Sunday, November 8

ब्रेकिंग न्यूज़

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम को सफल बनाने को विधायक प्रमोद सिन्हा ने पिला अक्षत के साथ दिया शहरवासियों को आमंत्रण

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम को सफल बनाने को विधायक प्रमोद सिन्हा ने पिला अक्षत के साथ दिया शहरवासियों को आमंत्रण

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।केंद्रीय गृह मंत्री सह सहकारिता मंत्री अमित शाह के पश्चिम चंपारण के लौरिया में 25फरवरी को हो रहे आगमन और आयोजित जन सभा की तैयारी जोर शोर से जारी है। इसी बीच,शुक्रवार को क्षेत्रीय भाजपा विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने रक्सौल नगर परिषद अंतर्गत रक्सौल शहर में व्यवसायियों और आमजनों  से मिलकर 25 फरवरी को लौरिया कार्यक्रम का आमंत्रण पत्र दिया। इस दौरान श्री सिन्हा ने निमंत्रण पत्र के साथ पिला अक्षत दे कर गण मान्य, व्यापारियों ,पार्टी कार्यकर्ताओं, को आमंत्रित करते हुए कहा कि बड़ी संख्या में लौरिया चले और इतिहास बनाएं।ताकि चंपारण की धरती से देश को एकता ,अखंडता,एकजुटता का संदेश जाए।उन्होंने कहा कि गृह मंत्री का यह दौरा नया इतिहास लिखेगा।चंपारण और भारत नेपाल सीमा के लिए सुखद होगा। इस दौरान अनुमंडल सांसद प्रतिनिधि अजय पटेल, नगर अध्यक्ष कन...
कोविड 19 में उत्कृष्ट कार्य के लिए एएनएम रमिता कुमारी को राज्य स्वास्थ्य समिति ने किया सम्मानित

कोविड 19 में उत्कृष्ट कार्य के लिए एएनएम रमिता कुमारी को राज्य स्वास्थ्य समिति ने किया सम्मानित

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल। (Vor desk) ।प्रखंड के लौकरिया हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सह एडिशनल पीएचसी की एएनएम रमिता कुमारी को राज्य स्वास्थ्य समिति ने सम्मानित किया है।रमिता को कोविड 19 वेक्सिनेशन में पूर्वी चंपारण से उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्य स्वास्थ्य समिति के एस्क्यूटिव डायरेक्टर संजय कुमार सिंह और राज्य प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉक्टर नरेंद्र कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से शुक्रवार को पटना में आयोजित समारोह में सम्मानित किया है। रक्सौल अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डाक्टर राजीव रंजन कुमार और लौकरिया हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के प्रभारी डाक्टर राजेंद्र प्रसाद सिंह ने संयुक्त रूप से इसकी जानकारी दी है। बताया कि कोविड 19टीकाकरण में समर्पण और दिन रात कड़ी मेहनत कर प्रखंड मुख्यालय से 15 किलो मीटर सुदूर देहात क्षेत्र में फस्ट डोज से ले कर प्रिस्काऊसनरी डोज से अपने क्षेत्र को अच्छादीत करन...
श्याम फाल्गुन महोत्सव पर   रक्सौल में निकली भव्य निशान शोभा यात्रा,झूमते दिखे श्रद्धालु!

