स्टेशन रोड में खुदे गड्ढे में गिरा ई रिक्शा,राजस्थान के चार तीर्थयात्री घायल!
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल स्टेशन रोड की सड़क 'हादसों की सड़क' बन गई है।बुधवार को राजस्थान का एक परिवार हादसे का शिकार बन गया।
मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना ई रिक्शा के पलटने से रक्सौल स्टेशन रोड के राम जी चौक पर हुई।जहां रोड कन्सट्रक्सन डिपार्टमेंट के द्वारा बनाये गए अधूरे सड़क व नाला निर्माण कार्य की वजह से जल निकासी की बेहतर व्यवस्था हेतु नगर परिषद ने रात्रि में पुल निर्माण हेतु गढ़ा खुदवाया था।यह गढ़ा करीब 15 फिट का था।
इसी गड्ढे में ई रिक्शा जा गिरा।इस दुर्घटना में राजस्थान के गुरूवादी -नागौर के नन्द किशोर( 66) (पिता -मोहनदास) गम्भीर घायल हो गए।उनके गर्दन व शरीर के अन्य हिस्से में काफी चोटें आई है।वहीं, विजय लक्ष्मी( 65 )की हाथ टूट गई है।जबकि,कृष्णा लक्ष्मी व राज लक्ष्मी भी चोटिल हुई हैं।
बताया गया है कि ये नेपाल तीर्थ पर गए थे।पशुपति...









