रक्सौल पुलिस ने नोट डबलिंग का झांसा दे ठगी करने वाले गिरोह के सदस्य को दबोचा, नेपाल से लौटे मजदूर को बना रहे थे शिकार
रक्सौल।(vor desk )।इंडो- नेपाल बॉर्डर स्थित रक्सौल में नोट डबल करने का झांसा देकर ठगने वाले गिरोह के एक शातिर धर्मनाथ राम सहित विभिन्न अपराधिक मामले के बारह शातिरों को रक्सौल और हरैया पुलिस ने संयुक्त छापेमारी में अलग अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया। गिरोह के एक अन्य शातिर भीड़ भाड़ का लाभ लेकर भागने में सफल रहा। शनिवार को रक्सौल पुलिस इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष शशिभूषण ठाकुर ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि पचास हजार की ठगी की सूचना पर पुलिस छापेमारी दल शहर के मेन रोड सब्जी मंडी चौक के पास पहुँची। वहां नोट डब्लिंग का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह के भागते एक शातिर धर्मनाथ राम पाकड़ बगहा पश्चिमी चम्पारण निवासी को खदेड़ कर गिरफ्तार किया।
ठगी के शिकार हुए अखिलेश कुमार कामगार ने बताया कि वह नेपाल से कमाई कर वापस अपने घर सेमरा सिरिसिया ओपी पश्चिमी चम्पारण जा रहा था। इस बीच घटनास्थल ...