श्याम फाल्गुन महोत्सव पर रक्सौल में निकली भव्य निशान शोभा यात्रा,झूमते दिखे श्रद्धालु!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।शहर के काली मंदिर रोड स्थित श्री श्याम दिव्य योग मंदिर से शुक्रवार को दो दिवसीय श्याम फाल्गुन महोत्सव 2023  के तहत निशान यात्रा निकाली गई। जिसमें सैकडों की संख्या में पुरुष व महिला श्रद्धालु शामिल हुए। निशान यात्रा मंदिर परिसर से निकलकर शहर के मेन रोड, बैंक रोड, पुराना एक्सचेंज रोड, पोस्ट ऑफिस रोड होते हुए पुन: मंदिर परिसर में पहुंची। निशान यात्रा में गांजे-बाजे के साथ श्रद्धालु श्याम बाबा की भक्ति में झुमते दिखायी दिये। मंदिर के पुजारी नीरज शर्मा ने बताया कि निशान यात्रा बीते 18वर्षों से लगातार निकाली जा रही है। बता दे कि निशान शोभा यात्रा में  खाटू वाले श्यामबाबा के झांकी के साथ वैदिक मंत्रोच्चार करते नगर परिक्रमा किया। श्याम बाबा की झांकी का स्वागत दिल्ली-काठमांडू को जोड़ने वाले मुख्यपथ पर बैंक रोड, पटेलपथ, पुराना एक्सचेंज रोड, पोस्ट ऑफिस रोड में पुष...
आर्मी जवान की पिटाई का विडियो वायरल होने के बाद एसपी कांतेश मिश्रा ने किया सब इंस्पेक्टर  जितेंद्र सिंह को लाइन हाजिर!

आर्मी जवान की पिटाई का विडियो वायरल होने के बाद एसपी कांतेश मिश्रा ने किया सब इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह को लाइन हाजिर!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
*सिपाही धर्मेंद्र कुमार भी लाइन हाजिर, एएसपी कर रहे हैं जांचरक्सौल।(vor desk)। आर्मी जवान को सड़क पर दौड़ा दौड़ा कर मारना और अमानवीयता का परिचय देते हुए घसीट कर रक्सौल थाना ले जाना यानी 'पुलिस की वर्दी में गुंडागर्दी 'रक्सौल थाना के पुलिस सब इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह को महंगा पड़ा। वर्दी की हनक और बद दिमागी दिखाने के बाद उन पर करवाई हुई है। घटना का मिनट टू मिनट विडियो वायरल होने के बाद पूर्वी चंपारण के एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने उन्हे लाइन हाजिर कर दिया है।साथ ही सिपाही धर्मेंद्र कुमार को भी लाइन हाजिर कर दिया है।वहीं, एसपी के निर्देश पर एएसपी सह रक्सौल डीएसपी चंद्र प्रकाश ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बिहार पुलिस के स्थापना दिवस पर डीजीपी के निर्देश पर राज्य भर में पुलिस सप्ताह मना रही पूर्वी चंपारण पुलिस ने भले ही 'वर्दी पर लगा दाग धोने के लिए' जितेंद्र सिंह को लाइन हाजिर कर द...
बिहार पुलिस सप्ताह: रक्सौल पुलिस के अधिकारी ने सेना के जवान को  बाजार में दौड़ा दौड़ा कर पिटा

बिहार पुलिस सप्ताह: रक्सौल पुलिस के अधिकारी ने सेना के जवान को बाजार में दौड़ा दौड़ा कर पिटा

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(vor desk)।बिहार पुलिस के स्थापना दिवस पर पूरे राज्य में पुलिसिंग में जनसहभागिता को लेकर कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। ऐसा कार्यक्रम रक्सौल में भी हुआ है।इसी बीच मंगलवार को रक्सौल पुलिस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है,जो,किसी सूरत में पीपुल्स फ्रेंडली नजर नही आता।देश की रक्षा करने वाले भारतीय सेना के एक जवान को दौड़ा दौड़ा कर पिटा गया।पुलिस के इस करतूत की निंदा हो रही है।लोगों का कहना है कि इस तरह पिटना जायज नही। हां,जवान यदि गलत था तो उसके विरुद्ध कानूनी करवाई होनी चाहिए थी। इस विडियो में रक्सौल थाना के सब इंस्पेक्टर जितेन्द्र कुमार कुछ पुलिसकर्मियों के साथ एक युवक को नागा रोड में पिटाई करते दिख रहे है। पीटते दौड़ाते थाना ले जाया गया। पूरे वाक्या में अभद्रता साफ साफ दिख रही है। पिटाई का विरोध जब स्थानीय लोगों ने किया तो पुलिस फोर...
रेल हादसे से निपटने के लिए  हुई’ मॉक ड्रिल’,रक्सौल भेलवा रेल खंड के फाटक संख्या 35 पर दो घंटे मची रही ‘अफरा -तफरी’!

