबाबू यादव द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें जिला पार्षद मोहम्मद नबी हसन, जिला परिषद पति मंजू शाह, जिला परिषद पति कमरुद्दीन अंसारी, मुखिया राम नारायण राय, राजू महतो ,मुखिया पति अलखदेव यादव ,मुखिया मोहम्मद कबीर आलम, मुखिया पति नायाब आलम, मुखिया उमेश चौरसिया, पंचायत समिति सदस्य सोनू आलम ,मोहम्मद कैश , साधु राम,मोहम्मद अरमान ,सरपंच लक्ष्मण चौरसिया एवं दर्जन भर जीते हुए जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस दौरान सभी का अभिनन्दन किया गया और शुभकामनाएं दी गई। स्वागत समारोह में प्रखण्ड प्रमुख के दावेदारी व आगामी रणनीति पर चर्चा हुई।साथ ही मजबूत,प्रभावशाली व रक्सौल के विकास को समर्पित नेतृत्व का संकल्प लिया गया। ...
पलनवा:चुनावी रंजिश में पंच व प्रतिद्वंदी में  मारपीट,पराजित पंच प्रत्याशी की मौत!

पलनवा:चुनावी रंजिश में पंच व प्रतिद्वंदी में मारपीट,पराजित पंच प्रत्याशी की मौत!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )। पंचायत चुनाव में हारे हुए पंच प्रत्याशी से नव निर्वाचित पंच व उनके समर्थकों ने मारपीट की।जिसके बाद अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई। मामला रक्सौल अनुमण्डल के पलनवा थाना क्षेत्र अंतर्गत परसौना तपसी पंचायत के गादबहुअरी गांव का है। बताया गया है कि पंचायत चुनाव का रिजल्ट आने के बाद पंच निर्वाचित हुए एनामुल हसनअपने जीत का जश्न मना रहे थे। सूत्रों ने बताया कि इस दौरान समर्थकों के साथ पंच ने हारे हुए उम्मीदवार के दरवाजे पर पटाखा फोड़ दिया। इससे उतपन्न विवाद के बीच गुस्साए हुए हारे उम्मीदवार बाबुल हसन ने विरोध किया। जिस पर पंच व उनके समर्थको ने लाठी से बाबुल के सिर पर बांस व लाठी से वार कर दिया।सर पर गम्भीर रूप से चोटें आई।जिससे वे गम्भीर रूप से चोट आई।जिन्हें अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते मे ही उनकी मौत हो गई। भाई ने ही कर दी भाई की हत्या वस्तुतःपलनवा थाना क्...
रामगढ़वा प्रखंड के पंचायत चुनाव में 2 मुखिया व 3 समिति को छोड़कर सभी नए चेहरे!

रामगढ़वा प्रखंड के पंचायत चुनाव में 2 मुखिया व 3 समिति को छोड़कर सभी नए चेहरे!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
जिला परिषद क्षेत्र संख्या 3 से पूजा सिंह व 4 से नजमुन नेशा ने मारी बाजी रामगढ़वा।( vor desk )। रामगढ़वा प्रखंड के सोलहों पंचायत का चुनाव परिणाम घोषित हो गया। जिसमें मात्र दो मुखिया और दो समिति पुराने चेहरा पुनः चयनित हुए, बाकी सभी पंचायत में मुखिया एवं समिति के पद पर नया चेहरा विजय ताज पहन कर सामने आए हैं। पुराने मुखिया में चंपापुर पंचायत के मुखिया जयदा खातून( पति समसुल जोहा अंसारी) और शिवनगर इनरवा पंचायत के मुखिया शिवचंद्र यादव पुनः विजयी घोषित हुए हैं। वही पंचायत समिति में पखनहिया पंचायत से रिजवाना प्रवीण+अफरोज आलम) एवं रामगढ़वा पंचायत से पूर्व प्रमुख रीता देवी (पति विशाल गुप्ता पत्रकार) पुनः विजयी घोषित हुए हैं।नये विजयी मुखिया प्रत्याशियों में सिंहासनी पंचायत से अनीता सिंह, बैरिया पंचायत से उर्मिला देवी, पथरिया पंचायत से धीरज कुमार, पटनी पंचायत से पत्रकार अशोक कुमार सिंह, ...
बस की ठोकर से साइकल सवार गम्भीर जख्मी, दो बाइक की भिड़ंत में दो जख्मी!

बस की ठोकर से साइकल सवार गम्भीर जख्मी, दो बाइक की भिड़ंत में दो जख्मी!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर।( vor desk )।अलग अलग सड़क दुर्घटना में तीन लोग जख्मी हो गए। मीली जानकारी के मुताबिक, आदापुर-छौड़ादानों ग्रामीण पथ के बगही चौक के समीप मंगलवार की देर शाम करीब सात बजे आमने-सामने बाइक की जोरदार टक्कर में दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गए है।जख्मी लोगों को स्थानीय ग्रामीणों ने आनन-फानन में स्थानीय स्तर पर ईलाज शुरू करा दिया है।गंभीर रूप से घायल दोनों बाइक चालकों में से एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है।घायलों की पहचान दरपा थाना क्षेत्र के नरकटिया बाजार निवासी शिवजी साह व आदापुर थाना क्षेत्र के बरैया टोला गांव निवासी भाग्य नारायण यादव के रूप में हुई है।इस आशय की पुष्टि करते हुए अम्बेडकर ज्ञान मंच के केंद्रीय सदस्य नन्दू राम व ओमप्रकाश सहनी ने बताया कि घायलों में एक कि स्थिति नाजुक बनी हुई है।फ़लतः उनके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गयी है। उधर, आदापुर रक्सौल ...
रक्सौल:जोकियारी में वार्ड सदस्य के पराजित प्रत्याशी के भाइ ने चुनावी रंजिश में  किसानों के फ़सल में लगा दी आग!

रक्सौल:जोकियारी में वार्ड सदस्य के पराजित प्रत्याशी के भाइ ने चुनावी रंजिश में किसानों के फ़सल में लगा दी आग!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।पंचायत चुनाव परिणाम सामने आने के बाद चुनावी रंजिश की घटनाएं सामने आने लगी है।बताया गया है कि वार्ड में हारे हुए प्रत्याशी के भाई ने किसानों के फसल में लगा दिया। जिसमें लाखो के नुकसान हुआ है।मामला रक्सौल प्रखंड जोकियरी पंचायत के चिकनी गाव की घटना है। जहाँ वार्ड नम्बर 1 से प्रत्याशी मनोज से चुनाव हार गए। इसकी सूचना गाँव में पहुँचते ही प्रत्याशी के छोटे भाई ने आपा खो कर गाँव के किसानो के फसल में आग लगा दी। धु -धु कर फसल जलता देख लोगो ने आग बुझाने का कोशिश किया। लेकिन आग की लपटों ने सभी फसल को स्वाहा कर दिया ह।जिससे लाखों की क्षति हुई। घटना की सूचना पर पहुँचे फायर बिग्रेड के गाड़ी ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन,दीनानाथ प्रसाद,साधु समेत चार पांच किसानों के फसल को नही बचाया जा सका। सभी फसले जलकर राख हो गया। पीड़ित किसानो के आरोप है कि हिमांशु ने शराब पी रखा थ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!