अब भी दिलों पर राज करते हैं नेपाल के पूर्व राजा वीरेंद्र,दरबार हत्याकांड के इक्कीस वर्ष पूर्ण होने पर दी गई श्रद्धांजली
रक्सौल।(vor desk)।नेपाल के राज दरबार हत्याकांड के इक्कीस वर्ष पूरे हो गए।इस 1 जून 2001 को हुए दरबार हत्याकांड का रहस्य आज भी सामने नही आ सका।अधिसंख्य लोगों का मानना है कि हत्याकांड विदेशी साज़िश का हिस्सा थी।इक्कीस वर्ष बाद भी नेपाल के लोग पूर्व राजा वीरेन्द्र विक्रम शाह को नही भूल सके हैं।यही नही प्रजावत्सल व विष्णु तुल्य माने जाने वाले पूर्व राजा वीरेन्द्र की कमी आज भी महसूस की जाती है।आज पुण्य तिथि पर नेपाल में उन्हें याद किया गया,लोग उस काली रात की घटना को याद कर सिहर उठे।
इसी क्रम में गुरुवार को वीरगंज में' देश भक्त राज्य भक्त संस्था' के द्वारा स्व राजा वीरेंद्र वीर विक्रम शाह देव पुण्य तिथि मनाई गई और उन्हें शिद्दत से याद किया गया।संस्था के अध्यक्ष दीपेंद्र रौनियार ने कहा कि नेपाली नागरिको के दिलों में आज भी हिन्दू हिर्दय सम्राट स्व 0वीरेंद्र विक्रम साह देव जिंदा है,उनकी ज...