रेल हादसे से निपटने के लिए हुई’ मॉक ड्रिल’,रक्सौल भेलवा रेल खंड के फाटक संख्या 35 पर दो घंटे मची रही ‘अफरा -तफरी’!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(vor desk)।सीमावर्ती रक्सौल में अचानक सायरन की आवाज गूंज उठी,तो अफरा तफरी मच गई।एंबुलेंस और फायर बिग्रेड अलर्ट मोड पर थी।स्ट्रेचर पर घायलो और शव को एंबुलेंस में रखा गया। तुरंत फस्ट एड और इलाज की पहल हुई।यह दृश्य रेल हादसे का था,जिससे निपटने की कवायद हो रही थी।दरअसल,गृह मंत्रालय के निर्देश पर रेल हादसे से निपटने के लिए मंगलवार को यहां मॉक ड्रिल कराई गई।जिसका उद्देश्य रेल हादसे होने पर त्वरित तौर पर कैसे निपटा जाएं। बता दे की रक्सौल से भेलवा रूट पर फाटक संख्या 35 के पास रेल हादसे की यह मॉक ड्रील हुई।गौरतलब है की रक्सौल सीमा क्षेत्र होने के कारण काफी संवेदनशील है।साथ ही आतंकियों के हिट लिस्ट में रहा है,ऐसे में किसी भी जोखिम के प्रति सतर्क रहना निहायत जरूरी है। अधिकारियों के मुताबिक, हादसे की स्थिती में कैसे रेलवे के सभी विभाग के साथ जिला प्रशासन व अन्य सहयोगी एंजेसियों के स...
आदापुर के इनरवा गांव में युवक की हुई संदेहास्पद मौत,पुलिस ने शुरू की जांच

आदापुर के इनरवा गांव में युवक की हुई संदेहास्पद मौत,पुलिस ने शुरू की जांच

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर ।(vor desk)।स्थानीय थाना क्षेत्र के इनरवा गांव में एक युवक की संदेहास्पद मौत हो जाने का मामला सामने आया है। मृतक गांव निवासी सगीर मियां का पुत्र नौशाद आलम (28 वर्ष) बताया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया है। ग्रामीणों के अनुसार रविवार की रात मृतक अपने घर में ही सोया था। वहीं देर रात उसकी मौत हो गई, उसके गले मे निशान देख स्थानीय लोगों के द्वारा उसकी गला दबाकर हत्या होने की आशंका जताई जा रही है। जबकि  घटना के स्पष्ट कारणों का खुलासा नही हो सका है। समाचार सम्प्रेषण तक पोस्टमार्टम में जाने के वजह से परिजनों के द्वारा पुलिस को आवेदन नही सिपुर्द की जा सकी थी। इस बाबत थानाध्यक्ष डॉ राजीव नयन प्रसाद ने बताया कि फिलहाल शव को पोस्टमार्टम में भेजा गया है। आवेदन मिलने के उपरांत अग्रेतर कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। ...
गृह मंत्रालय के निर्देश पर रेल हादसे से निपटने के लिए रक्सौल में हुई बैठक,   21 फरवरी को होगी मॉक ड्रिल !

