पूर्वी चंपारण डीएम शीर्षत्त कपिल अशोक ने किया मुखिया कलमा खातून व स्वच्छाग्रही युवती लक्ष्मी कुमारी को सम्मानित!
आदापुर।(vor desk)।स्वच्छता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए जिला स्तर पर आदापुर की दो महिलाओं को सम्मानित होने का गौरव मिला है।इस सम्मान से नवाजे जाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर शनिवार को मोतिहारी के राधाकृष्णन भवन में शनिवार को उन्हे सम्मानित किया गया।इस सम्मान से प्रखंड की सबसे उम्रदराज मुखिया कलमा खातून व स्वच्छाग्रही युवती लक्ष्मी कुमारी नवाजी गई।खचाखच भरे सदन में डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने दोनों को बारी -बारी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।यह पुरस्कार पंचायत क्षेत्र में सुखा -गीला कचरा के नियमित उठाव,उसके निस्तारण और लोगों को स्वच्छता के प्रति विशेष जागरूकता के लिए मुखिया कलमा खातून को दिया गया।
उक्त मुखिया को यह सम्मान पंचायत को स्वच्छ बनाने के साथ ही कचरा निष्पादन के लिए डब्लूटीई भवन के शीघ्र निर्माण कर कूड़े - कचरे के बेहतर निस्तारण के लिए मिया।वह...