गृह मंत्रालय के निर्देश पर रेल हादसे से निपटने के लिए रक्सौल में हुई बैठक, 21 फरवरी को होगी मॉक ड्रिल !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(vor desk)। रक्सौल रेलवे स्टेशन के विश्रामालय में सोमवार को एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ.मंगलवार को रक्सौल में रेल हादसे से निपटने को लेकर होने वाली मॉक ड्रील की तैयारियों को लेकर स्मीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया था. अधिकारियों के मुताबिक भारत सरकार के गृह मंत्रालय के निर्देश पर यह बैठक हुई।जिसका उद्देश्य इंडो नेपाल बॉर्डर पर होने वाले संभावित हादसे से निपटना है,क्योंकि,यह बॉर्डर एक तो आतंकी निशाने पर रहता है,दूसरा की कभी भी कोई भी ट्रेन डिरेल्ड होने या इसी तरह के अन्य रेल दुर्घटना से निपटने के साथ यात्रियों को सुरक्षित बचाने के लिए अलर्ट रहना जरूरी है. बैठक में रेलवे के साथ-साथ जिला प्रशासन, अग्निशामक विभाग व एनडीआरएफ के अधिकारी शामिल हुए. बैठक के दौरान एनडीआरएफ 9 वीं बटालियन जे पी प्रसाद के द्वारा रेल हादसे के तुरंत बाद की जाने वाली तैयारियों और जिम्मेवारियों के सा...
सेना के जवान मिथिलेश यादव को सैनिक सम्मान के बीच दी गई अंतिम विदाई, पिता ने कहा-इकलौता पुत्र था, 20 बेटे होते तो उनको भी देश सेवा में भेज देता

सेना के जवान मिथिलेश यादव को सैनिक सम्मान के बीच दी गई अंतिम विदाई, पिता ने कहा-इकलौता पुत्र था, 20 बेटे होते तो उनको भी देश सेवा में भेज देता

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। इंडियन आर्मी के जवान मिथिलेश यादव को नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई।बीते दिनों इंडो चाइना बॉर्डर के सिक्किम(गंगटोक ) बॉर्डर पर ड्यूटी के दौरान पहाड़ पर पैर फिसलने से मिथिलेश की मौत हो गई।पूर्वी चंपारण जिला अंतर्गत आदापुर प्रखंड के लक्ष्मीपुर-पोखरिया पंचायत के बरहडवा  विशुनपुरवा गांव निवासी रामायण प्रसाद  यादव के इकलौते पुत्र इंडियन आर्मी के जवान मिथिलेश कुमार यादव ( 24) का शव सोमवार को  पैतृक गांव पहुंचा। अपने गांव में रियल हीरो के शाहिद होने की जानकारी मिलने के बाद गांव में मातमी सन्नाटा रहा, जब शव सेना के वाहन से गांव पहूंचा ,तो,जो जहां था वहीं से मिथिलेश के घर की ओर अंतिम दर्शन को चल दिए ।करीब सात किलो मीटर तक सड़क के दोनो ओर हजारों लोगों जमे रहे और नम आंखों से अंतिम विदाई दी।जगह जगह छतों से पुष्प वर्षा भी की गई।सैनिक सम्मान के साथ अंत्ये...
केंद्रीय  गृह मंत्री अमित शाह के लौरिया कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विधायक ने रवाना किया जागरूकता रथ!

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के लौरिया कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विधायक ने रवाना किया जागरूकता रथ!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 25फरवरी को लौरिया में प्रस्तावित कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु जन जागरूकता अभियान तेज कर दिया गया है,ताकि,क्षेत्र से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आम जन सभा में पहुंच सकें।इसी क्रम में क्षेत्रीय भाजपा विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने रविवार को हरैया स्थित अपने आवास से झंडा दिखा कर "जागरूकता रथ" को क्षेत्र के लिए रवाना किया गया। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री का सीमाई चंपारण आना एक सौगात की तरह है,जो सीमा क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण होगा। इस दौरान अनुमंडल सांसद प्रतिनिधि अजय पटेल, नगर अध्यक्ष कन्हैया सर्राफ, रक्सौल मण्डल महामंत्री मृतुन्जय सिंह, नगर महा मंत्री रवि गुप्ता, कमलेश कुमार, इन्द्रशन पटेल, अवधेश साहनी, राजकिशोर ठाकुर समेत कई भाजपा नेता उपस्थित रहे। ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!